तीज-त्योहार पर सजना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर अपने लिए लेटेस्ट डिजाइन वाली चीजों की शॉपिंग करते हैं। ईद के मौके पर आप अपने हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप कंगन को वियर कर सकती हैं। मल्टी कलर कंगन पहनने के बाद आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के मल्टी कलर कंगन को वियर कर सकती हैं।
स्टोन वर्क वाले मल्टी कलर कंगन पहनें
आप ईद लुक को परफेक्ट बनाने के लिए मल्टी कलर डिजाइन वाले स्टोन वर्क कंगन को वियर कर सकती हैं। इस तरह के कंगन पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें आपको गोल्डन और मल्टी कलर स्टोन मिलेंगे। इससे ये कंगन और भी अच्छे नजर आएंगे। इसे आप सूट या साड़ी किसी के साथ भी वियर कर सकती हैं। इस तरह के कंगन आपको मार्केट में 100 से 200 रुपये में मिल जाएंगे।
फ्लोरल डिजाइन वाले मल्टी कलर कंगन
ईद के मौके पर आउटफिट के साथ पहनने के लिए आप फ्लोरल डिजाइन वाले मल्टी कलर कंगन को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के कंगन पहनने के बाद हाथों की रौनक दोगुनी हो जाएगी। इसे आप बिना चूड़ियों के भी वियर कर सकती हैं। इससे लुक काफी अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के कंगन आपको 100 से 300 रुपये में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Meenakari Bangles: वेडिंग के हर फंक्शन में जचेंगे ये 3 मीनाकारी कंगन डिजाइन
मल्टी कलर वाले प्लेन कंगन
आप आपको ज्यादा हैवी डिजाइन वाले कंगन पहनना पसंद नहीं है, तो ऐसे में आप मल्टी कलर वाले प्लेन कंगन को वियर करें। इससे आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे। इस तरह के कंगन में आपको सिर्फ कलर मिलेंगे। डिजाइन आपको कुछ नहीं मिलेगा। ऐसे में ये कंगन पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। इसे आप कभी भी स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही, मार्केट से 50 से 100 रुपये में खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:ट्रेडिशनल लुक को बनाना चाहती हैं रॉयल तो सूट और साड़ी और सूट के स्टाइल करें ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले कंगन
इस बार ईद के मौके पर इन कंगन को वियर करें। इससे आपके हाथों की रौनक दोगुनी हो जाएगी। साथ ही, इससे आपको हाथ में पहनने के लिए अलग तरह के कंगन मिल जाएंगे। इसे आप मार्केट से खरीदकर कभी भी वियर कर सकते हैं। साथ ही, इसे आप चाहें तो ईद के मौके पर किसी को गिफ्ट भी कर सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों