दिवाली पर बेहद खूबसूरत दिखेगी आपकी लाडली, बस इस तरह करें तैयार

दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन लक्ष्मी पूजन का विधान है। माना जाता है कि अगर दिन मां लक्ष्मी का पूजन किया जाए तो घर हमेशा ही धन-धान्य से भरा रहता है और किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना व्यक्ति को नहीं करना पड़ता। इस दौरान पूजन सामग्री व पूजन विधि के साथ-साथ घर के सभी सदस्य नए कपड़े भी पहनते हैं। इतना ही नहीं, पूजन के दौरान घर का हर सदस्य उसमें शामिल होता है, भले ही वह घर के बच्चे क्यों न हों। अगर आप भी इस समय दिवाली की तैयारियों में जुटी हैं और अपनी लाडली के लिए कुछ खरीदने का मन बना रही हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे फैशन आईडियाज बता रहे हैं, जिसे पहनकर आपकी लाडली कंफर्टेबल भी रहेगी और वह देखने में भी खूबसूरत दिखेगी-
इसे भी पढ़ें: Bridal Haldi Look: Amazon Sale से मात्र 3000 रुपए के अंदर करें अपनी हल्दी सेरिमनी की शॉपिंग
सूट सलवार
आजकल मार्केट में सिर्फ यंग लड़कियों के लिए ही सूट सलवार नहीं मिलते, बल्कि आप अपनी लाडली के लिए भी लक्ष्मी पूजन के खास अवसर के लिए सूट सलवार खरीद सकती हैं। आपको बाजार में बेहद कलरफुल व डिफरेंट पैटर्न में सलवार सूट आसानी से मिल जाएंगे। ड्रेस को खरीदने के साथ-साथ आप उसे पहनाते समय अपनी लाडली का बेहद लाइट मेकअप भी कर सकती हैं। अगर आप ऐसा नहीं करना चाहतीं तो उसका एक प्यारा सा हेयर डू जरूर बनाएं और अगर संभव हो तो उसे हेयर एसेसरीज से सजाएं।
लहंगा स्टाइल
अगर आप अपने जिगर के टुकड़े को लक्ष्मी पूजन पर एक गुड़िया की तरह सजाना चाहती हैं तो उसके लिए लहंगा भी खरीदा जा सकता है। चूंकि आप बच्चों के लिए कपड़े खरीद रही हैं, इसलिए कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से न झिझकें। बच्चों पर को-आर्ड लहंगे से लेकर कंट्रास्ट में भी लहंगा खरीद सकती हैं।
श्रग लुक
जरूरी नहीं है कि दिवाली पर आप बच्चों को इंडियन वियर ही पहनाएं। अगर आप चाहें तो बच्चों के लिए इंडो-वेस्टर्न ड्रेस भी लक्ष्मी पूजन के लिए खरीद सकती हैं। यह भी देखने में काफी अच्छे लगते हैं। अगर आप अपने बच्चों को एक ट्रेंडी लुक देना चाहती हैं तो ड्रेस के साथ लान्ग में श्रग लें। यह उनके पूरे लुक को ही बदल देगा।
वन पीस ड्रेस
वन पीस ड्रेस की खासियत यह होती हैं कि यह हर उम्र की लड़की पर खूबसूरत लगते हैं। भले ही वह एक छोटी सी बच्ची हो या कोई यंग गर्ल या फिर एक विवाहित महिला। कोई भी इसे बेझिझक आसानी से पहन सकती हैं। इतना ही नहीं, इन्हें कैरी करना भी काफी आरामदायक होता है तो आप बच्चों के लिए इसे आसानी से ले सकती हैं।
यह भी है तरीका
अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है या फिर इस बार आप कुछ अलग करने का मन बना रही हैं तो आप अपनी और अपनी बेटी की ड्रेस एक जैसी ही सिलवाएं। अगर ऐसा संभव न हो तो भी कम से कम कलर थीम को एक ही रखने की कोशिश करें। आप कोई भी लाइट कलर दिवाली पूजन के लिए चुन सकती हैं। इस तरह आप दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें: Amazon Sale: 399 से 3000 तक, यहां से खरीदें सर्दियों के लिए परफेक्ट बूट्स
इसका रखें ध्यान
बच्चों के लिए कपड़े खरीदने से पहले उन्हें पहनाकर जरूर देखें। इससे कपड़ों की फिटिंग का तो पता चलता है ही, साथ ही आपको यह भी समझ में आ जाता है कि वह बच्चे के उपर कैसा लग रहा है।
लक्ष्मी पूजन के लिए गहरे रंग के कपड़े खरीदने से बचें।
कपड़े के फैब्रिक पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी है। अमूमन बच्चे दिवाली पूजन के बाद पटाखे आदि जलाते हैं। तो ध्यान रखें कि कपड़े का फैब्रिक ऐसा हो, जिसमें आग लगने या किसी तरह की दुर्घटना होने की संभावना कम हो।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।