Fashion Face off: दीपिका पादुकोण और नीता अंबानी आईं मिलती-जुलती साड़ी में नजर, किसने किया रॉक और कौन हो गया फ्लॉप?

स्टाइलिश दिखने के लिए अपनी बॉडी टाइप के अनुसार कपड़े चुनना बेहद पसंद होता है। इसके लिए हम सेलिब्रिटीज के लुक्स को अपने बजट के अनुसार री-क्रिएट कर सकते हैं।

deepika padukone vs nita ambani fashion face off

स्टाइलिश दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए हम अक्सर सेलिब्रिटीज के स्टाइलिश लुक्स को री-क्रिएट कर सकते हैं। वहीं सस्टेनेबल फैशन और बदलते फैशन के दौर में अक्सर सेलिब्रिटीज एक जैसे दिखने वाले कपड़ों को स्टाइल कर लेते हैं।

एक जैसे दिखने वाले कपड़ों की बात करें तो दीपिका पादुकोण और नीता अंबानी ने एक जैसी दिखने वाली साड़ी को स्टाइल किया है। तो आइये देखते हैं नीता अंबानी और दीपिका पादुकोण के बनारसी साड़ी लुक्स में से किसने किया रॉक और कौन हो गया फ्लॉप-

दीपिका पादुकोण का बनारसी साड़ी लुक

deepika padukone in banarasi saree

दीपिका पादुकोण की पहनीं इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर सब्यासाची ने तैयार किया है। वहीं दीपिका ने लुक को हैवी और मेकअप को बेहद सटल और न्यूट्रल कलर पैलेट से कम्प्लीट किया है। बात अगर स्टाइलिंग की करें तो दीपिका ने इस खूबसूरत बनारसी सिल्क साड़ी के साथ में गोल्डन कलर के है। वी-शेप नेकपीस को स्टाइल किया है। साथ ही, कानों में गोल डिजाइन के मैचिंग स्टड्स यानी टॉप्स को कैरी किया है।

deepika padukone in banarasi silk saree

बालों के लोए एक्ट्रेस ने सिंपल जुड़ा बनाया है। ब्लाउज के लिए शिमर वाले फैब्रिक का इस्तेमाल करते हुए, स्लीव्स को फुल रखवाया गया है। यह लुक देखने में बेहद एलिगेंट और क्लासी नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें:Fashion Face Off: मां नीता अंबानी की तरह बेटी ईशा अंबानी ने भी पहनीं बांधनी साड़ी, किसका लुक आया फैंस को पसंद

नीता अंबानी का बनारसी साड़ी लुक

nita ambani in banarasi saree

नीता अंबानी का स्टाइल स्टेटमेंट तो सबसे अलग और फैंसी है। वहीं नीता ने इस खूबसूरत साड़ी को ग्रीन कलर की ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया है। गले में चोकर और चेन वाली कुंदन की झुमकी को पहना है। देखने में यह लुक बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट नजर आ रहा है। मेकअप के लिए बेहद लाइट कलर कॉम्बिनेशन को चुना गया है।

nita ambani in banarasi silk saree

बालों की बात करें तो सिंपल जुड़ा बनाकर हेयर लुक को पूरा करने के लिए गजरे को हेयर एक्सेसरीज की तरह स्टाइल किया गया है।

दोनों ने एक ही साड़ी को काफी अलग-अलग तरह से स्टाइल किया है और दोनों ही अपने स्टाइल टेस्ट के हिसाब से परफेक्ट नजर आ रही हैं। देखने में यह साड़ी बहुत एलिगेंट है और इसकी स्टाइलिंग भी उम्र और फैशन स्टेटमेंट के हिसाब से ही की गई है।

अगर आपको नीता अंबानी और दीपिका पादुकोण के लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP