सर्दी के मौसम के लिए बेस्ट रहेंगे Full Sleeves वाले Blouse के ये खास डिजाइंस

स्टाइलिश लुक पाने के लिए आपको फैब्रिक से लेकर बॉडी टाइप को ध्यान में रखकर ही स्टाइलिंग करनी चाहिए। इसके लिए आप लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखें।
Updated:- 2024-01-08, 15:28 IST
full sleeves blouse design

वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है और इसके लिए हम अक्सर अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए कई तरीके से स्टाइलिंग करते हैं। मौसम की बात करें तो सर्दी में हम स्टाइलिश दिखने के चक्कर में कई बार हम  बीमार भी पड़ जाते हैं, बल्कि इसके लिए आप अपने लुक को थोड़ा कस्टमाइज कर सकती हैं। 

बदलते दौर में आजकल जो भी हम पहन लेते हैं, वही लेटेस्ट फैशन बन जाता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश बनाने और सर्दी के मौसम में आपके लुक में चार चांद लगाने के लिए ब्लाउज के लिए खास डिजाइंस और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के ये खास टिप्स।

टर्टल नेक स्टाइल ब्लाउज 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

देखने में टर्टल नेक काफी क्लासी नजर आता है और इस तरह का ब्लाउज आप साटन से लेकर नेट फैब्रिक तक की मदद लेकर बनवा सकती हैं। वहीं अगर आप इस तरह के ब्लाउज को हैवी लुक देना चाहती हैं तो पैच वर्क को शोल्डर पर लगा सकती हैं। इसके अलावा चाहे तो गले में स्टेटमेंट नेकलेस स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: विंटर वेडिंग लुक के लिए बेस्ट हैं फुल स्लीव्स के ये ब्लाउज डिजाइंस, मिलेगा स्टाइलिश लुक

नेट डिजाइन ब्लाउज डिजाइन 

net blouse designs

नेट में आपको कई डिजाइंस और पैटर्न देखने को आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप अपने लुक को एलिगेंट बनाना चाहती हैं तो सॉफ्ट महसूस होने वाले और बारीक डिजाइन के नेट को चुनें और अपनी पसंद का ब्लाउज बनवाएं। इस तरह का ब्लाउज देखने में काफी एलिगेंट लुक देने में मदद करेगा।

जैकेट स्टाइल ब्लाउज डिजाइन 

jacket style blouse

किसी पुराने स्लीवलेस ब्लाउज को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो इस तरह से कस्टमाइज की गई जैकेट को पहन सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो डबल डिजाइन के ऐसे ब्लाउज को अलग से भी बनवा सकती हैं। इसके लिए आप जैकेट और साड़ी के कलर कॉम्बिनेशन को ध्यान से चुनें।

इसे भी पढ़ें: साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ चुनें फुल स्लीव्स ब्लाउज के लेटेस्ट डिजाइंस

राउंड नेक ब्लाउज डिजाइन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

सिंपल और प्लेन डिजाइन के ब्लाउज को कैरी करना चाहती हैं तो इस तरीके से राउंड नेक ब्लाउज डिजाइन बनवाकर आप कलाई पर चौड़े बॉर्डर के डिजाइन बनवा सकती हैं। इस तरह का चौड़ा बॉर्डर बनवाने के लिए आप कई तरीके की लेस को अपनी साड़ी के डिजाइन के हिसाब से कस्टमाइज करवा सकती हैं।

 

अगर आपको सर्दी के मौसम में स्टाइलिश लुक पाने और ठंड से बचने के लिए फुल स्लीव्स ब्लाउज के ये नए डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने का आसान तरीका पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।