Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:06 AM IST

Grammys 2020: साल के सबसे खराब लुक में दिखीं प्रियंका, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहीं ट्रोल

हाल ही में वॉर्डरोब मालफंक्शन से बची प्रियंका ने रेड कार्पेट पर फिर गलती कर दी है। उनकी ड्रेस के लिए वो ट्रोल हो रही हैं।
Updated:- 2020-01-27, 11:10 IST
priyanka chopra nick jonas grammys

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने बीती रात Grammy 2020 अवॉर्ड फंक्शन अटेंड किया है। प्रियंका इस फंक्शन में अपने पति निक जोनस के साथ रेट्रो गाउन में दिखीं। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हुए इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने उसी अंदाज़ में दिखे जैसे वो हमेशा रेड कार्पेट पर दिखते हैं। पर इस बार प्रियंका के लुक को मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहे हैं। उनके लुक को कुछ लोगों ने पसंद किया तो कई लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनके लुक को वर्स्ड ड्रेस्ड सेलेब की लिस्ट में भी शामिल किया जा चुका है।  

प्रियंका चोपड़ा ने इस इवेंट में प्लंजिंग नेकलाइन वाला Ralph & Russo डिजाइनर लेबल का कस्टम मेड गाउन पहना हुआ था। इस गाउन में कुछ क्रिस्टल भी लगे हुए थे। फ्रिंज स्लीव्ज के साथ इसमें एम्ब्रॉइडरी भी की गई थी। इस ड्रेस में प्रियंका का बेली बटन दिख रहा था और उसमें भी एक क्रिस्टल लगा हुआ था।  

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार होते-होते बची थीं और सोशल मीडिया पर वो अपने उस लुक को लेकर भी ट्रोल हुई थीं। अब एक बार फिर प्रियंका ये गलती कर गई हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस ने कॉपर ब्राउन सूट पहना हुआ था जिसमें हल्का मेटालिक लुक आ रहा था। 

priyanka chopra worst look

इसे जरूर पढ़ें- प्रियंका की तरह करना है ट्रैवल? ये 5 डेस्टिनेशन और बजट आपके काम आएंगे 

प्रियंका चोपड़ा ने इस लुक को पूरा करने के लिए सिंपल हेयरडू रखा था और उसके साथ ही साथ उन्होंने बल्गारी (Bvlgari) लेबल के इयररिंग्स पहने हुए थे। प्रियंका का ये लुक कई तरह से निराश करता है। जिस तरह से उनके गाउन में स्लीव्स का लुक काफी अलग दिख रहा है कुछ तस्वीरों में वो काफी ज्यादा हेल्दी लग रही हैं। इस गाउन के अलावा प्रियंका ने एक और लुक इसी इवेंट के लिए लिया था।  

प्रियंका का प्री-ग्रैमी बैश लुक- 

इस अवॉर्ड नाइट के पहले प्रियंका ने प्री-ग्रैमी बैश अटेंड किया था और उस लुक को भी प्रियंका की स्टाइलिस्ट Mimi Cutrell ने ही स्टाइल किया था। उस लुक में प्रियंका ने बेज (Beige) Nicolas Jebran लेबल का सैटिन गाउन पहना हुआ था जिसमें थाई स्लिट डिजाइन था और बैकलेस लुक दे रहा था। इसी के साथ, इस गाउन में हॉल्टर नेक दिया हुआ था।  

priyanka chopra grammy looks

इस लुक को पूरा करने के लिए भी प्रियंका ने Bvlgari के इयररिंग्स पहने थे और स्टूअर्ट वेट्समैन की हील्स। प्रियंका ने मैचिंग गोल्ड और ब्राउन मेकअप किया था।  

priyanka chopra jonas brothers

सोशल मीडिया पर हो रही हैं ट्रोल- 

सोशल मीडिया पर प्रियंका इस लुक के कारण ट्रोल हो रही हैं। इस ड्रेस को प्रियंका की सबसे वर्स्ट ड्रेस कहा जा रहा है। एक यूजर ने तो इसे मां-बेटे की जोड़ी कहा है। प्रियंका के फिगर के लिए ये ड्रेस बिलकुल भी अच्छी नहीं साबित हो रही है। 

social media reactions priyanka chopra grammy

इसे जरूर पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने बर्थडे पर शॉर्ट ड्रेस के साथ लगाया सिंदूर, भारतीय संस्कृति को दे रही हैं नई पहचान

 

J-Sisters का पोज़-

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलावा उनके दोनों भाई जो जोनस और केविन जोनस और उनकी पत्नियां सोफी टर्नर और डैनियल जोनस ने भी ये पार्टी अटेंड की। ट्विटर पर एक और फोटो वायरल हो रही है जिसमें ये तीनों लड़कियां J sisters साथ में बैठी हुई हैं। इस तस्वीर के दौरान प्रियंका ने अपने पेट पर हाथ रखा हुआ है। 

priyanka chopra j sisters look

 

इसे देखकर कुछ हद तक लग रहा है कि शायद प्रियंका असहज महसूस कर रही हों। प्रियंका का ये लुक हमें निराश कर गया। जिस तरह धमाकेदार शुरुआत प्रियंका ने 2020 के पहले रेड कार्पेट अपियरेंस के साथ की थी उससे लग रहा था कि स्टाइल के मामले में ये ग्लोबल आइकन इस बार भी कुछ अलग करेंगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।