बदलते फैशन ट्रेंड के हिसाब से हर कोई अपने लुक को परफेक्ट बनाने में लगा रहता है। इसी वजह से हर कोई नए कपड़ों की खरीदारी करता है और अलग तरह से उसे स्टाइल करता है। आजकल ब्लाउज में भी अलग-अलग फैशन ट्रेंड चल रहे हैं। इसमें फ्रंट नेकलाइन के साथ-साथ आप बैक नेकलाइन के भी अलग-अलग डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको भी कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा।
आप अपने बैक ब्लाउज डिजाइन को ज्वेलरी स्टाइल में रेडी कर सकती हैं। इसमें आपको पीछे बैक को डीप रखवाना होगा। इसके साथ आपको लटकन की जगह ज्वेलरी चेन का इस्तेमाल करना होगा। आप चाहें तो इस तरह की ज्वेलरी को स्लीव्स में भी लगा सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज लहंगे और साड़ी दोनों के साथ अच्छे लगते हैं। इस तरह के ब्लाउज आपको रेडीमेड भी नहीं मिलेंगे। इसे आपको डिजाइन करवाना पड़ेगा।
आप अपने ब्लाउज में बैक बो डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें पूरा ब्लाउज बैकलेस होता है। ऊपर की तरफ इसमें हूक होता है। साथ ही, इसमें नीचे की तरफ हुक की जगह बो का डिजाइन क्रिएट करना होता है। इससे आपका ब्लाउज फैंसी भी लगता है। साथ ही, पहनने के बाद अच्छा लगता है।
इसे भी पढ़ें: Blouse Sewing Tips: बैकलेस ब्लाउज में परफेक्ट फिटिंग पाने के लिए इन बातों का रखें खास ख्याल
यह विडियो भी देखें
आप बैक ब्लाउज के इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें डायगोनल डिजाइन को क्रिएट किया गया है। इसमें टेसल भी लगाई गई हैं। इससे यह ब्लाउज और भी अच्छा लग रहा है। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन में आप चाहें तो अलग-अलग स्टेप्स को भी लगा सकती हैं। इसके बाद आपको लटकन लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
इसे भी पढ़ें: आखिर एक्ट्रेसेस बिना ब्रा पहने कैसे पहनती हैं बैकलेस ब्लाउज? जानें इनसे जुड़े फैशन हैक्स
इस तरह के बैक ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको नए डिजाइन वाले ब्लाउज को ट्राई करने को मिलेगा। लेकिन इन सभी डिजाइन को आपको टेलर से ही तैयार कराना पड़ेगा। मार्केट में यह आपको रेडीमेड नहीं बनेगा। इसलिए आप डिजाइन देखकर इसे तैयार करवाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।