Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

Blouse Designs: साड़ी को मॉडर्न और क्लासी टच देने के लिए स्टाइल करें ये फुल स्लीव्स ब्लाउज

अगर आप साड़ी में मॉडर्न और क्लासी लुक चाहती हैं तो आप इस तरह के फुल स्लीव्स वाले ब्लाउज वियर कर सकती है और इस ब्लाउज को वियर करने के बाद आप बेहद ही खूबसूरत भी नजर आएंगी।
Updated:- 2025-02-27, 21:56 IST
full sleeves blouse designs

साड़ी या लहंगे के साथ परफेक्ट ब्लाउज आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करता है। बाजार में आपको कई तरह के ब्लाउज डिजाइन मिल जाएंगे जिन्हें आप न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए साड़ी या लहंगे के साथ वियर सकती हैं। लेकिन, अगर आप साड़ी में मॉडर्न और क्लासी टच चाहती हैं तो आप ये फुल स्लीव्स ब्लाउज वियर कर सकते हैं। इन ब्लाउज में जहां आपका लुक खूबसूरत नजर आएगा तो वहीं साड़ी के साथ ये ब्लाउज वियर करने के बाद बाद आप लुक बेहद अलग भी नजर आएगा।

एम्ब्रॉयडरी वर्क फुल स्लीव्स ब्लाउज

full sleeves blouse designs

फुल स्लीव्स में आप इस तरह के ब्लाउज डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं। इस ब्लाउज में बेहद ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ है साथ ही ये एम्ब्रॉयडरी फ्लोरल डिजाइन में है। इस तरह का ब्लाउज आपके लुक को मॉडर्न टाच देने का काम करेगा और इसे आप ऑनलाइन ले सकती हैं साथ ही, दरजी के पास से भी आप इस तरह का ब्लाउज कई सारे नेक डिजाइन में सिलवा सकती है।

इस तरह के ब्लाउज को आप लाइट कलर की प्लेन साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।

इस एभि पढ़ें- मैटेलिक कलर की साड़ी संग स्टाइल करें इस कलर के प्लेन ब्लाउज, लुक दिखेगा अट्रैक्टिव

पफ स्लीव्स ब्लाउज

full sleeves blouse designs (2)

मॉडर्न और क्लासी लुक पाने के लिए आप इस तरह के ब्लाउज डिजाइन का भी चुनाव कर सकती हैं। यह ब्लाउज पफ स्लीव्स में आता है साथ ही, इसमें बटन लगाए गए है और ये स्क्वायर नेक डिजाइन में आता है। इस तरह के ब्लाउज में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा और इस ब्लाउज को आप डार्क या लाइट कलर की साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।

नेट स्लीव्स ब्लाउज

full sleeves blouse designs (3)

अगर आप स्टाइलिश और भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं तो आप इस तरह नेट ब्लाउज का चुनाव कर सकती हैं। इस ब्लाउज के नेट में है साथ ही ये राउंड नेक डिजाइन में आता है। इस तरह का ब्लाउज आपका लुक मॉडर्न नजर आएगा और इस ब्लाउज को आप ब्लैक या किसी डार्क कलर की साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Katori Blouse Design: साड़ी के साथ पहनें ये कटोरी ब्लाउज, लुक लगेगा स्टाइलिश

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।