Golden Polish Daily Wear Kangan: रोजाना पहनने के लिए बेस्ट हैं ये गोल्डन पॉलिश कंगन, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरत

अधिकतर शादीशुदा महिलाएं अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और अपने डेली वियर लुक को खास बनाने के लिए एक से एक ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अब आप अगर सोना नहीं खरीद पा रही हैं, तो कुछ नए डिजाइन वाली गोल्डन पॉलिश आर्टिफिशियल कंगन शामिल कर हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन आर्टिफिशियल चूड़ी डिजाइंस के बारे में।
लीफ पैटर्न 4 सेट गोल्डन चूड़ी डिजाइन
अगर आप डेली वियर में पहनने के लिए ऐसी चूड़ी की डिजाइन तलाश रही हैं, जो लाइटवेट हो और हाथों की खूबसूरती को बढ़ा दें, तो आपके लिए यह डिजाइन परफेक्ट हो सकती हैं। इन दिनों इस तरह के कंगन काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर शादीशुदा महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। ऐसे में यह आपके लिए भी सही विकल्प हो सकता है।

गोल्ड प्लेटेड स्माल 4 चूड़ी सेट
डेली वियर में पहनने के लिए आप इस तरह के गोल्डन पॉलिश गोल्ड प्लेटेड स्माल 4 चूड़ी सेट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे गोल्डन पॉलिश वाले कंगन आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल सकते हैं, जिसे आप हाथों में पहनकर हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। इसे आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं।

गोल्डन पोलिश स्माल लीफ कंगन डिजाइन
आप चाहें, तो भीड़ से हटकर लुक पाने के लिए और हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए यह नए डिजाइन वाले आर्टिफिशियल गोल्डन पोलिश स्माल लीफ कंगन डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ऐसी चूड़ी के डिजाइंस को आप न सिर्फ डेली वियर में बल्कि किसी भी खास मौके पर पहनकर अपने पूरे लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। ऐसे चूड़ी सेट्स शादीशुदा महिलाओं के लिए बेस्ट है।

यह भी पढ़ें- Lac Ki Chudi Designs: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगी लाक की ये खूबसूरत चूड़ियां, देखें सबसे खूबसूरत और भारी डिजाइंस
गोल्ड प्लेटेड फ्लावर टेक्सचर चूड़ी
अगर आपकी शादी हो गई है और आप शादी के बाद ससुराल में डेली वियर में पहनने के लिए कंगन की तलाश में है, तो आपके लिए इस तरह के गोल्डन पॉलिश वाली गोल्ड प्लेटेड फ्लावर टेक्सचर चूड़ी भी बेस्ट हो सकती हैं, जो ससुराल में पहनने के लिए बेस्ट रहेगी, साथ ही आपके हाथों की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देगी।

लाइनिंग पैटर्न गोल्ड प्लेटेड चूड़ी
यही नहीं आप इस तरह की गोल्डन लाइनिंग पैटर्न गोल्ड प्लेटेड चूड़ी को भी अपने हाथों में पहनकर पूरे श्रृंगार को कंप्लीट कर सकती हैं। यह चूड़ी डिजाइंस खासकर उन महिलाओं के लिए है, जो डेली वियर में सोने के कंगन पहनने के बजाय आर्टिफिशियल गोल्डन पॉलिश चूड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। आप इस तरह की चूड़ी को किसी भी खास फंक्शन के दौरान पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/LUCKY JEWELLERY/Zeraki Jewels/DIVASTRI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।