herzindagi
maharashtrian nose pin designs for women

Maharashtrian Nose Pin Designs: गणेश पूजा लुक को कंप्लीट करने के लिए पहनें ये महाराष्ट्रीयन नोज पिन, देखें डिजाइंस

गणेशोत्सव का त्योहार महाराष्ट्र में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन हर कोई महाराष्ट्रीयन लुक में तैयार हुआ दिखाई देता है। आप भी अपने लुक को इसी तरह के क्रिएट कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-29, 16:43 IST

गणेशोत्सव इस साल 7 सितंबर से शुरू होने वाला है। इन दिनों हर कोई अपने घर में बप्पा का आगमन करता है। घर को सजाता है और उनकी पूजा अर्चना करता है। इन दिनों महिलाएं खास तरीके से तैयार होती हैं। हर किसी को पसंद होता है कि वो महाराष्ट्रीयन स्टाइल नौवारी साड़ी और ज्वेलरी को स्टाइल करें। इसमें से सबसे ज्यादा खास होती है नोज पिन जो लुक को कंप्लीट करती है। आप भी अपने लुक को सुंदर बनाने के लिए इस बार गणेश उत्सव पर महाराष्ट्रीयन नोज पिन को स्टाइल कर सकती हैं। यह सुंदर और अलग डिजाइन में मिलती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के डिजाइन पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। 

व्हाइट पर्ल महाराष्ट्रीयन नोज पिन 

White pearl nose pin designs

अगर आपको पर्ल डिजाइन वाली ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो इसके लिए आप पर्ल वाली नोज पिन को भी खरीदकर साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं। इसमें पूरी नोज पिन में पर्ल का वर्क मिलेगा। इसके अलावा बीच में एक छोटा स्टोन मिलेगा। इससे यह नोज पिन पहनने के बाद अच्छी लगेगी। इसमें आप चाहें तो पर्ल को अलग कलर में खरीद सकती हैं। यह ऑप्शन भी आपको मार्केट में मिल जाएगा। इसे आप आर्टिफिशल खरीदेगी तो यह आपको 200 से 300 रुपये में मिल जाएगी।

मोर डिजाइन वाली महाराष्ट्रीयन नोज पिन (Maharashtrian Nose Pin)

Maharashtrian Nose Pin

आप डिजाइन में चेंज करके मोर डिजाइन वाली महाराष्ट्रीयन नोज पिन को खरीद सकती हैं। इसमें आपको ऊपर की तरफ मोर के फेस का डिजाइन मिलेगा। इसमें आपको बीच में स्टोन वर्क मिलेगा, जो गोल्ड पर अच्छा लगेगा और नीचे की तरफ छोटे-छोटे मोती मिलेंगे। इससे जब आप इसे वियर करेंगी तो अच्छी लगेंगी। इस तरह की नोज पिन भी मार्केट में आर्टिफिशियल मिल जाती है। जिसे वियर करके आपका लुक महाराष्ट्रीयन जैसा लगेगा। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: देखते ही पसंद आ जाएंगी ये नोज पिन, आपके लुक में लगा देंगी चार चांद

ऑक्सीडाइज्ड महाराष्ट्रीयन नोज पिन

Oxidised nose pin designs

आप अगर सूट या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ नोज पिन पहनना चाहती है, तो इसके लिए इस तस्वीर में दिखाई गई नोज पिन को वियर कर सकती हैं। महाराष्ट्रीयन नोज पिन ऑक्सीडाइज्ड में भी अच्छी लगती है। साथ ही, इसमें लुक भी सुंदर लगता है। इस तरह की नोज पिन में आपको एक स्टोन और थोड़े से मोती के डिजाइन मिल जाते हैं। इससे आपका पूरा लुक परफेक्ट लगता है। 

इसे भी पढ़ें: ट्रेडिशनल लुक के लिए ट्राई करें ये नोज पिन डिजाइन

इस बार स्टाइल गणेश उत्सव में स्टाइल करें ये नोज पिन । इससे आपका लुक भी कंप्लीट हो जाएगा। साथ ही, आप सुंदर दिखाई देंगी। 

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।