Fancy Toe Rings: पैरों की बढ़ानी है शोभा तो पहनें बिछिया के ये फैंसी डिजाइंस, देखें तस्वीरें

पैरों की खूबसूरती को दोगुना करने के लिए आप पैरों के आकार को ध्यान में रखकर ही बिछिया के डिजाइंस को खरीदें। इसमें आपको स्टोन में काफी फैंसी डिजाइन मिल जाएंगे।

fancy toe ring design
fancy toe ring design

हम सभी को तरह-तरह की ज्वेलरी को पहनना बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम लेटेस्ट कलेक्शन को ही खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे में पैरों के लिए हम बिछिया खरीदते हैं और इसके भी आपको मार्केट में कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। खासकर सुहागनें इसे पहनना पसंद करती हैं।

fancy toe rings

आजकल आपको बिछिया के कई सारे फैंसी डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं बिछिया के कुछ नए डिजाइंस जो खासकर सुहागनों के लिए बेहद खास हैं। साथ ही, बताएंगे पैरों में इसे पहनने और आकर्षक लुक देने के कुछ आसान टिप्स-

फ्लोरल डिजाइन बिछिया

floral toe ring

फूलों के डिजाइन में आपको बिछिया में काफी डिजाइन की वेरायटी देखने को मिल जाएगी। इस तरह के बिछिया के डिजाइन को आप अपने पैरों के साइज के हिसाब से बड़ा या छोटा चुन सकती हैं। चाहे तो एक ही पैर की दो उंगलियों में बिछिया पहन सकती है। इसमें एक उंगली में छल्ला डिजाइन और दूसरी में बड़े आकार की फ्लोरल बिछिया पहन लें।

इसे भी पढ़ें: Toe Ring Designs: स्टोन वाले बिछिया के ये डिजाइंस हैं नए, देखें तस्वीरें

मॉडर्न डिजाइन बिछिया

modern toe ring

मॉडर्न डिजाइन की बिछिया को पैरों में पहनना चाहती हैं तो इस तरह के पतली स्पाइरल डिजाइन को पैरों में कैरी कर सकती हैं। देखने में इस तरह का डिजाइन काफी स्टाइलिश और मिनिमल लुक देने में मदद करेगा। इसमें आप चाहे तो एक से ज्यादा उंगलियों में एक सा या मिलता-जुलता डिजाइन का कॉम्बिनेशन बनाकर पैरों में पहन सकती हैं। इसमें आपको सिंगल स्टोन में भी काफी डिजाइन की बिछिया देखने को मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: ये ट्रेडिशनल बिछिया डिजाइंस हो सकते हैं आपके ज्वेलरी कलेक्शन का हिस्सा

मल्टी-कलर बिछिया डिजाइन

multi colour toe ring

गर आप सिंगल स्टोन वाले डिजाइन से बोर हो गई है और बिछिया के लिए कोई नया डिजाइन ढूंढ रही हैं तो इस तरह के मल्टी-स्टोन वाले बिछिया को खरीद सकती हैं। इस तरह का डिजाइन खासकर चौड़े पैरों पर बेहद खूबसूरती के साथ खिलकर नजर आता है।

bird toe ring

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको बिछिया के ये नए डिजाइंस और इसे स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Abdesigns Jewellery,sangita lavadiya,Joharcart, etsy, Abhika Jewels,Neeta Clothing Store,MohaByGeetanjali, Your Mini Store

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP