परफेक्ट फिटिंग पाने के लिए ब्लाउज में लगवा रही हैं कप्स तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

किसी भी लुक में जान डालने के लिए स्टाइलिंग का रोल अहम होता है। वहीं साड़ी का फैशन हमेशा पसंद किया जाता है। ऐसे में बदलते फैशन के दौर में साड़ी को मॉडर्न लुक देने के लिए ब्लाउज के डिजाइन के अलावा सही फिटिंग का आना भी बेहद जरूरी होता है।
आजकल के ब्लाउज में हम कप्स लगवाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन इस तरह के ब्लाउज हम रेडीमेड से ज्यादा अब सिलवाना शुरू कर चुके हैं। तो आइये जानते हैं किन बातों को ध्यान में रखकर इन कप्स वाले ब्लाउज को सिलवाना चाहिए ताकि आपको साड़ी में परफेक्ट मिलेगी।
कप्स के फैब्रिक को कैसे चुनें?
मार्केट में आपको कई तरह के ब्लाउज की डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे, लेकिन कप्स को चुनने के लिए आप सबसे पहले सही फैब्रिक का चुनाव करें। अक्सर हम टेलर पर यह सब चीजें छोड़ देते हैं, लेकिन इसके लिए आप कोशिश करें कि पतले कप्स का चुनाव करें और मोटे मटेरियल से बने कप्स को अवॉयड करें। इसके अलावा आप यह भी ध्यान रखे कि कप्स सीधे आपकी ब्रेस्ट के साथ में टच न होने पाए। इसके लिए आप कोशिश करें कि कप्स को कवर करने के लिए कॉटन का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: Stylish Blouse Designs: साड़ी या लहंगे में छिपाना चाहती हैं पेट तो परफेक्ट रहेंगे ये 4 तरह के ब्लाउज, देखें डिजाइंस
कप्स के साइज को कैसे चुनें?
अक्सर फिटिंग खराब होने का अहम कारण सही कप्स न चुनना होता है। इसके लिए आप कोशिश करें कि अपनी ब्रेस्ट की शेप और साइज को पहले ध्यान में रखकर ही कप्स का चुनाव करें। इसके लिए आप ऑनलाइन स्टोर्स की जगह मार्केट जाकर खुद से अपने लिए कप्स को चुनें ताकि इसे आप लम्बे समय तक आरामदायक तरीके से पहन सकें।
कप्स वाले ब्लाउज में परफेक्ट फिटिंग कैसे मिलेगी?
कप्स वाले ब्लाउज में सही फिटिंग लाने के लिए आपको इसे सही से लगवाना जरूरी होता है। इसके लिए आप सही तरीके से अपने साइज और बॉडी स्ट्रक्चर को जज करें और इसके बाद ही कप्स को ब्लाउज के अंदर से लगवाएं। ध्यान रहे कि सही फिटिंग के लिए कप्स के डिजाइन और शेप खासतौर से मायने रखते हैं।
इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: साड़ी में आएगा गजब का लुक जब स्टाइल करेंगी ये बैकलेस ब्लाउज
अगर आपको ब्लाउज को स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: house of blouse, nyraaa
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।