लड़कियों को जिस तरीके से कपड़ों की शॉपिंग करना पसंद होता है। वैसे ही वो ज्वेलरी की शॉपिंग भी सबसे ज्यादा करती हैं। बाजार जाकर अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी को खरीदती हैं, ताकि जब भी वो कहीं बाहर जानें के लिए तैयार हों, तो उनके पास अलग डिजाइन की ज्वेलरी जरूर हो। नोज पिन उनमें से एक है। आजकल लड़कियों को यह पहनना भी काफी पसंद है। लेकिन यह तभी अच्छी लगती है, जब आप इसे अपनी नाक की सही शेप के हिसाब से पहनते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अगर आपकी नाक लंबी है, तो आप किस तरह के नोज पिन डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
नोज पिन पहनना पसंद करती हैं, तो आप पीकॉक फेदर वाले नोज पिन डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की नोज पिन पहनने के बाद अच्छी लगती है। अगर आपकी नाक लंबी है तो यह पहनकर आपकी नाक अच्छी लगेगी। इसमें आप गोल्ड, सिल्वर या ऑक्सीडाइज्ड मेटल में खरीद सकती हैं। इसमें आपको फेदर के कलर वाले डिजाइन में भी यह मिल जाएगी। इसे आप बिना नोज पियर्सिंग के भी वियर कर सकती है। मार्केट से लेने पर यह नोज पिन आपको 100 से 200 रुपये में मिल जाएगी।
एंटिक चीजों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। घर को सजाने के लिए हो या ज्वेलरी डिजाइन हो। हर कोई इन्हें खरीदना पसंद कर रहा है। ऐसे में आप कुछ यूनिक नोज पिन पहनने के लिए इस फिश डिजाइन वाले नोज पिन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको छोटी मछली की आकृति का डिजाइन मिलेगा, साथ में नीचे घूंघरू लगे मिलेंगे। जब आप इसे वियर करेंगी तो आपके ऊपर यह अच्छी लगेगी। इसे आप ऑक्सीडाइज्ड में ही खरीदें। तभी यह अच्छी लगेगी। मार्केट में इस तरह की नोज पिन 100 से 200 रुपये में मिल जाएगी।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: नोज पिन की फैंसी डिजाइंस, जो आपके लुक में लगा देंगी चार चांद
आपकी नाक लंबी है तो इसके लिए आप स्पाइरल डिजाइन वाली नोज पिन को भी वियर कर सकती हैं। इसमें आपको गोलाकार डिजाइन मिलेगा। बीच में चक्र के डिजाइन को क्रिएट किया गया है, और ऊपर की तरफ गोल स्टोन लगाए गए हैं। इससे नोज पिन फैंसी नजर आ रही है। आप इसे ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, कुछ नया डिजाइन ट्राई करने को मिलेगा। मार्केट में इस तरह की नोज पिन आपको 100 से 150 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: स्मार्ट लुक के लिए चेहरे के आकार के हिसाब से करें नोज़ रिंग या नोज़ पिन का सेलेक्शन
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।