गुजराती दुपट्टों के ये डिजाइन जो आपको देंगे बेहतरीन लुक

आज कल ट्रेडिशनल चीजों को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं, फिर चाहे वो हैंडमेड शोपीस हो या कोई कपड़ा। हम देखते हैं कि पुराना फैशन और पारंपरिक चीजों का चलन बहुत बढ़ रहा है। जिस तरह फुलकारी दुपट्टे और बनारसी दुपट्टों को काफी पसंद किया जाता है उसी तरह गुजराती दुपट्टे भी काफी चलन में हैं।
आज हम आपको इस लेख में गुजराती दुपट्टों के ऐसे डिजाइन के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप किसी भी सूट और कुर्ती के साथ कैरी कर सकती हैं। जब आप इन खूबसूरत दुपट्टों को ओढ़ कर अपनी सहेलियों के सामने जाएंगी तो वो भी आपसे पूछेंगी की 'कहाँ से लिया ये दुपट्टा'। अगर आप भी अपने दुपटे को अपनी सहेलियों के सामने लहराना चाहती है तो इन गुजराती दुपट्टों के डिजाइन जानने के लिए इस लेख को जरूर पढ़ें।
गुजराती कच्छ एंब्रॉयडरी दुपट्टा
- पीले रंग के इस दुपट्टे में मल्टी कलर के साथ साथ मिरर वर्क भी हो रखा है। आपको यह दुपट्टा कई कलर और डिजाइन में मिल जाएगा।
- आप इसे सिंपल सूट के साथ कैरी कर सकती हैं।
- क्योंकि इसमें मिरर वर्क हो रखा है तो आप मिरर वर्क वाले इयररिंग्स भी पहन सकती हैं।
- आप इसे डेली कैरी कर सकती है और अगर आप थोड़ा हेवी डिजाइन वाला दुपट्टा लेती हैं तो तो आप इसे किसी नार्मल पार्टी में भी ले सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-ब्राइडल लहंगे पर डबल दुपट्टा ड्रेप करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
गुजराती पैचवर्क गामठी दुपट्टा
- इस ब्लू रंग के सुंदर से दुपट्टे पर प्यारा से मधुबनी आर्ट बना हुआ है। आप चाहे तो इस दुपट्टे का दूसरा रंग भी ले सकती हैं।
- आप इस दुपटे को किसी भी मैचिंग सूट या कुर्ती के साथ कैरी कर सकती हैं।
- आप इसे ऑफिस में भी स्टाइल कर सकती हैं।(ऑफिस में कम्फर्ट के साथ दिखें स्टाइलिश)
- अगर आप इस दुपट्टे को सूट के साथ कैरी कर रही हैं तो इनके साथ झुमके पहने। आप बहुत सुंदर लगेंगी।
- आपको इस टाइप के दुपट्टे कई डिजाइन में मिल जाएंगे।
ब्लैक गुजराती डिज़ाइन दुपट्टा
- कला रंग ज्यादातर कपड़ों में मैच करता है।(इन टिप्स से पाएं स्टाइलिश लुक)
- आप इस दुपट्टे को काले, पीले और लाल रंग के सूट या कुर्ती के साथ कैरी कर सकती है।
- यह दुपट्टा आपको एलिगेंट लुक देगा और आप इसे ऑफिस के लिए भी कैरी कर सकती हैं।
- आप इस दुपट्टे के साथ हैंडमेड इयररिंग्स डालेंगी तो बहुत अच्छी लगेंगी।
गुजराती ट्रेडिशनल दुपट्टा
- इस पीले रंग के दुपट्टे में बहुत ही सुंदर हैंड क्राफ्ट डिजाइन बनाया गया है।
- इसकी चारों ओर मधुबनी कला का प्रदर्शन किया गया है और बीच में छोटे छोटे फूलों बने हुए हैं।
- इस टाइप के दुपट्टे को आप हर तरह के सूट और कुर्ती के साथ पहन सकती हैं।
- इस दुपट्टे में आपको कई डिजाइन मिल जाएंगे और कई रंग भी।
- आप चाहें तो इस दुपट्टे का सफेद रंग भी ले सकती हैं क्योंकि सफेद रंग सब के साथ मैच हो जाता है।
इसे जरूर पढ़ें-फ्लोरल दुपट्टे को इस तरह से करेंगी स्टाइल तो दिखेंगी बेहद खूबसूरत
इसी तरह फैशन से जुड़े लेख हम आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- indiamart, meesho, etsy.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।