Raksha Bandhan 2026 Mehndi Designs: राखी पर ट्राई करें ये 9 लेटेस्ट और सिंपल मेहंदी पैटर्न्स

Raksha Bandhan 2026 Mehndi Designs: रक्षाबंधन 2026 पर अगर आप भी सुंदर और झटपट बनने वाली मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको 9 आसान और सिंपल मेहंदी डिजाइंस बताएंगे, जो आपके हाथों पर खूब जचेंगी।
Updated:- 2026-08-24, 14:49 IST
Raksha Bandhan Mehndi Designs

Raksha Bandhan 2026 Mehndi Designs: राखी पर हाथों में मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सभी बहनें अपने भाई को राखी बांधते समय सज-धज कर अपना लुक पूरा करती हैं। इस खास मौके पर हर बहन अपने हाथों को सुंदर और खूबसूरत बनाने के लिए मेहंदी लगाती है। अगर आप भी घंटों बैठकर हैवी और बारीक ब्राइडल मेहंदी लगवाने के बजाय कम समय में बनने वाली सिंपल मेहंदी डिजाइंस बनवाना चाहती हैं, तो आपके लिए ये आसान मेहंदी डिजाइंस एकदम परफेक्ट रहेंगी।

रक्षाबंधन 2026 पर ट्राई करें ये 9 लेटेस्ट और सिंपल मेहंदी डिजाइंस

फेस्टिव लुक को पूरा करने में मेहंदी डिजाइंस अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में आप रक्षाबंधन 2026 पर अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन डिजाइंस को बनवा सकती हैं -

1. ईजी अरेबिक बेल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको बहुत ज्यादा भरे हुए हाथ पसंद नहीं हैं, तो आप ईजी अरेबिक मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। इसमें डिजाइन कलाई से शुरू होकर पहली उंगली तक जाता है, जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है। इस डिजाइन को आप बहुत कम समय में लगा सकती हैं।

1 (8)

(image credit: pinterest/Rinku Singh)

2. ट्रेंडी ब्रेसलेट डिजाइन मेहंदी

अगर आप कामकाजी हैं और आपके पास मेहंदी लगाने का समय कम है, तो इस रक्षाबंधन आप अपने हाथों पर ब्रेसलेट पैटर्न मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। इस तरह का डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके हाथों को खूबसूरत दिखाने के साथ-साथ आपके राखी लुक को भी बेहतर बना देगा।  

2 (7)

(image credit: pinterest/Mehndi Crafted)

3. जालीदार मेहंदी डिजाइन

इन दिनों महिलाओं के बीच चेक या जाली पैटर्न मेहंदी डिजाइन काफी पॉपुलर है। इस तरह के डिजाइन को बनाना बेहद आसान होता है, जो बहुत कम समय में बनकर तैयार हो जाता है। इसे आप हथेली के आगे या पीछे दोनों तरफ आसानी से बनवा सकती हैं।

3 (5)

(image credit: pinterest/kulsum _ k)

यह भी पढ़ें- Easy Mehndi Design Photos: नवरात्रि पर बनवाएं ये आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हाथों की बढ़ेगी शोभा

4. फ्लोरल कट-आउट मेहंदी डिजाइन

अगर आपको फूलों के डिजाइंस वाली मेहंदी बहुत पसंद आती है, तो आपके लिए फ्लोरल कट-आउट मेहंदी डिजाइन भी बेस्ट रहेगा। इस तरह के डिजाइन में बड़े-बड़े गुलाब या कमल के फूलों की आउटलाइन बनाई जाती है और उनके अंदर के हिस्से में हल्की शेडिंग की जाती है। इस तरह का डिजाइन पारंपरिक और मॉडर्न दोनों तरह के लुक के लिए परफेक्ट है। 

4 (2)

(image credit: pinterest/Ethereal vibes)

5. बैक-हैंड मंडला मेहंदी डिजाइन

हाथों के पिछले हिस्से पर बना मंडला डिजाइन सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। ऐसे में आप इस साल रक्षाबंधन पर अपने लुक को परफेक्ट और भीड़ से अलग बनाने के लिए बैक-हैंड मंडला डिजाइन बनवा सकती हैं। इस तरह का डिजाइन आपकी राखी की तस्वीरों में भी बेहद खूबसूरत नजर आएगा। 

8 (1)

(image credit: pinterest/Thedailydrift !!)

