Rajputana Choker Designs: बनारसी साड़ी संग पहनें ये राजपूताना चोकर, महारानी जैसा दिखेगा लुक

Rajputana choker necklace designs: यदि आप खुद को महारानी लुक में देखना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ राजपूताना चोकर नेकलेस के डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप बनारसी साड़ी संग स्टाइल करके अपना लुक रॉयल बना सकती हैं।
Updated:- 2025-11-10, 18:01 IST
Banarasi saree choker

हर महिला किसी भी फंक्शन में जाने से पहले अपने लुक को एकदम परफेक्ट अंदाज में देखना पसंद करती है। ऐसे में ऑउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक का सलेक्शन यूनिक होना जरूरी होता है। आपने चाहे कितने भी गॉर्जियस ऑउटफिट पहने हों, लेकिन जब तक उसके संग ज्वेलरी यूनिक नहीं होगी तो लुक में निखार नहीं आएगा। आजकल लोग खुद को वेडिंग फंक्शन में काफी ट्रेडिशनल अंदाज में देखना पसंद करते हैं। ऐसे में यदि आपको भी पारंपरिक गहने पहनना पसंद है तो आज हम आपको इस लेख में कुछ ट्रेंडी राजपूताना चोकर नेकलेस डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। इनको आप बनारसी साड़ी संग कैरी करने के बाद एकदम महारानी नजर आएंगी। राजपूताना गहने हमेशा से ही लोगों की पसंद रहे हैं। ऐसे में आप इस वेडिंग सीजन इन्हें जरूर ट्रॉई करें। आजकल यह काफी डिमांड में भी हैं। जिसके चलते यह आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल जाएंगे। आइए एक नजर डालते हैं राजपूताना चोकर नेकलेस के लेटेस्ट डिजाइंस पर।

गोल्डन कुंदन राजपूताना चोकर

यदि आपने गोल्डन वर्क वाली बनारसी साड़ी कैरी की है तो उसके संग इन गोल्डन कलर का कुंदन राजपूताना चोकर परफेक्ट लुक देगा। इसको कैरी करने के बाद आपका लुक काफी रॉयल नजर आएगा। इस तरह के चौकोर शेप वाले चोकर काफी क्लासी लुक देते हैं। इस चोकर में नीचे की ओर टसल लटके हैं। जबकि कुंदन के साथ ग्रीन और रेड कलर के बीड्स भी लगे हुए हैं। जबकि साथ में रेड कलर की डोरी लगी हुई है। आप इस चोकर को हर तरह के फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं।

golden choker

मीनाकारी राजपूताना चोकर

इस वेडिंग सीजन यदि आपको पार्टी में एकदम डिफरेंट नजर आना है तो आपके लिए यह मीनाकारी राजपूताना चोकर परफेक्ट ऑप्शन है। इसके संग आप किसी भी कलर की बनारसी साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस आपके लुक को आकर्षक बनाते हैं। इस मल्टीकलर बीड्स वाले चोकर का लुक कैरी करने के बाद काफी खूबसूरत दिखेगा। इसके संग आप थोड़े लांग इयररिंग्स और मांग टीका भी लगा सकती हैं। इससे लुक और सुंदर दिखेगा।

ये भी पढ़ें: Choker Necklace Designs: ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ खूब जचेंगे ये चोकर नेकलेस

पर्ल बीड्स जड़ाऊ राजपूताना चोकर

इस तरह के पर्ल बीड्स वाले जड़ाऊ राजपूताना चोकर की ख़ास बात यह है कि इसको आप हर तरह की बनारसी साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इस तरह के नेकलेस पर नग का काफी जड़ा हुआ काम किया हुआ रहता है। जिसकी वजह से इनका लुक बेहद आकर्षक लगता है। इसको आप दिन और रात हर तरह के फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। इस नेकलेस में नीचे की साइड गोल्डन कलर का पेंडेंट और साथ में पर्ल बीड्स लगे हुए हैं। और साथ में मैचिंग लॉन्ग इयररिंग्स भी काफी जंच रहे हैं। ऐसे में यह बनारसी साड़ी के संग पहनने के लिए बेस्ट रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Choker Designs: ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले चोकर

rani haar

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Myntra/amazon/NIKYANKA/Silvermerc Designs

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।