खूबसूरत दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम फेस्टिवल सीजन हो या शादी कपड़ों की खरीदारी करके रखते हैं। साथ ही, ऑनलाइन सर्च करते हैं कि किस तरह के लुक को क्रिएट करना है। अगर आपको भी फेस्टिव सीजन शुरू होने की एक्साइटमेंट हो रही है और यह समझ नहीं आ रहा है कि आउटफिट के साथ कैसे हेयर स्टाइल को क्रिएट करना है, तो इसके लिए आप आर्टिकल से आइडिया ले सकते हैं। इसमें आपको पता चल जाएगा। किस तरह के हेयर स्टाइल बनने के बाद अच्छे लगेंगे।
मेसी हेयर में बनाएं ब्रेड हेयर स्टाइल
मेसी बन हेयर स्टाइल तो आपने कई बार देखा भी होगा। शायद आउटफिट के साथ बनाया भी होगा। लेकिन आजकल इस तरीके का ब्रेड हेयर स्टाइल ट्रेंड में चल रहा है। इसलिए लोग सबसे ज्यादा इसे बनाना पसंद कर रहे हैं। इससे एथनिक आउटफिट लुक सुंदर दिखता है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए बालों में क्रंपिंह करनी है। फिर इसमें ब्रेड बनानी है। इसके बाद इसमें आजकल ट्रेंड में चल रही एक्सेसरीज को लगाना है। इस तरीके से हेयर स्टाइल बनने के बाद अच्छा लगेगा। इसे बनाने में आपको 15 से 20 मिनट का टाइम लगेगा।
ट्विस्टेड बन हेयर स्टाइल
फेस्टिव सीजन में अच्छे से तैयार होना हम सभी को पसंद होता है। अगर आपको भी पसंद है, तो इसके लिए आप ट्विस्टेड बन हेयर स्टाइल को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपको हर एक लेयर में ब्रेड बनानी है। इसके बाद इसे ट्विस्ट करके पिन से सेट करनी है। फिर इसमें बीड्स लगानी है। आप इसमें ओरिजनल फ्लावर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके बाद इसमें गजरा लगाना है। इस तरीके से आपका हेयर स्टाइल बनकर तैयार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Best Hairstyle Ideas : कुर्ती के साथ ट्राई करें ये 3 हेयर स्टाइल और दिखें सबसे अलग
सिंपल पोनीटेल हेयर स्टाइल
View this post on Instagram
आप फेस्टिवल में जल्दी रेडी होने के लिए सिंपल पोनीटेल हेयर स्टाइल भी क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको आगे से बालों को स्लीक करना है। फिर इसमें पोनीटेल बनानी है और इसे पिन की मदद से सेट करनी है। आप इसमें एक्सेसरीज का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Hairstyle Ideas: जाना है नाइट पार्टी में तो आउटफिट के साथ बनाएं ये हेयर स्टाइल
इन हेयर स्टाइल को ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ट्राई करें। इसमें आप एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिखाई देंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों