Raksha Bandhan 2026: फुल हैंड मेहंदी के ईजी एंड सिंपल डिजाइंस

फुल हैंड मेहंदी डिजाइंस न सिर्फ हाथों को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि आपके पूरे फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देते हैं। इस साल राखी पर आप अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए फुल हैंड मेहंदी के कुछ आसान और ट्रेंडी डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं।
Updated:- 2026-08-26, 17:59 IST
Raksha Bandhan mehndi designs

भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का बहुत महत्व है। यह दिन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पावन पर्व माना जाता है। इस दिन सभी बहनें न सिर्फ नए आउटफिट्स पहनती हैं, बल्कि हाथों में सुंदर मेहंदी भी लगवाती हैं। अगर आपको भरे हुए हाथ पसंद हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान और सिंपल फुल हैंड मेहंदी के डिजाइंस बताएंगे, जो कम समय में और बिना किसी झंझट के बन जाते हैं। साथ ही ये डिजाइंस हाथों को भरा हुआ और अट्रैक्टिव बनाते हैं।

रक्षाबंधन 2026 पर ट्राई करें ये 7 खूबसूरत फुल हैंड मेहंदी डिजाइंस

अगर आप भी इस साल रक्षाबंधन 2026 पर अपने पूरे हाथों में मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो ये 7 सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देंगे -

1. जालीदार पैटर्न फुल हैंड मेहंदी डिजाइन 

अगर आप कम मेहनत और कम समय में पूरे हाथ को भरा हुआ दिखाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह जालीदार मेहंदी डिजाइन सबसे सही ऑप्शन हो सकता है। यह डिजाइन दिखने में बेहद सुंदर लगता है और बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाता है। 

01 (7)

(Image credit: pinterest/Glam By Mehak)

2. पारंपरिक मांडला विथ एक्सटेंडेड बेल फुल हैंड मेहंदी डिजाइन 

मांडला मेहंदी का डिजाइन हमेशा से ही महिलाओं की पहली पसंद रहा है। इस साल राखी पर आप भी पारंपरिक और मॉडर्न लुक पाने के लिए मांडला विथ एक्सटेंडेड बेल वाला यह डिजाइन बनवा सकती हैं। इसे आप किसी भी मेहंदी आर्टिस्ट को फोटो दिखाकर आसानी से बनवा सकती हैं। 

meh

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: मिनटों में बनाएं ये 5 'बेल और जाल' मेहंदी डिजाइंस

3. चेकर्ड एंड फ्लोरल मिक्स आर्ट फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

इन दिनों चेकर्ड और फ्लोरल मिक्स आर्ट मेहंदी का डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में है। आप भी अपने राखी लुक को पूरा करने के लिए चेकर्ड यानी डिब्बियों वाला यह डिजाइन बनवा सकती हैं। इसे भी बहुत कम समय में खुद ही लगाया जा सकता है।  

05 (3)

(Image credit: pinterest/tanmai)

4. अरेबिक मल्टी-लेयर फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी हर त्योहार पर लगाने के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। अगर आप भी इस राखी पूरे हाथ पर मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह अरेबिक मल्टी-लेयर फुल हैंड मेहंदी डिजाइन सबसे सही रहेगा। यह मल्टी-लेयर बेल हाथों को मॉडर्न, स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देती है।  

02 (8)

(Image credit: pinterest/Moizuddin Mohmmed)

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026 Mehndi Designs: राखी पर ट्राई करें ये 9 लेटेस्ट और सिंपल मेहंदी पैटर्न्स

5. पीकॉक एंड लीफ मोटिफ्स पैटर्न फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

मोर वाला मेहंदी डिजाइन आजकल महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। आप भी इसे राखी वाले दिन बनवाकर अपने हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। कलाई पर बना मोर दूर से देखने में बहुत अच्छा लगता है। यह डिजाइन साड़ियों और हैवी ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ बहुत जचता है।  

03 (5)

(Image credit: pinterest/NikunjSevaDham)

6. झुमका एंड चेन पैटर्न फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

आप इस साल राखी के खास मौके पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए झुमका एंड चेन पैटर्न वाला मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। ऐसे मेहंदी डिजाइंस खासकर एथनिक लुक में जान डाल देते हैं। यह हाथ को पूरी तरह से कवर करने के साथ-साथ एक सुंदर हाथफूल जैसा लुक भी देता है। 

04 (5)

(Image credit: pinterest/Akanksha Verma)

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: हाथ ही नहीं, पैरों पर भी लगाएं ये मेहंदी डिजाइंस; हर कोई करेगा तारीफ

7. ब्राइडल स्टाइल कटवर्क फुल हैंड मेहंदी

आप चाहें तो इस साल राखी पर एकदम दुल्हन जैसा लुक पाने के लिए ब्राइडल स्टाइल कटवर्क फुल हैंड मेहंदी भी लगवा सकती हैं। इस तरह के डिजाइंस को बनवाने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन ये आपके राखी लुक को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे।  

06 (3)

(Image credit: pinterest/shaadiFindsByJyoti)

रक्षाबंधन पर हाथों में मेहंदी लगवाने का एक अलग ही महत्व होता है। आप भी इस साल अपने राखी लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए हाथों पर इन खूबसूरत बेलों और जालियों वाले डिजाइंस को जरूर ट्राई कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।     

FAQ
क्या फुल हैंड की मेहंदी कम समय में खुद से लगाना संभव है?
जी हां, अगर आप बड़े मोटिफ्स, जाली वर्क, बोल्ड आउटलाइन्स और आसान ट्रिक्स पनाएं, तो फुल हैंड मेहंदी कम समय में आसानी से लग जाती है।
 फुल हैंड मेहंदी लगाने में लगभग कितना समय लग जाता है?
अगर डिजाइन बहुत बारीक न होकर सिंपल और ट्रेंडी है, तो एक हाथ में फुल मेहंदी लगाने में 20 से 30 मिनट का समय लगता है।
क्या फुल हैंड मेहंदी केवल फ्रंट हैंड पर ही अच्छी लगती है?
नहीं, फुल हैंड मेहंदी तभी कंप्लीट और रॉयल दिखती है जब फ्रंट हथेली के साथ-साथ बैक-हैंड पर भी कोहनी तक मैचिंग पैटर्न बनाया जाए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।