herzindagi
fashion face off nita ambani and isha ambani bandhani saree

Fashion Face Off: मां नीता अंबानी की तरह बेटी ईशा अंबानी ने भी पहनीं बांधनी साड़ी, किसका लुक आया फैंस को पसंद

मां और बेटी यानी नीता अंबानी और ईशा अंबानी के स्टाइलिश लुक्स आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। आइये देखते हैं इनके बांधनी डिजाइन लुक्स- 
Editorial
Updated:- 2024-07-08, 17:21 IST

अंबानी लेडीज का फैशन गेम सबसे स्टाइलिश रहा है। इस बात से हम सभी अच्छी तरह से वाकिफ हैं। वहीं बदलते दौर में आजकल एक जैसे डिजाइन और प्रिंट के कपड़े पहनना हम सभी पसंद करते हैं। ऐसे में मां नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट की शादी से जुड़े मामेरू सेरेमनी के लिए अपनी बेटी ईशा अंबानी की तरह बांधनी डिजाइन की साड़ी को स्टाइल किया है। 

दोनों मां-बेटी किसी भी फैशन आइकॉन से कम नहीं है। तो आइये देखते हैं नीता अंबानी और ईशा अंबानी में किसका लुक आया फैंस को ज्यादा पसंद। साथ ही,जानेंगे दोनों के लुक्स की खासियत के बारे में- 

ईशा अंबानी का बांधनी साड़ी लुक 

isha ambani mameru look bandhani saree

मामेरू सेरेमनी के लिए ईशा ने बेहद खूबसूरत थ्रेड और कट दाना वर्क वाली साड़ी को स्टाइल किया है। एवरग्रीन पसंद की जाने वाली गुजराती स्टाइल बांधनी वर्क साड़ी को रॉयल और मॉडर्न लुक देने के लिए फ्रिल स्टाइल में इसे बनाया गया है। बता दें कि इसी तरह तरह की बांधनी साड़ी को ईशा अंबानी की मां नीता अंबानी ने भी मामेरू सेरेमनी में पहना है।

isha ambani in bandhani saree

स्टाइलिंग की बात करें तो ग्रीन कलर की हैवी डिजाइनर ज्वेलरी को स्टाइल किया है। लुक को कम्प्लीट करने के लिए कमर पर कस्टमाइज बेल्ट को स्टाइल किया गया है। देखने में हैवी लुक ईशा की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Nita Ambani Fashion: छोटे बेटे अनंत और राधिका की शादी में नीता अंबानी के लुक्स हैं बेहद कमाल, देखें तस्वीरें

नीता अंबानी का बांधनी साड़ी लुक 

nita ambani mameru bandhani saree

मामेरू रस्म के दौरान नीता अंबानी ने खूबसूरत गुलाबी लाल रंग की लहंगा स्टाइल साड़ी को स्टाइल किया है। इस साड़ी को डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया है। वहीं साड़ी पर बांधनी वर्क किया गया है। देखने में बांधनी बेहद सिंपल डिजाइन है, लेकिन एवरग्रीन फैशन में रहता है और नीता अंबानी ने इसे बेहद ग्रेस के साथ कैरी भी किया है।

यह विडियो भी देखें

mameru look nita ambani

बांधनी के साथ में साड़ी में गोल्डन कलर से भी कारीगरी की गई है। वहीं स्टाइलिंग की बात करें तो हरे रंग की हैवी ज्वेलरी के साथ लुक में जाम डालने का काम किया गया है। मेकअप के लिए सटल लुक और बालों के लिए ओपन कर्ल्स हेयर स्टाइल नीता अंबानी के लुक को मॉडर्न टच देता हुआ नजर आ रहा है।

 

अगर आपको नीता अंबानी और ईशा अंबानी के लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।