Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:45 AM IST

व्हाइट जींस को ऐसे करें स्टाइल, अपने लुक को बनाएं क्लासी और परफेक्ट

 शर्ट की तरह व्हाइट जींस भी लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर है। कैजुअल हो या फिर पार्टी हर लुक के लिए व्हाइट जींस को कैरी किया जा सकता है।
Updated:- 2021-01-05, 19:58 IST
white jeans in fashion

समय के साथ फैशन बदलता रहता है, लेकिन जींस हमेशा ट्रेंड में रहती है। डेनिम जींस के अलावा व्हाइट जींस भी लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर है। कैजुअल हो या फिर पार्टी हर लुक में आप व्हाइट जींस को कैरी कर सकती हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इसे पहनना काफी पसंद करती हैं। हालांकि एक्ट्रेसेस व्हाइट जींस को ज्यादातर सिंपल तरीके से ही कैरी करना पसंद करती हैं, जो उनके लुक को परफेक्ट बनाता है। अगर आप भी सिंपल तरीके से व्हाइट जींस को कैरी करना चाहती हैं तो इन एक्ट्रेसेस के स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं। वहीं व्हाइट जींस में इन एक्ट्रेसेस के लुक्स आपको जरूर पसंद आएंगे।

बेल बॉटम व्हाइट जींस

bell botom jeans

अगर आपकी हाइट अच्छी है और व्हाइट जींस कैरी करना चाहती हैं तो सोनाक्षी सिन्हा की तरह बेल बॉटम ट्राई कर सकती हैं। खास बात है कि बेल बॉटम के साथ शर्ट या फिर टॉप दोनों ही खूब जंचते हैं। इसे आप चाहें तो मैचिंग टॉप के साथ भी पेयर कर सकती हैं। व्हाइट कलर गर्मियों में खूब पसंद किया जाता है, लेकिन कुछ आउटफिट ऐसे होते हैं जो हम मौसम में पसंद किए जाते हैं। व्हाइट जींस उन्हीं में से एक है जिसे आप जब चाहें आसानी से कैरी कर सकती हैं।

रफ व्हाइट जींस

rough white jeans

रफ जींस का फैशन लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर है। डेनिम के अलावा व्हाइट में भी आपको रफ जींस आसानी से उपलब्ध हो जाएँगी। ऐसे में आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो अनुष्का शर्मा की तरह ही ओवरसाइज लॉन्ग व्हाइट शर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। यह दिखने में काफी स्टाइलिश लगेगा और कंफर्टेबल भी है। अगर आप पार्टी के लिए व्हाइट जींस पहनने वाली हैं तो उसके साथ ओवरसाइज व्हाइट शर्ट परफेक्ट ऑप्शन है।

व्हाइट जींस और क्रॉप टॉप

yami gautam

अगर आप सिंपल तरीके से व्हाइट जींस को कैरी करना चाहती हैं तो इसके साथ क्रॉप टॉप को टीम-अप कर सकती हैं। सामने आई इस तस्वीर में यामी गौतम ने व्हाइट जींस के साथ प्रिंटेड ऑफ शोल्डर क्रॉप को टीम-अप किया है। यह काफी क्लासी लुक दे रहा है। अगर आप किसी डेट या फिर दोस्तों से मिलने जा रही हैं तो इस लुक को फॉलो कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: हॉलिडे लुक में भी दिखना है स्टाइलिश तो हिना खान के इन स्टाइल्स से लें इंस्पिरेशन

टर्टल नेक टॉप और व्हाइट जींस

turtleneck top

विंटर फैशन के लिए अगर आप व्हाइट जींस ट्राई करना चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा का ये लुक परफेक्ट है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने व्हाइट टर्टल नेक टॉप को व्हाइट जींस के साथ पेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लाइट पैरोट कलर का स्वेटर कैरी किया है। अगर आप विंटर में अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: शॉर्ट ड्रेसेस से लेकर पैंट सूट तक हर वेस्टर्न वियर को बेहद स्टाइलिश तरीके से पहनती हैं सारा, देखें तस्वीरें 

 

व्हाइट जींस और डेनिम जैकेट

shraddha kapoor in white jeans

व्हाइट जींस की खासियत है कि आप इसे किसी के साथ भी पेयर कर सकती हैं। सिंपल और क्लासी दोनों के लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन है। अगर आप इसे डेनिम के साथ टीम-अप करना चाहती हैं तो श्रद्धा कपूर के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं। व्हाइट रफ जींस के साथ उन्होंने डेनिम जैकेट कैरी की है। विंटर लुक को कूल बनाने के लिए एक्ट्रेस के इस लुक को लड़कियां आसानी से फॉलो कर सकती हैं।

 

आपको यह आर्टिकल अच्‍छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें साथ ही साथ ही इसी तरह फैशन से जुड़े और आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।