कई बड़ी फिल्मों से आउट होने के Deepika Padukone के बाद हाथ लगी ब्लॉकबस्टर मूवी, विक्‍की कौशल के साथ कर रही हैं काम

दीपिका पादुकोण ने पिछले कुछ वक्त में 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल और 'स्पिरिट' जैसी कई बड़ी मूवीज से हाथ धोया है। एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नजर आने वाली हैं और खबरों की मानें तो वो जल्दी ही विक्की कौशल के साथ भी स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।
Updated:- 2025-12-10, 18:14 IST
image

दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्मों से हाथ धो चुकी हैं। एक्ट्रेस को 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल और 'स्पिरिट' जैसी मूवीज से हाथ धोना पड़ा। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी बेटी दुआ के साथ वक्त बिता रही हैं और पिछले काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं और फैंस को उनकी वापिसी का इंतजार है। एक्ट्रेस शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और साल 2026 में यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। किंग खान के बर्थडे पर इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जो जमकर वायरल हुआ था। फैंस को उम्मीद है कि दीपिका इस फिल्म में दमदार भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसी बीच एक्ट्रेस के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है। खबरों की मानें तो दीपिका, विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। चलिए आपको बताते हैं कि कौन-सी फिल्म में इन दोनों की जोड़ी जमने वाली है?

विक्की कौशल की फिल्म 'महावतार' में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

विक्की कौशल की फिल्म 'महावतार' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। इस फिल्म में वो भगवान परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पोस्टर आउट हो चुका है और विक्की कौशल ने लुक की फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी थी। यह फिल्म साल 2026 के क्रिसमस पर रिलीज होगी। फिल्म में लीड रोल में कौन-सी एक्ट्रेस होंगी, इस विषय में कोई जानकारी सामने नहीं आई थी, लेकिन अब खबरों की मानें तो इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में होंगी। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका हाल ही में मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस में नजर आई थीं और उसी के बाद से कयास लगाने जाने लगे कि दीपिका इस फिल्म का हिस्सा होंगी। कहा जा रहा है कि दीपिका और प्रोडक्शन के बीच फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है और अगर सब कुछ सही बैठता है, तो दीपिका इस फिल्म में विक्की कौशल के अपोजिट नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान की 'किंग' में क्या होगा दीपिका पादुकोण का रोल? छठी बार बादशाह के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन, फिल्म के सेट से वायरल हुईं फर्स्ट लुक की तस्वीरें

'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं दीपिका पादुकोण

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण फिलहाल 'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने कुछ हफ्ते पहले एक फोटो पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। दीपिका की इस पोस्ट को फैंस ने कल्कि के मेकर्स के लिए ताना माना था क्योंकि उससे कुछ वक्त पहले ही कल्कि के मेकर्स ने दीपिका को फिल्म के सीक्वल से बाहर का रास्ता दिखाया था। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है और इसे लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा अभिषेक बच्चन, सुहाना खान भी नजर आने वाले हैं।

 

यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की दिवाली फोटोज में पहली बार नजर आई बेटी 'दुआ', फैंस बोले बस इसी पल का था इंतजार

 

दीपिका पादुकोण की विक्की कौशल की जोड़ी अगर बनती है, तो दोनों को साथ में देखना फैंस के लिए एक्साइटिंग रहेगा। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Deepika Padukone, Vicky Kaushal

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।