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: हाथ ही नहीं, पैरों पर भी लगाएं ये मेहंदी डिजाइंस; हर कोई करेगा तारीफ

6. फुल फिंगर मेहंदी डिजाइन

आप चाहें तो इस साल रक्षाबंधन पर पूरा हाथ न भरते हुए केवल उंगलियों को सजा सकती हैं। इस तरह का डिजाइन खासकर कॉलेज या ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट हो सकता है। इसे आप खुद भी घर पर बहुत कम समय में बना सकती हैं।

5 (1)

(image credit: pinterest/منہا)

7. जियोमेट्रिक पैटर्न मेहंदी डिजाइन

लाइन्स और डॉट्स के साथ तैयार की गई यह डिजाइन राखी के मौके पर आपके हाथों को अट्रैक्टिव और एलिगेंट लुक देगी। यह हाथों को साफ-सुथरा और मॉडर्न लुक देने में मदद करती है। इस तरह का डिजाइन आपके अनारकली सूट के साथ खूब जचेगा। 

6

(image credit: pinterest/Bhawna Yadovanshi)

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: मिनटों में बनाएं ये 5 'बेल और जाल' मेहंदी डिजाइंस

8. हाफ एंड हाफ मेहंदी डिजाइन

आप दोनों हथेलियों को मिलाकर एक खूबसूरत हाफ एंड हाफ मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। आपके लिए इस तरह का डिजाइन बेहद खास रहेगा। इसमें एक हाथ में आधा डिजाइन होता है, तो वहीं दूसरे हाथ में उसी डिजाइन का बाकी आधा हिस्सा होता है। यह डिजाइन आपके एथनिक आउटफिट वाले लुक में चार चांद लगा देगा।

7

(image credit: pinterest/Trishaa Nath)

9. सिंपल इंडो-अरेबिक मेहंदी डिजाइन

आप इस साल रक्षाबंधन पर यह खूबसूरत अरेबिक मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। इसे बनाना बहुत आसान है और यह जल्दी भी बन जाता है। त्योहार के दिन घर के ढेरों कामों के बीच अगर आपके पास समय कम है, तो बस 10 मिनट निकालकर आप इस आसान मेहंदी डिजाइन को बनवा सकती हैं। 

8

(image credit: pinterest/rami avani)

यह भी पढ़ें- समय की कमी? मिनटों में बनाएं ये फिंगर मेहंदी डिजाइंस, हाथों को मिलेगा रॉयल लुक

आप रक्षाबंधन 2026 के खास मौके पर इन 9 आसान, ट्रेंडी और खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस में से अपना पसंदीदा पैटर्न चुनकर बनवा सकती हैं। ये सभी डिजाइंस कम समय में और आसानी से बनाई जा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

FAQ
रक्षाबंधन पर इस बार कौन-से मेहंदी डिजाइंस सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं?
रक्षाबंधन पर बहनों के बीच मिनिमल और थीम-बेस्ड मेहंदी डिजाइंस काफी पसंद किए जा रहे हैं।
कम समय में रचने वाले सबसे सिंपल रक्षाबंधन मेहंदी डिजाइन कौन-से हैं?
अगर समय कम है, तो आप 'बैक-हैंड फिंगर बेल', 'मिनिमल मंडला' या 'ब्रेसलेट स्टाइल कटवर्क' ट्राई कर सकती हैं।
बैक-हैंड के लिए कौन-सा मेहंदी पैटर्न सबसे सही रहेगा?
बैक-हैंड के लिए 'झुमका मेहंदी', 'रिंग-स्टाइल फिंगर डिजाइन' और 'वन-फिंगर अरेबिक बेल' सबसे बेस्ट और ट्रेंडी विकल्प हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।