पुरानी फटी और फेड जींस को इन आइडियाज से दें नया लुक

अक्सर हम अपनी पुरानी जींस को फेंक देते हैं या उन्हें पहनना बंद कर देते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ आइडियाज लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप अपनी पुरानी जींस को नया लुक दे सकती हैं। इन आइडियाज से आपकी जींस बिल्कुल नए जैसी दिखने लगेगी , साथ ही किसी को यह भी पता नहीं चलेगा कि आपने पुरानी जींस पहनी है। तो चलिए जानते हैं आप अपनी पुरानी जींस को किस तरह से नया जैसा बना सकती हैं।
पर्ल मोती का करें इस्तेमाल

अगर आपकी जींस पुरानी हो गई है और आप उसे नहीं पहनती हैं, तो आज हम आपके लिए इसे नया जैसा बनाने का तरीका बताएंगे।
आवश्यक सामान
- पर्ल मोती
- फैब्रिक ग्लू
बनाने का तरीका
- इसके लिए सबसे पहले अपनी जींस को किसी फ्लैट जगह पर रख लें। अब आप अपनी पंसद अनुसार पर्ल वाले मोती अपनी जींस पर चिपका सकती हैं।
- लेकिन मोती को ज्यादा न चिपकाएं। इससे आपकी जींस ओवर डू लगेगी।
- आपको मोती चिपकाते वक्त गैप का भी ध्यान रखना होगा। साथ ही आप चाहें तो पर्ल मोतियों को किसी पैर्टन में भी चिपका सकती हैं।
- इससे आपकी जींस को एक नया लुक मिलेगा और आप किसी भी पार्टी में इसे आसानी से पहन सकती हैं और किसी को यह भी पता नहीं चलेगा कि आपकी जींस पुरानी है।
इसे भी पढ़ें:जीन्स के साथ ट्राई करें ये डिफरेंट स्टाइलिश स्वेटर, दिखेंगी स्मार्ट
टाई-डाई करें

टाई-डाई का फैशन भी वापस से चलन में आ चुका है। आप डाई की मदद से अपनी पुरानी जींस को एकदम नया लुक दे सकती हैं।
आवश्यक सामान
- टाई-डाई कलर्स
- रबर बैंड
बनाने का तरीका
- जींस को डाई करने के लिए आपको सबसे पहले दो-तीन डाई कलर्स चाहिए होंगे।
- आप चाहें तो दो अलग-अलग कलर्स से डाई कर सकती हैं या फिर सिर्फ एक ही कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके बाद अपनी जींस लें और उस पर कलर डालकर उसे एक रबर बैंड से बांध लें।
- लीजिए तैयार है आपकी नई टाई-डाई जींस, अब इस जींस को आप कहीं भी जाने के लिए पहन सकती हैं।
दो पैंट का करें इस्तेमाल

दो तरह की जींस भी फैशन ट्रेंड में है। इस तरह की जींस लुक को पूरी तरह से चेंज कर देती है। आप भी घर पर आसानी से अपनी पुरानी जींस को नया लुक दे सकती हैं।
आवश्यक सामान
- एक पैंट
- धागा
- सुई
- सिलाई मशीन
बनाने का तरीका
- यह एक पुरानी जींस को नया बनाने का एक दम बेस्ट तरीका है।
- इसके लिए आपको सबसे पहले दो जींस की पैंट चाहिए होगी।
- अब अपनी एक पुरानी जींस को साइड से काट लें।
- साइड से काटने के बाद उस जगह पर दूसरी पैंट का कपड़ा लगा लें।
- अब इसे सिलाई मशीन से सील लें।
- लीजिे तैयार है आपकी ब्रांड न्यू जींस
इसे भी पढ़ें:डेनिम में दिखना है खास, इन बॉलीवुड दीवाज के लुक्स से लें इंस्पिरेशन
पेंट या प्रिंटेड डिजाइन का करें इस्तेमाल

पुरानी जींस को नया लुक देने के लिए उस पर पेंट करना या कोई डिजाइन बनाना सबसे अच्छा ऑप्शन है। आप चाहें तो बाजार से किसी डिजाइन का प्रिंट खरीदकर उसे अपनी पुरानी जींस पर चिपका भी सकती हैं।
आवश्यक सामान
- पेंट कलर
- मार्कर
- प्रिटेंड डिजाइन
बनाने का तरीका
- पुरानी जींस को नया लुक देने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
- इसके लिए आपको अपनी जींस पर कुछ ड्रा करना होगा।
- आप चाहें तो अपनी जींस फ्लावर भी बना सकती हैं।
- इसके अलावा आप बाजार से मिलने वाली प्रिटेंड डिजाइन को खरीदकर उसे अपनी जींस पर चिपका सकती हैं।
- इससे आपकी जींस एक दम नई जैसी दिखेगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: google.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।