गोल्ड कंगन के ये 6 डिजाइंस हरियाली तीज पर बहू को देने के लिए हैं बेस्ट

सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का त्योहार बेहद पवित्र माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखकर सोलह श्रृंगार करती हैं। इस पावन अवसर पर कई घरों में सास अपनी बहू को आशीर्वाद के रूप में कुछ न कुछ गिफ्ट जरूर देती हैं। अगर आप भी इस साल हरियाली तीज पर अपनी बहू को उपहार में कुछ खास देना चाहती हैं, तो उसके लिए सोने के ये ट्रेंडी कंगन सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
बहू को हरियाली तीज पर गिफ्ट करने के लिए 6 ट्रेंडी गोल्ड कंगन डिजाइंस
आजकल की नई-नवेली बहुएं पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का मिक्स कॉम्बिनेशन पसंद करती हैं। ऐसे में आप अपनी बहू को गोल्ड कंगन के ये 6 बेहद ट्रेंडी डिजाइंस तोहफे में दे सकती हैं:
1. मीनाकारी लीफ पैटर्न गोल्ड कंगन
हरियाली तीज पर आप अपनी बहू को इस तरह का खूबसूरत मीनाकारी लीफ पैटर्न गोल्ड कंगन गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे कंगन आपको ऑनलाइन ज्वेलरी शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगे। इस कंगन पर की गई बारीक नक्काशी और मीनाकारी वर्क आपकी बहू को बहुत पसंद आएगा। ऐसे कंगन को आपकी बहू डेली वियर में भी आसानी से कैरी कर सकती हैं।

(Image credit: pinterest/Trendz Jewellery)
2. फिलीग्री स्टाइल ओपनवर्क पैटर्न कंगन
आप चाहें तो अपनी बहू को इस तरह का खूबसूरत फिलीग्री स्टाइल ओपनवर्क पैटर्न कंगन भी गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसा कंगन आपकी बहू के एथनिक लुक में चार चांद लगा देगा। आपकी बहू इस तरह के कंगन को सिल्क, बनारसी या जॉर्जेट साड़ी के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।
-1786641724947.webp)
(Image credit: pinterest/arjunaaz design)
3. लीफ शेप जालीदार कंगन
अगर आपकी बहू को थोड़ी हैवी और पार्टी-वियर ज्वेलरी पसंद है, तो लीफ शेप जालीदार कंगन उसके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं। इस तरह के कंगन के डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जिन्हें पहनकर आपकी बहू किसी भी खास मौके पर अपने लुक को और भी अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

(Image credit: pinterest/Pearls Jewels India)
4. लाइन वर्क हाफ सर्कल मोटिफ कंगन
हरियाली तीज के खास मौके पर अपनी बहू को देने के लिए आप लाइन वर्क हाफ सर्कल मोटिफ कंगन भी चुन सकती हैं। इस तरह के कंगन को आपकी बहू किसी भी हैवी साड़ी या लहंगे के साथ पहनकर अपने हाथों की रौनक बढ़ा सकती हैं।

(Image credit: pinterest/SJ Market)
यह भी पढ़ें- Golden Polish Daily Wear Kangan: रोजाना पहनने के लिए बेस्ट हैं ये गोल्डन पॉलिश कंगन, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरत
5. फ्लोरल लीफ मोटिफ कंगन
मॉडर्न और कामकाजी बहू के लिए आप फ्लोरल लीफ मोटिफ कंगन चुन सकती हैं। आपकी बहू इस तरह के एलिगेंट कंगन को डेली-वेयर में या ऑफिस पहनकर भी जा सकती हैं। आप ऐसे कंगन नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं। हरियाली तीज के लिए यह गिफ्ट एकदम परफेक्ट साबित होगा।

(Image credit: pinterest/evershinegroup)
6. रेड एंड ग्रीन स्टोन वर्क गोल्ड कंगन
बहू को गिफ्ट करने के लिए ये रेड एंड ग्रीन स्टोन वर्क वाले गोल्ड कंगन भी बेहतरीन रहेंगे। आपकी बहू इन्हें अपने फॉर्मल इवेंट्स या ऑफिस फेस्टिवल्स में दोनों हाथों में एक-एक कंगन की तरह स्टाइल कर सकती हैं। यह पूजा-पाठ और तीज-त्योहारों पर भी उनके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे।

(Image credit: pinterest/Trendz Jewellery)
यह भी पढ़ें- ननद को गिफ्ट में दें ये 5 आर्टिफिशियल कंगन, कम बजट में मिलेगा रॉयल लुक
हरियाली तीज का अवसर सास और बहू के रिश्ते में स्नेह और मिठास घोलने का सबसे सुंदर जरिया है। इस साल हरियाली तीज पर आप अपनी बहू को यह खूबसूरत गोल्ड कंगन गिफ्ट करके उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान ला सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।