किसी भी wedding function में जाने के लिये आप अपने makeup से लेकर अपने shoes तक को perfectly carry करतीं हैं। यहां तक की आपको अपनी dress का खास ख्याल रहता है। इन सब के बीच शायद आप एक चीज भूल जातीं हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं, आपके hairstyle की, अक्सर आप इसे अनदेखा करतीं हैं। Hairstyles की बात की जाये तो इसमें कई ऐसे hairstyles हैं जिन्हें आप आसानी से carry कर सकतीं हैं।
आपको अपना hairstyle function के हिसाब से choose करना चाहिये। अगर आपको wedding function में जाना हो तो आप उसके हिसाब से अपना hairstyle carry कीजिये। अगर आपको किसी casual function में जाना है तो आप एक easy casual hairstyle रख सकतीं हैं। Hairstyle में आपके पास cool buns से लेकर pony tail के hairstyle तक के अच्छे-अच्छे options मौजूद हैं। वहीं अगर आप प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की की fan हैं तो आपको अपने hairstyles में थोड़ा ज्यादा time देना पड़ेगा।
अगर हम आपकी राशियों की बात करें कि आपको अपनी राशि के हिसाब से कौन-सा hairstyle carry करना चाहिये? तो शायद आप इसे लेकर थोड़ी confused होंगी। अब आपको इसे लेकर ज्यादा परेशान होनी की जरूरत नहीं है। अगली बार की confusion से बचने के लिये आपको इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना चाहिये। इसमें हम आपको बतायेंगे कि आपको अपनी राशि के हिसाब से कौन-सा hairstyle carry करना चाहिये।
Aries (मेष)
मेष राशि वाली महिलाएं अपने style को लेकर काफी आत्मविश्वासी होतीं हैं। आप अपने स्वभाव से ही काफी adventurous और energetic होतीं हैं। वहीं आपका schedule बेहद ही busy रहता है लेकिन आपका style एकदम fuss-free रहता है। आपकी राशि के हिसाब से आपके ऊपर एक casual bun काफी cool लगेगा।
Read more: क्या आपके भी दांत में लग जाती है लिपस्टिक? तो रखें इन बातों का ख्याल
Taurus (वृषभ)
वृषभ राशि वाली महिलाएं style के मामले में काफी positive होतीं हैं। आपको जो hairstyle अच्छा लगता है आप उसे carry करतीं हैं। वृषभ राशि वाली महिलाओं के लिये ये shoulder-length hairstyle एकदम सही रहेगा। ये hairstyle आपके look को एक निखार देगा। आप इसे एक casual hairstyle के तौर पर आसानी से carry कर सकतीं हैं।
Gemini (मिथुन)
मिथुन राशि वाली महिलाएं style के मामले में काफी excited रहतीं हैं। आप अपने style के मामले में varieties को काफी पसंद करतीं हैं। आपके ऊपर एक playful style एकदम sexy रहेगा। आपके hairstyle की बात की जाये तो आपके ऊपर एक short, curly cut hairstyle अच्छा रहेगा। ये आपकी personality को एक dynamic look देगा। ये ना सिर्फ आपकी busy life में एकदम perfect रहेगा बल्कि ये hairstyle आपके हर look को compliment देगा।
Cancer (कर्क)
कर्क राशि वाली महिलाएं अपने hairstyle को एक अलग ही अंदाज में carry करतीं हैं। आपके ऊपर ये cropped और voluminous hairstyle काफी अच्छा रहेगा। इसके साथ soft curls आपके look को और ज्यादा sexy बनायेंगे। अगर आप date पर जाने का plan कर रहीं हैं तो ये hairstyle आपको एक sexy look के साथ-साथ एक romantic look भी देगा।
Read more: अगर लिपस्टिक को लेकर हैं कंफ्यूज़ड तो अपनी राशि के अनुसार चुनें लिपस्टिक का रंग और बनें beauty queen
Leo (सिंह)
सिंह राशि वाली महिलाएं अपने स्वभाव से निडर होतीं हैं। उनका यही बहादुरी भरा स्वभाव लोगों को पसंद आता है। Hairstyle की बात करें तो उसमें आपको अपने hairstyle को show off करना अच्छा लगता है। आपकी राशि के हिसाब से आपके ऊपर ये long hairstyle काफी खूबसूरत लगेगा।
Virgo (कन्या)
कन्या राशि वाली महिलाएं एक polished और effortless style को काफी पसंद करतीं हैं। आप hairstyle के साथ experiment करने के मामले में हमेशा ready रहतीं हैं। आप एक ऐसा gorgeous hairstyle पसंद करतीं हैं जो आपको एक natural look देता हो। इसीलिये आपके ऊपर ये medium-to long-length cut बेहद खूबसूरत लगेगा। इसके साथ आपकी sleek waves आपके look की खूबसूरती को और बढ़ा देंगे।
Libra (तुला)
आप अपने स्वभाव से ही ज्यादा फालतू बातों पर ध्यान नहीं देतीं। वहीं आप grooming में थोड़ा time लेतीं हैं। आप अपने style को रस्मों-रिवाजों के हिसाब से दिखाना पसंद करतीं हैं। जो आपको खुशी भी देता है। आपके ऊपर ये long, straight, simple hairstyle अच्छा रहेगा।
Scorpio (वृश्चिक)
वृश्चिक राशि वाली महिलाओं का स्वभाव भी काफी निडर होता है। आपकी इसी खूबी की वजह से आपके ऊपर सब कुछ suit करता है। जिसमें आप एकदम bold नजर आतीं हैं। आप उस चीज को पसंद करतीं हैं जो आपकी ताकत को showcase करता है। आपके लिये ये cool pony tail अच्छी रहेगी।
Sagittarians (धनु)
आप अपने स्वभाव से काफी natural look को ज्यादा पसंद करतीं हैं। इसके साथ ही आप अपनी खुशी को एकदम carefree होकर enjoy करतीं हैं। आपके ऊपर एक हल्का shaggy और layered hairstyle काफी graceful रहेगा। आप इसके साथ natural curls और waves को carry कर सकतीं हैं। वहीं आपके ऊपर ये long length भी अच्छा रहेगा।
Capricorns (मकर)
मकर राशि वाली महिलाएं एक polished और professional look पसंद करतीं हैं। आपके ऊपर एक long और layered look काफी अच्छा रहेगा। ये आपके style को और ज्यादा enhance करेगा। इसके साथ अगर आप अपने बालों को हल्का-सा curl करतीं हैं तो ये आपको एकदम perfect look देगा।
Acquarius (कुंभ)
कुंभ राशि वाली महिलाएं काफी quirky होतीं हैं। आप अपने स्वभाव से ही काफी खुशमिजाज हैं। आपका hairstyle आपकी personality को reflect करता है। आपके ऊपर एक versatile और medium length hairstyle काफी अच्छा रहेगा। आपके जो भी पहनतीं हैं आपके ऊपर सब अच्छा लगता है।
Pisces (मीन)
आप अपने स्वभाव से बेहद ही सुलझी हुईं हैं। आप हमेशा low-maintenance style को appreciate करतीं हैं। आपकी राशि की बात करें, तो आपके ऊपर एक medium से लेकर long-length hair style काफी अच्छा रहेगा। ये आपके hairstyle को showcase करने का एक natural जरिया रहेगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों