शादी के बाद सावन में पहनें इन 3 तरह की ग्रीन साड़ियां, सास लेगी बलाइयां

Latest green sraee designs for sawan: यदि आपकी भी कुछ समय पहले नई शादी हुई है और ससुराल में आपका पहला सावन है तो आप कुछ डिफरेंट तरह की ग्रीन साड़ियां पहनकर अपना लुक खूबसूरत बना सकती हैं।
Indian ethnic fashion

शादी के बाद हर त्योहार एक महिला के लिए बेहद खास होता है। वहीं सावन का महीना तो महिलाओं के लिए और भी ज्यादा खास होता है। इस मौसम में महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं। इस महीने में काफी व्रत भी आते हैं। जिसमें महिलाएं व्रत रखने के साथ सोलह-श्रृंगार भी करती हैं। यदि आप भी न्यूली मैरिड हैं और ससुराल में इस साल पहली बार सावन का महीना पड़ रहा है, तो आज हम आपको कुछ हरे रंग की डिफरेंट साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप पहनकर खुद को गॉर्जियस लुक दे सकती हैं। यह साड़ियां कैरी करने के बाद आपके लुक को निखार देंगी। जिसके बाद सास भी आपको इन साड़ियों में देखकर बलाइयां लेंगी। यह साड़ियां आपको ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन किसी भी मार्केट से खरीद सकती हैं। इनके संग आप ट्रेंडी हेयर स्टाइल, मेकअप और ज्वेलरी से अपना लुक ब्यूटीफुल बना सकती हैं। आइए फिर देख लेते हैं हरे रंग की साड़ियों के लेटेस्ट डिजाइंस।

ग्रीन लहरिया बॉर्डर साड़ी

सावन के महीने में पहनने के लिए इस तरह की ग्रीन बॉर्डर लहरिया साड़ी बेस्ट रहेगी। सावन में वैसे भी हरे रंग के साथ लहरिया प्रिंट कैरी करना काफी अच्छा होता है। साड़ी का यह प्रिंट हर महिला के लुक को गॉर्जियस लुक देता है। लहरिया प्रिंट काफी समय से महिलाओं की पसंद बना आ रहा है। इसके संग आप गोल्डन कलर का कुंदन नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। साथ में गजरा बन हेयर स्टाइल आपके लुक को परफेक्ट बना देगी।

leheriya saree

जरी वर्क ग्रीन सिल्क साड़ी

यदि आपको ससुराल में पहले सावन पर रॉयल लुक में नजर आना है, तो उसके लिए जरी वर्क वाली ग्रीन सिल्क साड़ी बेस्ट रहेगी। यह साड़ी पहनने के बाद सावन में आपके लुक का हर कोई दीवाना हो जाएगा। ग्रीन कलर की साड़ी के संग डार्क कलर का ब्लाउज काफी जंच रहा है। जबकि साथ में गोल्डन कलर के झूमर इयररिंग्स लुक को क्लासी टच दे रहे हैं। इस साड़ी के संग ब्रेड हेयर स्टाइल आपके लुक में चार-चांद लगा देगी। ऐसी साड़ी आपको ऑनलाइन 800 से 1200 रुपये तक में मिल जाएंगी।

ये भी पढ़ें:अगर चाहती हैं रॉयल लुक तो पैठणी सिल्क साड़ी करें वियर, देखें न्यू डिजाइंस

silk saree

ग्रीन नेट साड़ी

नई-नवेली दुल्हन के लिए इस तरह की नेट साड़ियां भी बेस्ट ऑप्शन हैं। इनको कैरी करने के बाद न्यूली मैरिड का लुक और भी ज्यादा निखरने लग जाएगा। ऐसी साड़ियां पहनने के बाद काफी लाइट वेट रहती हैं। इस साड़ी का बॉर्डर ब्रॉड रखा गया है। जिसपर थ्रेड और सितारों का वर्क किया गया है। ऐसे में स्लिम गर्ल्स इस साड़ी को पहनने के बाद बला की खूबसूरत नजर आएंगी। इनके संग आप अमेरिकन डायमंड नेकलेस और इयररिंग्स पेयर कर सकती हैं। यह आपके लुक को स्टाइलिश बना देते हैं। इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन 1000 से 1500 रूपये की कीमत में मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें:हरियाली तीज पर बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह स्टाइल करें ग्रीन साड़ी

net saree

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Myntra/Anouk/VAIRAGEE/Mitera

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP