Blouse टाइट हो गया है ? बिना दर्जी के पास जाए 5 आसान स्‍टेप्‍स में घर पर करें लूज

टाइट ब्लाउज पहनने में दिक्कत हो रही है? अब दर्जी के पास जाने की जरूरत नहीं है। जानिए कैसे आप घर पर ही सिर्फ 5 आसान स्टेप्स में अपने टाइट ब्लाउज को आरामदायक बना सकती हैं। 
Updated:- 2025-08-09, 08:31 IST
image

कई बार हमें पता भी नहीं चलता है और हमारा वजन बढ़ जाता है। ऐसे में हमारे कपड़े टाइट होने लगते हैं। खासतौर पर साड़ी का ब्‍लाउज अगर टाइट हो जाए, तो साड़ी का लुक ही खराब हो जाता है। वहीं कई बार तो हम पहले ही डिसाइड कर लेते हैं कि साड़ी कौन सी पहननी है, मगर ब्‍लाउज के टाइट होने की वजह से हमें आइडिया ड्रॉप करना पड़ता है। अब ऐसा तो नहीं हो सकता है कि जैसे ही पता चले कि ब्‍लाउज टाइट हो गया है हम तुरंत ही उसे दर्जी से ठीक करवा लें। इस प्रोसेस में टाइम लगता है, मगर हम चाहें तो खुद से जरूर अपने टाइट ब्‍लाउज को ठीक कर सकते हैं। इसके लिए हमें थोड़ी बहुत भी स्टिचिंग आती है, तो हमे न तो ब्‍लाउज के लूज होने का इंतजार करना होगा न ही हमें दर्जी को पैसे देने होंगे। चलिए तो आज हम आपको 5 आसान स्‍टेप्‍स में टाइट ब्‍लाउज को लूज करने का तरीका बताते हैं।

5 स्‍टेप्‍स में ब्‍लाउज को लूज करने का तरीका जानें

हम जो तरीका आपको बताने जा रहे हैं, उससे अगर आपको सिलाई का काम नहीं भी आता है, तब भी आप घर पर ही अपने ब्‍लाउज को लूज करके पहनने लायक बना लेंगी। इसके लिए बहुत आसान स्‍टेप्‍स आपको फॉलो करने होंगे। चलिए जानते हैं कि कैसे टाइट ब्‍लाउज को लूज किया जा सकता है।

स्‍टेप-1- सबसे पहले ब्‍लाउज को प्रेस कर लें

जिस ब्‍लाउज को ढीला करना है, उसे सबसे पहले आप प्रेस कर लें। प्रेस करने के बाद कपड़े की सिकुड़न दूर हो जाती है और सिलाई के दौरान कपड़ा मुसता नहीं है। इस तरह से जब आप ब्‍लाउज की सिलाई खोलेंगी या उस पर दोबारा सिलाई लगाएंगी, तब सिलाई करने में आपको ज्‍यादा दिक्‍कत नहीं होगी।

इसे जरूर पढ़ें- Dori Blouse Designs: डोरी वाले ब्‍लाउज की ये 5 डिजाइंस, साड़ी के साथ खूब जचेंगे

tight blouse kaise loose kare

स्‍टेप-2-अब देखें कि कहां से ब्‍लाउज टाइट है

ब्‍लाउज कई जगह से टाइट हो सकता है या केवल 1-2 जगह से टाइट हो सकता है। जैसे- ब्‍लाउज कंधों, बस्‍ट लाइन, ब्रेस्‍ट और बाजुओं से टाइट हो सकता है। ऐसे में आपको यह आइ‍डेंटिफाई करना होगा। अगर आपको पता चल जाए कि ब्‍लाउज आखिर कहां से टाइट हुआ है, तो आपको पूरा ब्‍लाउज खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप बस उस जग पर ब्‍लाउज की सिलाई खोलें जहां से वो टाइट हुआ है और अपनी जरूरत अनुसार मार्जेन पर दूसरी सिलाई लगाकर उसे लूज कर दें।

स्‍टेप-3 मार्जेन चेक करें

जरूरी नहीं है कि आपके ब्‍लाउज में मार्जेन हो। अगर मार्जेन कम है और सिलाई को खोला नही जा सकता है, तो आपको कुछ क्रिएटिव करना होगा। अगर आपके ब्‍लाउज में बटन आगे की ओर हैं, तो ब्‍लाउज में आप मिलता-जुलता एक्‍सट्रा कपड़ा लगा सकती हैं और उस पर हुक वाले बटन लगाकर ब्‍लाउज को लूज कर सकती हैं। स्‍लीव्‍ज से आपका ब्‍लाउज टाइट है, तो उस पर डिजाइनदार जो आपके ब्‍लाउज के फैब्रिक को कॉम्प्लिमेंट करता हो, ऐसा कपड़ा लगाकर एक नई डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। ब्‍लाउज में बैक बटन हैं, तो आपके लिए ब्‍लाउज को ढीला करना और भी ज्‍यादा आसान हो जाएगा। आप बहुत कुछ क्रिएटिव कर सकती हैं, जैसे ब्‍लाउज की बैक में आप एक्‍स्‍ट्रा डेकोरेटिव एलिमेंट्स को जोड़कर उसे लूज कर सकती हैं।

स्‍टेप-4 सीम खोलें

अगर कपड़े में मार्जेन है, तो आपको उसकी सीम खोलनी चाहिए। इसके लिए आपको आस्‍तीन और चोली के मध्‍य की सीम सबसे पहले खोलनी चाहिए। उसे बाद आप तय करें कि आपको ब्‍लाउज को कितना लूज करना है। फिर आप उस सीम पर आगे की ओर सिलाई लगाएं। जब नई सिलाई लग जाए तो पुरानी सिलाई को खोल दें। इस बात का ध्‍यान रखें कि सिलाई केवल एक जगह नहीं लगनी है बल्कि पूरे ब्‍लाउज पर लगाई जानी है। ऐसे में आपको ब्‍लाउज की हेम लाइन पर की गई तुरपाई भी खोलनी पड़ेगी। जब सारी सिलाई हो जाए तब ब्‍लाउज को दोबारा प्रेस करें। ऐसा करने से पहले जो सिलाई थी उसकी क्रीज मिट जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें- Blouse Designs: प्रिंटेड शिफॉन साड़ी के साथ ये ब्‍लाउज डिजाइंस आपको देंगे सबसे ज्‍यादा ग्‍लैमरस लुक, आपके स्‍टाइल को नहीं मैच कर पाएंगी आपकी सहेलियां

blouse fitting

स्‍टेप-5 हेमिंग करें

सबसे आखिर में आपको हेमिंग पर ध्‍यान देना होगा। हेमिंग यानि तुरपाई। यह आप ब्‍लाउज की बस्‍ट लाइन पर करें। इससे सिलाई मजबूत हो जाती है। बस ध्‍यान रखें कि तुरपाई बहुत ही सफाई से की गई हो। यह सब कुछ करने के बाद आपको ब्‍लाउज लूज भी हो जाएगा और पहनने के लिए तैयार भी हो जाएगा। उम्‍मीद है कि आपको लेख में दी गई जानकारी पसंद आई होगी। इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में हमारी मदद करें। लेख अच्‍छा लगा हो तो शेयर और लाइक जरूर करें। अपने सुझाव हमें कमेंट बॉक्‍स में लिख कर दें। साथ ही ऐसे और भी यूटिलिटी से जुड़े लेख पढ़ने के लिए हरजिंगदी को फॉलो करें। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।