Cotton Readymade Blouse Designs: सिम्पल साड़ी को भी ट्रेंडी लुक देंगे ये कॉटन रेडीमेड ब्लाउज, देखें 5 सदाबहार डिजाइंस

अगर आप भी गर्मी के मौसम में आरामदायक और स्टाइलिश दोनों लुक पाना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप किसी भी साड़ी के साथ कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर ब्लाउज शामिल कर अपने पूरे लुक को स्टाइलिश और खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइंस के बारे में।
मल्टी-कलर फ्लोरल प्रिंटेड कॉटन ब्लाउज
अगर आप किसी भी खास मौके पर पहनने के लिए साड़ी शामिल कर रही हैं, लेकिन साड़ी के साथ कौन सा ब्लाउज पहने इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह के लेटेस्ट मल्टी-कलर फ्लोरल प्रिंटेड कॉटन ब्लाउज को शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

पफ स्लीव्स वाली सिलाई की हुई कॉटन ब्लाउज
यही नहीं आप इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले पफ स्लीव्स वाली सिलाई की हुई कॉटन ब्लाउज को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज के डिजाइंस आपके हर साड़ी लुक को अट्रैक्टिव और खास बनाने में मदद करेंगे। आप इस तरह के ब्लाउज को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से आसानी से खरीद कर शामिल कर सकती हैं।

काले रंग का हॉल्टर नेक पैडेड स्टिच्ड ब्लाउज
यही नहीं आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपने लुक को स्टाइलिश और परफेक्ट बनाने के लिए इस तरह के काले रंग का हॉल्टर नेक पैडेड स्टिच्ड ब्लाउज को शामिल कर सकती हैं। ऐसे हेल्टर नेक सीक्वेंस ब्लाउज आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपके साड़ी लुक को भी परफेक्ट बनाने में मदद करेंगे। आप ऐसे ब्लाउज को नाइट पार्टी के दौरान पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Blouse Back Designs: सिंपल साड़ी को भी ग्लैमरस बना देंगे ब्लाउज के ये 5 बैक डिजाइंस, देंगे रॉयल लुक
यू नेक ग्रीन स्टिच्ड ब्लाउज
आप चाहें, तो अपने साड़ी लुक को खास और अट्रैक्टिव बनाने के लिए साथ ही भीड़ से अलग दिखने के लिए इस तरह के यू नेक ग्रीन स्टिच्ड ब्लाउज को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज न सिर्फ आपके साड़ी लुक को खास बनाएंगे, बल्कि इसे पहनकर आप अपनी खूबसूरती को भी बढ़ा सकती हैं साथ ही गॉर्जियस लुक भी पा सकती हैं। ऐसे ब्लाउज आपको नजदीकी बाजार में साड़ी की दुकान पर मिल सकते हैं।

गोल गले वाला पैडेड ब्लाउज
आपके लिए इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले गोल गले वाला पैडेड ब्लाउज भी परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं, जो न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देंगे, बल्कि इसे पहनकर आप किसी भी फंक्शन या त्योहार पर भीड़ से अलग और डिफरेंट लुक पा सकती हैं। ऐसे ब्लाउज को आप नजदीकी बाजार में कपड़े की दुकान से मैचिंग कपड़ा खरीदकर टेलर से से बनवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Chinese Collar Blouse Ke Designs: साड़ी में मिलेगा क्लासी लुक, ट्राई करें ये चाइनीज कॉलर ब्लाउज डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : nykafashion/PRATHAA/VAMAS - THE DESIGNER BLOUSES/Suta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।