herzindagi
latest nose pin designs

देखते ही पसंद आ जाएंगी ये नोज पिन, आपके लुक में लगा देंगी चार चांद

आज हम आपके लिए नोज पिन के लेटेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं, जिनकी मदद से अपने लुक को स्टाइलिश बनाया जा सकता है। वैसे तो आपको मार्केट में कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, लेकिन यह डिजाइन आपको बेहद पसंद आएंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-07-10, 17:28 IST

हम लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ कपड़े काफी नहीं...होते बल्कि ज्वेलरी भी बहुत मायने रखती है। नेकलेस, चूड़ियां, इयररिंग्स और नथ....यह तमाम चीजें ऐसी हैं जो हमें एकदम कंप्लीट लुक देती हैं। ईयररिंग्स या नेकलेस हमारे ऑप्शन वियर में शामिल होते हैं, पर नथ या नोज पिन ऐसी ज्वेलरी है जिसे पहनना काफी अच्छा माना जाता है।

इसलिए हमें इसका चुनाव बहुत ध्यान से करना चाहिए। नोज पिन हमारे चेहरे को खूबसूरत बनाने का काम करती है। इसलिए कुछ महिलाएं अपनी नाक में हमेशा नोज रिंग पहने रहती हैं। यही वजह है कि हमें बाजार में नोज पिन की कई ट्रेडिशनल डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे, मगर अब नोज पिन की डिजाइन में भी कई फैंसी लुक आ गए हैं। 

आज हम आपको ऐसी ही कुछ नोज पिंस डिजाइन दिखाएंगे, जो आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगी। आप चाहें तो गोल्ड, सिल्वर या आर्टिफीशियल किसी भी तरह की नोज पिन खरीद सकती हैं।

स्टोन नोज पिन

Stone nose pin designs

आजकल स्टोन नोज पिन का जमाना है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। यह नोज पिन न सिर्फ पहनने के बाद स्टाइलिश लगती है, बल्कि ज्यादा हैवी भी नहीं होती। इस नोज पिन को आसानी से डैली वियर में आसानी से पहना जा सकता है।

इस तरह की नथ में कुछ ऐसे डिजाइन भी आते हैं, जो दिखने में हैवी वेट लगते हैं लेकिन पहनने के बाद बहुत लाइट वेट लगती हैं। इसमें आपको हर तरह के मल्टी कलर के पैटर्न मिल जाएंगे, पर इसे अपनी ड्रेस के हिसाब से मैचिंग करके खरीदें।

इसे जरूर पढ़ें- नोज पिन की फैंसी डिजाइंस, जो आपके लुक में लगा देंगी चार चांद

रिंग्स नोज पिन डिजाइन

Rings nose pin designs

आप रिंग्स वाली नोज पिन खरीद सकते हैं। रिंग्स वाली नोज पिन न सिर्फ चेहरे पर अच्छी लगती है, बल्कि आरामदायक भी होती है। इसमें कई तरह के डिजाइन मिल रहे हैं, जिसमें तार के अंदर कुंदन के नज भी लगाए जाने लगे हैं। यह डिजाइन सिंगल लड़कियों में ज्यादा लोकप्रिय है, जिसे एथनिक से लेकर ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ आसानी से वियर किया जा सकता है। 

यह विडियो भी देखें

वैसे तो आपको यह नोज रिंग्स आर्टिफिशियल में भी मिल जाएंगी, पर अगर आपका बजट ज्यादा है तो गोल्ड की खरीदें और डायमंड से डिजाइन बनवाएं। यकीनन यह रिंग आपके चेहरे पर काफी अच्छी लगेगी। 

बंजारा नोज पिन 

यह नाम सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है।  पर यह नोज पिन का लेस्टेट डिजाइन है, जिसमें तरह-तरह के डिजाइन आने लगे हैं। पर यह टीवी  सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ पार्ट-2 में कोमोलिका का किरदार निभाने वाली हिना खान के लुक से ज्यादा फेमस हुई। हालांकि, बंजारा नोज पिन को अब बॉलीवुड फिल्मों में भी एक्ट्रेसेस को पहना हुआ देखा गया है। 

इस तरह की ज्वेलरी में आपको तरह-तरह की नोज पिन मिल जाएंगी। आप उन्हें एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं। आपको बाजार में इस तरह की ज्वेलरी 50 रुपए से 300 रुपए तक मिल जाएंगी।

फ्लोवर नोज रिंग 

अगर आप सिंपल नोज रिंग नहीं पहनना चाहती हैं, तो फ्लोवर डिजाइन में नोज रिंग सेलेक्ट कर सकती हैं। यह पहनने के बाद इतनी खूबसूरत लगेगी कि आपका चेहरा पूरा बदल जाएगा। आपको फ्लोवर में कई तरह से डिजाइन मिल जाएंगे, पर कुंदन की नोज रिंग खरीदना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें- इस तरह से करेंगी अपनी नोज पिन को स्टाइल तो दिखेंगी बेहद बोल्ड और खूबसूरत

हालांकि, कुंदन में छोटी नोज रिंग की अच्छी लगेगी क्योंकि ज्यादा बढ़ी आपके चेहरे का लुक खराब कर सकती है। तो बेहतर होगा कि आप फ्लोवर में नोज रिंग छोटी या अपने चेहरे की हिसाब से खरीदें। 

 

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।