Tue Sep 29, 2026 | Updated 06:58 PM IST

Latest Jhumka Designs: नवरात्र‍ि में अनारकली सूट संग खूब जचेंगे ये झुमके, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

Jhumka Designs For Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च से Chaitra Navratri 2026 की शुरुआत हो रही है। इस दौरान लड़क‍ियां ट्रेड‍िशनल कपड़े पहनती हैं। अगर आप इस बार अनारकली सूट पहनने का सोच रही हैं तो ये लेटेस्‍ट ड‍िजाइन के झुमके पहन सकती हैं। हमने आपको लेटेस्‍ट ड‍िजाइन के झुमके द‍िखाए हैं।
Updated:- 2026-03-19, 13:12 IST
Jhumka Designs For Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri Jhumka Designs: कल यानी 19 मार्च से चैत्र नवरात्र‍ि की शुरुआत हो रही है। ये पूरे 9 द‍िनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्‍वरूपों की पूजा की जाती है। इस पूरे 9 द‍िनों तक भक्‍त मां का व्रत‍ करते हैं। साथ ही इस दौरान लोग ट्रेड‍िशनल कपड़े भी पहनते हैं। लड़क‍ियां सूट या साड़ी पहनना पसंद करती हैं। हालांक‍ि, जो लड़क‍ियां ऑफ‍िस जाती हैं वो रोजाना साड़ी नहीं पहन सकती हैं। ऐसे में सूट से बेह‍तर कोई दूसरा ऑप्‍शन है ही नहीं।

सूट भी कई तरह के होते हैं। ऐसे में अगर आप नवरात्र‍ि में अनारकली सूट पहनने का सोच रही हैं और उसके साथ झुमके पहनना चाहती हैं तो हम आपको कुछ लेटेस्‍ट ड‍िजाइन के झुमके द‍िखाने जा रहे हैं। अगर आप अनारकली सूट के साथ इन्‍हें पहनेंगी तो आपको गजब का लुक म‍िलेगा।

ऑक्सीडाइज्ड गोल्डन सनबर्स्ट झुमका

jhumka for anarkali suit

नवरात्रि में अनारकली सूट के साथ आप इस तरह के गोल्डन झुमके पहन सकती हैं। इसे पहनकर आप बहुत ही सुंदर लगेंगी। इसका ऊपरी हिस्सा सूरज जैसा चमक रहा है और नीचे लगी बारीक मोति‍यां इसकी खूबसूरती न‍िखार रही है।

यह भी पढ़ें- Hairstyles For Eid 2026: लंबे चेहरे वाली लड़कि‍यों पर खूब अच्‍छे लगेंगे ये हेयरस्‍टाइल, ईद पर द‍िखेंगी सबसे अलग

Image Credit- Pinterest/Kavya Reddim

पर्ल हूप झुमका इयररिंग्स

jhumka for anarkali suit (1)

नवरात्रि में अनारकली सूट के साथ ये हूप और झुमके का कॉम्बिनेशन भी बहुत प्‍यारा लगेगा। जैसा क‍ि आप तस्‍वीर मे देख रही हैं क‍ि इसमें ऊपरी हिस्से पर छोटी मोती लगी है और नीचे लटकती पर्ल की लेयर इसे एक मॉडर्न और स्टाइलिश लुक दे रही है। ये आप पर वाकई बहुत अच्छा लगेगा।

यह भी पढ़ें- Hairstyles for Chubby Face: चबी गर्ल्‍स पर खूब अच्‍छे लगेंगे ये हेयरस्टाइल्स, दिखेंगी सबसे स्लिम

Image Credit- Pinterest/Trendy Shopping Hub

तीन लेयर वाले झुमके

jhumka for anarkali suit (2)

अगर आप अनारकली सूट पहन रही हैं ताे इस तरह की तीन लेयर वाले गोल्डन झुमके भी आप पर बहुत अच्‍छी लगेंगे। इसे पहनने से आपको रॉयल लुक म‍िलेगा। इसमें बारीक नक्काशी के साथ कलरफुल स्‍टोन का इस्‍तेमाल क‍िया गया है। नीचे जो मोती लटक रही है वो इसकी खूबसूरती बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें- Hoop Earring Designs: कानों की खूबसूरती बढ़ा देंगी ये हिंज लॉक हूप ईयरर‍िंग्‍स, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Image Credit- Pinterest/Beauty with Health

कुंदन और रूबी स्टड इयररिंग्स

jhumka for anarkali suit (3)

अनारकली सूट के साथ आप इस तरह की कुंदन और रेड स्‍टोन वाली स्टड इयररिंग भी पहन सकती हैं। इनका छोटा और गोल डिजाइन आपके चेहरे को एक सॉफ्ट लुक देगा।

Image Credit- Pinterest/Ankita art

बारीक नक्काशीदार ऑक्सीडाइज्ड झुमके

jhumka for anarkali suit (4)

नवरात्र‍ि में आप अनारकली सूट के साथ इस तरह के सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड झुमके भी ट्राई कर सकती हैं। जैसा क‍ि आप फोटो में देख रही हैं उस पर की गई बारीक कारीगरी इसे एक एंटीक और ट्रेडिशनल लुक दे रही है। अगर आप इसे पहनेंगी तो आप सबसे अलग लगेंगी।

यह भी पढ़ें- Golden Latkan Bali Designs: चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देंगे गोल्डन लटकन बाली के ये डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत

Image Credit- Pinterest/moni

तो अगर आप भी चैत्र नवरात्र‍ि में अनारकली सूट पहन रही हैं तो ये लेटेस्‍ट डि‍जाइन के झुमके आप ट्राई कर सकती हैं। ये आप पर बहुत ही अच्‍छे लगेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Pinterest/Jewlery for girls/Aqsa Khan 👑/modest maven

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।