DIY Lehenga: कपड़ों के छोटे-छोटे कतरनों से बनाएं खूबसूरत पैचवर्क लहंगा, बजट में मिलेगा बेहद ग्लैमरस लुक

हम सभी को नए-नए कपड़े पहनने का बहुत शाैक होता है। वहीं, कुछ लड़कियां और महिलाएं तो ऐसी हैं जो खुद से ही सिलाई करके स्टाइलिश ड्रेस बनाती हैं। हम कोई भी ड्रेस बनाते हैं तो उनमें से छोटे-छोटे कपड़े तो बच ही जाते हैं। इसे ही कतरन कहा जाता है। आमतौर पर लोग इन कतरनों को फेंक देते हैं या भरकर तकिया बना लेते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप इन कतरनों से लहंगा भी बना सकती हैं?
जी हां, आजकल पैचचर्क फैशन काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में आप छोटे-छोटे कतरनों से पैचवर्क लहंगा भी बना सकती हैं। यकीन मानिए, ये लहंगा बनने के बाद इतना सुंदर लगता है कि आपके लुक में चार चांद लगा सकता है। ये बजट फ्रेंडली भी होता है। आइए जानते हैं कि आप कैसे लहंगा बना सकती हैं?
-1780987407914.jpg)
किन कपड़ों का इस्तेमाल कर सकती हैं?
पैचवर्क लहंगा बनाने के लिए आप कई तरह के कपड़ों का इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे- पुरानी साड़ी, कॉटन के कपड़े, सिल्क के टुकड़े, बंधनी प्रिंट, लहरिया फैब्रिक या सूट से निकले कतरनों से आप लहंगा बना सकती हैं। बस ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा मोटे और बहुत ज्यादा पतले कपड़ों को एक साथ न जोड़ें।
यह भी पढ़ें- DIY Lehenga: पुराने लहंंगे से ऐसे बनाएं नया शरारा और गरारा, मिलेगा रॉयल लुक
लहंगा बनाने के लिए क्या चाहिए?
- अलग-अलग कलर्स के कपड़ों की कतरनें
- अस्तर का कपड़ा
- कैंची
- सिलाई मशीन
- नाप लेने के लिए इंचीटेप
- लेस या गोटा
यह भी पढ़ें- Wedding Lehnga Reuse: एक बार पहनकर रख दिया है शादी का लहंगा, तो इन क्रिएटिव आइडियाज से बनवाएं शानदार नई ड्रेसेस
ऐसे तैयार करें पैचवर्क डिजाइन
- सबसे पहले कपड़ों के टुकड़ों को अलग-अलग शेप में काट लें।
- आप चौकोर, गोल, त्रिकोण, जैसे शेप में कपड़े काट सकती हैं।
- इसके बाद इन्हें जमीन पर फैलाकर पसंद का डिजाइन बना लें।
- जब डिजाइन पसंद आ जाए, तब इन टुकड़ों को आपस में सिलना शुरू कर दें।
लहंगे का घेर कैसे बनाएं?
- जब सारे टुकड़े जुड़ जाएं, तो उन्हें लहंगे की तरह सिल कर तैयार कर लें।
- अब सभी को जोड़कर गोल घेरा बना लें।
- अंदर की तरफ अस्तर जरूर लगाएं।
बॉर्डर से बढ़ेगी खूबसूरती
अगर आप लहंगे को और सुदंर बनाना चाहती हैं तो नीचे की तरफ गोटा, लेस या मिरर वर्क कर सकती हैं। इससे आपके लहंगे को डिजाइनर लुक मिलेगा।
यह भी पढ़ें- पुरानी साड़ी से ऐसे बनवाएं स्टाइलिश ड्रेसेस, गर्मियों में मिलेगा एकदम नया और ट्रेंडी लुक
ब्लाउज और दुपट्टा कैसा हो?
पैचवर्क लहंगा पहले से ही काफी कलरफुल होता है। इसलिए इसके साथ ब्लाउज और दुपट्टा सिंपल ही रखें। आप लहंगे में से ही किसी कलर का ब्लाउज और दुपट्टा ले सकती हैं।
तो अगर आपके पास भी पुराने कपड़ों के कतरनों का ढेर लगा हुआ है, तो आप उनसे पैचवर्क लहंगा बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।