साड़ी पहनना हर महिला को पसदं है और कई खास मौकों पर महिलाएं इन्हें स्टाइल करती हैं। लेकिन, अगर आप साड़ी में रॉयल लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो आप ये एम्ब्रॉयडरी वर्क साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ एम्ब्रॉयडरी वर्क वाली साड़ी के डिजाइन दिखा रहे हैं। इन साड़ी में जहां आपका लुक रॉयल नजर आएगा तो वहीं आप भीड़ से भी अलग नजर आएंगी।
एम्ब्रॉयडरी साटन साड़ी
रॉयल लुक के लिए आप इस तरह की साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। यह साड़ी साटन फैब्रिक में है और इस साड़ी के बॉर्डर पर बेहद ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस साड़ी को 2,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैंजो कि आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह मिल जाएंगी।
इस साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज के साथ वियर कर सकती हैं। वहीं इस साड़ी के साथ आप मिरर वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Saree Fashion: पटोला साड़ी के इन डिजाइंस को करें स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत
फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी ओर्गंज़ा साड़ी
अगर अप लाइट कलर में कुछ पहनने का सोच रही हैं तो आप इस तरह की फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी ओर्गंज़ा साड़ी का भी चुनाव कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी को व्हाइट कलर के बेकलेस ब्लाउज के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी को आप मार्केट से 2,500 से 5,000 रुपये में खरीद सकती हैं।
आप इस साड़ी के साथ पर्ल ज्वेलरी या चोकर सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ आप सिंपल व्हाइट पर्ल की ज्वेलरी भी इस साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।
जॉर्जेट एम्ब्रॉयडरी साड़ी
यह जॉर्जेट एम्ब्रॉयडरी साड़ी भी आप शादी जैसे खास मौके पर वियर कर सकती है और इस तरह की साड़ी में आपका लुक रॉयल नजर आएगा। यह साड़ी ब्लू कलर में है और इसमें एम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ है। यह साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों पर 2,000 रुपये तक की कीमत में मिल जाएंगी
इस साड़ी के साथ आप कुंदन या फिर चोकर स्टाइल वाली ज्वेलरी वियर कर सकती हैं साथ ही फुटवियर में आप फ्लैट्स पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Reuse Border Saree: चौड़े बॉर्डर की वजह से नहीं पहनी जाती साड़ी तो इससे तैयार करें लहंगा, जानें कैसे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों