परफेक्ट फिटिंग ब्लाउज साइज पता करने के 4 आसान तरीके, जानें नाप लेने की सही ट्रिक्स

सही नाप लेकर परफेक्ट फिटिंग वाला ब्लाउज चुनना बहुत ही आसान है। आप पुराने ब्लाउज, बस्ट साइज, कुर्ती या ब्रा साइज की मदद से आप अपने लिए एकदम सही फ‍िट‍िंग वाली ब्लाउज खरीद या सिलवा सकती हैं।
Updated:- 2026-10-26, 11:50 IST
how to find perfect blouse size measurement

हमारे यहां भारतीय घरों में महिलाएं साड़ी जरूर पहनती हैं। यह आउटफिट भारत की शान है। चाहे शादी-ब्याह का मौका हो, त्योहार हो या महिलाओं की गेट-टुगेदर की प्लानिंग हो, महिलाएं साड़ी पहनती ही हैं, लेकिन साड़ी का लुक कितना शानदार दिखेगा, यह काफी हद तक आपके ब्लाउज की फिटिंग पर डिपेंड करता है। अगर ब्लाउज ढीला हो तो कंधे बार-बार गिरते हैं और ज्यादा टाइट हो तो सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।

दरअसल, महिलाएं दुकान पर जाकर या टेलर को नाप देते समय सही साइज बताने में कंफ्यूज हो जाती हैं, लेकिन अब आपके परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप घर पर ही सही नाप ले सकती हैं।

घर पर ब्लाउज की सही फिटिंग का नाप लेने के 4 ट्रिक्स

हम आपको 4 आसान तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना किसी झंझट के अपने लिए एकदम परफेक्ट फिटिंग वाला ब्लाउज साइज पता कर सकती हैं।

blouse measurement (1)

Image Credit- Pinterest/Lisa Conrad

1. पुराने ब्लाउज से पता करें सही साइज

अगर आपके पास ऐसा ब्लाउज है जो आपको बिल्कुल अच्छे से फिट आता है, तो आप उसी से सही नाप ले सकती हैं। इसके लिए आप ब्लाउज को किसी सपाट जगह पर फैलाकर रखें। अब इंच टेप से दोनों आर्महोल के बीच की दूरी और नीचे कमर वाले हिस्से का नाप ले लें। इससे आपको नए ब्लाउज का साइज बताना आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Blouse Fitting Tips: ढीले ब्लाउज को मिनटों में करें री-फिट, कमाल करेंगे ये ट्रिक्स

2. बस्ट का नाप लेकर चुनें ब्लाउज

आप अपने शरीर का नाप लेकर भी सही ब्लाउज साइज जान सकती हैं। इसके लिए इंच टेप को पीठ के पीछे से घुमाते हुए सीने के सबसे उभरे हुए हिस्से पर रखें और नाप लें। अगर नाप 37 इंच आता है, तो 38 साइज देख सकती हैं। इसी तरह 39 इंच के लिए 40 और 41 इंच के लिए 42 साइज सही रहेगा।

blouse measurement (2)

Image Credit- Pinterest/The Glow Edit

3. कुर्ती के साइज से लगाएं अंदाजा

अगर आपको इंच टेप से नाप लेने में मुश्किल लग रहा है तो आप अपनी कुर्ती का साइज भी देख सकती हैं। इसके लिए कुर्ती के साइज से एक या दो नंबर छोटा ब्लाउज आप ले सकती हैं। जैसे- अगर 40 साइज की कुर्ती आपको सही आती है, तो 38 साइज का ब्लाउज ले सकती हैं। हालांकि, ब्लाउज खरीदने से पहले साइज चार्ट देख लेंगी तो सही रहेगा।

4. ब्रा बैंड साइज से पता लगाएं ब्लाउज का साइज

आपके ब्रा बैंड साइज से भी ब्लाउज का साइज जानने में मदद मिल सकती है। आमतौर पर दोनों का साइज एक जैसा ही होता है, लेकिन अगर ब्लाउज का कपड़ा खिंचने वाला नहीं है, तो करीब आधा इंच का एक्स्ट्रा मार्जिन रखने पर ध्यान दें।

blouse measurement (3)

