जब भी हम किसी पार्टी में जाते हैं तो सबसे पहले अपनी स्किन को पेंपर करते हैं। इसके बाद हेयर स्पा करवाते हैं, ताकि जब रेडी हो तो लुक परफेक्ट लगे। लेकिन इतना करने ही आपका लुक परफेक्ट बन जाता है, इसके लिए आपको अच्छा मेकअप और हेयर स्टाइल भी बनाना होता है। इसके काफी सारे अलग-अलग आइडियाज आपको ऑनलाइन देखने को मिल जाएंगे। लेकिन इसमें से कुछ ऐसे होते हैं जो दिखने में आसान होते हैं, वहीं कुछ ऐसे होते हैं जो बन भी आसान से जाते हैं। आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही हेयर स्टाइल के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप नाइट पार्टी में ट्राई कर सकती हैं।
ब्रेड हेयर स्टाइल (Braid Hairstyle For Women)
ब्रेड हेयर स्टाइल अलग-अलग तरह के होते हैं। लेकिन इस बार आप ट्राई करें सोनम कपूर के ब्रेड हेयर स्टाइल को जिसे बनाना काफी आसान है और शायद इसे आपने बचपन में बनाया भी होगा। इसके लिए आपको बालों को दो पार्टिशन में बांटना है। इसके बाद इनमें ब्रेड बनानी है। ऐसी ही ब्रेड को आपको दूसरे पार्टिशन के बालों में बनानी है। इसके बाद इसे फोल्ड करना है और राउंड करके पिन से सेट करना है। इस तरीके से आपका हेयर स्टाइल बनकर तैयार हो जाएगा। यह हेयर स्टाइल भी आप पार्टी में ट्राई कर सकती हैं।
हाई पोनीटेल हेयर स्टाइल (High Ponytail Hairstyle Ideas)
अगर आपको स्लीक हेयर स्टाइल बनाना पसंद है तो इस बार पार्टी के लिए हाई पोनीटेल हेयर स्टाइल को ट्राई करें। इसके लिए (थ्री इजी हेयर स्टाइल) आपको आगे के बालों को बालों को स्लीक रखना है, फिर सारे बालों को इकट्ठा करके उसमें पोनीटेल बनाएं आप चाहे तो एक बन क्रिएट करके फिर ऊपर से बालों को पोनीटेल स्टाइल में क्रिएट कर सकती हैं। इस तरीके से आपका हेयर स्टाइल बनकर तैयार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में ट्राई करें ये हेयर स्टाइल, मिलेगा बेहतरीन लुक
हैवी कर्ल हेयर स्टाइल
कर्ल हर किसी के बालों में रुकते नहीं हैं, लेकिन अगर आपको इसे बनाने का मन है तो इसके लिए आप हैवी कर्ल ओपन हेयर स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। इस तरीके के हेयर स्टाइल को बनाने के लिए आपको अंदर की तरफ बाउंसी हेयर कर्ल बनाने हैं। फिर इसमें स्प्रे करके बालों को बाउंस देना है। इस तरीके से आपका हेयर स्टाइल बनकर तैयार हो जाएगा।
इन टिप्स की मदद से आप हेयर स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं इससे आपका लुक नाइट पार्टी के लिए परफेक्ट रेडी हो जाएगा, साथ ही आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप आसानी से इसे घर पर बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: 5 मिनट में आसानी से बनाएं ये हेयरस्टाइल
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों