Gold Kangan के Designs: महाशिवरात्रि पर पहनने के लिए यहां देखें गोल्ड कंगन डिजाइंस के फोटो, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरती

कुछ ही दिनों में महाशिवरात्रि का खास त्यौहार आने वाला है। ऐसे में अगर आप भी इस दिन भगवान शिव की पूजा आराधना कर सोलह श्रृंगार भी करेंगी, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट सोने के कंगन डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें आप महाशिवरात्रि के दिन पहनकर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
रूबी कुंदन स्टोन वर्क गोल्ड कंगन डिजाइन
महाशिवरात्रि के दिन अधिकतर महिलाएं साड़ी पहनने के साथ-साथ ज्वेलरी भी शामिल करती हैं। अगर आप भी इस दिन पहनने के लिए ज्वेलरी तलाश रही हैं, तो आपके लिए इस तरह के रूबी कुंदन स्टोन वर्क गोल्ड कंगन डिजाइन भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ऐसे सोने के कंगन के आसपास आप कुछ चूड़ियां भी शामिल कर सकती हैं। इस तरह के कंगन डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है।

एनेमल वर्क ट्रेडिशनल इंडियन कंगन डिजाइन
अगर आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए शिवरात्रि के दिन सोने के कंगन खरीदने का सोच नहीं हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह के लेटेस्ट एनेमल वर्क ट्रेडिशनल इंडियन कंगन डिजाइन शामिल कर सकती हैं। यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ऐसे कंगन अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए है, जो आपको भी बहुत पसंद आएंगे।

फ्लोरल मीनाकारी वर्क गोल्ड कंगन डिजाइन
अगर आप महाशिवरात्रि के दिन किसी खास पूजा के लिए जा रही हैं और ऐसे में श्रृंगार कर रही हैं, तो अपने श्रृंगार में इस तरह के फ्लोरल मीनाकारी वर्क गोल्ड कंगन डिजाइन को भी आप शामिल जरूर करें। ऐसे कंगन आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ आपके महाशिवरात्री लुक को भी खास बनाने में मदद करेंगे। इसे पहनकर आप अपने हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Gold Kangan Designs: 22 कैरेट सोने में बन जाएंगे ये अनोखे कंगन डिजाइन, महिलाओं को आ सकते हैं पसंद
गोल्ड प्लेटेड डिजाइनर कंगन
आप चाहें, तो इस साल महाशिवरात्रि के खास मौके पर इस तरह के सोने के गोल्ड प्लेटेड डिजाइनर कंगन भी खरीद सकती हैं। ऐसे कंगन डिजाइंस आपके हाथों की शोभा को बढ़ा सकते हैं। अगर आप इसे सोने में बनवाना चाहती हैं, तो नजदीकी बाजार में सुनार की दुकान पर जाकर फोटो दिखाकर इस तरह की डिजाइन को बनवा सकती हैं या आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं।

फ्लोरल एंटीक स्टाइल गोल्ड कंगन
महाशिवरात्रि पर पहनने के लिए अगर आप भी कंगन डिजाइन की तलाश में हैं, तो अब आप इस तरह के खूबसूरत फ्लोरल एंटीक स्टाइल गोल्ड कंगन को भी चुन सकती हैं। ऐसे कंगन डिजाइंस आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे, जो आपके शिवरात्रि लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। इसे पहनकर आप अपने हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Artificial Kangan Designs: रोजाना पहनने के लिए 100 रुपये में मिल जाएंगे ये आर्टिफीशियल Gold कंगन , यहां देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : PINTERESTAparna Dwivedi/Visonarhouseofsilver/World Gold Day/kumar/akhil kp
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।