Image Credit- Pinterest/Smriti Gajalkar

ब्लाउज साइज चार्ट (Quick Measurement Table)

बस्ट का नाप (इंच में) ब्रा साइज सही ब्लाउज साइज सिलवाते समय मार्जिन
28-29 इंच 28 28 (XS) 1.5 से 2 इंच
30-31 इंच 30 30 (S) 1.5 से 2 इंच
32-33 इंच 32 32 (M) 2 इंच
34-35 इंच 34 34 (L) 2 इंच
36-37 इंच 36 36 (XL) 2 इंच
38-39 इंच 38 38 (XXL) 2 इंच
40-41 इंच 40 40 (3XL) 2 से 2.5 इंच

ये जरूरी बातें जानें

हमने आपको टेबल में जो जानकारी दी है, उसे आप ऐसे समझ सकती हैं। जैसे-  

  • एक्स्ट्रा मार्जिन का रूल: रेडीमेड या सिलवाए जाने वाले ब्लाउज में हमेशा 1.5 से 2 इंच का अंदर का मार्जिन होना चाहिए, ताकि वजन बढ़ने या कम होने पर आप उसे आसानी से टाइट या ढीला करा सकें।
  • Odd नंबर का नाप: अगर आपका नाप 33 या 35 इंच जैसे ऑड नंबर में आता है, तो हमेशा ईवन (Even) साइज (यानी 34 या 36) का ब्लाउज ही लें।
  • आर्महोल और शोल्डर का तालमेल: जब भी आप अपने सही बस्ट साइज का ब्लाउज खरीदेंगी, तो कंधे से ब्लाउज उतरने की समस्या आमतौर पर उतनी नहीं होगी।

blouse measurement

 

Image Credit- Pinterest/Priyanka Patel

ब्लाउज खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप ऑनलाइन ब्‍लाउज खरीद रही हैं, तो कुछ बातों काे ध्‍यान में रखेंगी तो सही रहेगा। जैसे-

  • ऑनलाइन ब्लाउज खरीदने से पहले साइज चार्ट में बस्ट के नाप से चेक जरूर कर लें।
  • दो साइज के बीच उलझन हो, तो बड़ा साइज ले सकती हैं। बाद में फ‍िट‍िंग करा सकती हैं।
  • कई रेडीमेड ब्लाउज में अंदर 1 से 2 इंच तक का एक्‍स्‍ट्रा कपड़ा होता है।
  • ब्लाउज की फिटिंग कपड़े और डिजाइन पर भी ड‍िपेंड करती है। इसलिए सिर्फ साइज नंबर देखकर ही न खरीदें।

यह भी पढ़ें- Blouse टाइट हो गया है ? बिना दर्जी के पास जाए 5 आसान स्‍टेप्‍स में घर पर करें लूज

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Pinterest/Threadslabel

FAQ
ब्लाउज के कंधे क्यों गिरते हैं?
कंधे गिरने की वजह गला बहुत गहरा होना या आर्महोल की फिटिंग ढीली होना है। सही शोल्डर साइज चुनने से यह समस्या खत्म हो जाती है।
हैवी बस्ट के लिए कौन सा ब्लाउज कट बेस्ट है?
हैवी बस्ट के लिए प्रिंसेस कट (Princess Cut) ब्लाउज सबसे बेस्ट माना जाता है। यह बॉडी को अच्छी शेप और बेहतरीन सपोर्ट देता है।
पैडेड ब्लाउज खरीदते समय कितना साइज लें?
पैडेड ब्लाउज खरीदते समय हमेशा अपने नॉर्मल साइज से एक नंबर बड़ा साइज लें, ताकि बस्ट एरिया पर बहुत ज्यादा टाइट या अनकम्फर्टेबल महसूस न हो।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।