Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:59 PM IST

पुरानी साड़ी से ऐसे बनवाएं स्टाइलिश ड्रेसेस, गर्मियों में मिलेगा एकदम नया और ट्रेंडी लुक

अगर आप भी अपनी पुरानी साड़ी को कई बार पहनने के बाद किसी को दे देती हैं, तो अब आप इसे किसी को देने के बजाय इससे खूबसूरत शार्ट फ्रॉक बनवा सकती हैं, जो खासकर गर्मी के मौसम में पहनने के लिए बेस्ट हो सकते हैं। 
Updated:- 2026-05-13, 14:20 IST
image

अधिकतर महिलाएं ऐसी होती हैं, जो एक साड़ी को दो से तीन बार पहनकर या तो उस साड़ी को किसी को दे देती है या फिर उस साड़ी को फेंक देती हैं। ऐसे में अगर आप भी एक साड़ी को बार-बार नहीं पहन पाती हैं, तो इसे फेंकने के बजाय कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले फ्रॉक बनवा सकती हैं। आइए जानते हैं साड़ी से कैसे डिजाइन वाले फ्रॉक बनाएं जा सकते हैं।

वी-नेक कॉटन रैप ड्रेस

अगर आप गर्मी के मौसम में आरामदायक कपड़े पहनाना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब आप अपनी पुरानी साड़ी से इस तरह की वी-नेक कॉटन रैप ड्रेस बनवा सकती हैं। ऐसे फ्रॉक आपको गर्मी के मौसम में कंफर्ट लुक देने में मदद करेंगे। इस फ्रॉक के बॉर्डर पर आप अपने हिसाब से लेस भी लगाकर फ्रॉक की खुबसुआरति को बढ़ा सकती हैं।

1 - 2026-04-29T193413.887

स्लीवलेस स्वीटहार्ट नेक फिट-एंड-फ्लेयर मिडी फ्रॉक ड्रेस

यही नहीं अगर आप इस साल गर्मी में भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप स्लीवलेस स्वीटहार्ट नेक फिट-एंड-फ्लेयर मिडी फ्रॉक ड्रेस को पुरानी साड़ी से बनवा सकती हैं। ऐसे फ्रॉक को आप किसी भी टेलर को फोटो दिखाकर आसानी से डिजाइन करवा सकती हैं। ऐसे फ्रॉक आपको गर्मी के मौसम में आरामदायक लुक देने में मदद करेंगे।  

4 - 2026-04-29T193410.954

प्लीटेड रैप ड्रेस

आप चाहें, तो इस तरह की खूबसूरत प्लीटेड रैप ड्रेस को भी मम्मी की पुरानी साड़ी से बनवा सकती हैं। ऐसे फ्रॉक आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। यह कम पैसों में आसानी से बनकर तैयार हो जाएगी और लगेगी भी नहीं की पुरानी साड़ी से बनी है। इस फ्रॉक की बॉर्डर पर आप खूबसूरत लेस लगाकर अपने फ्रॉक को कम्पलीट करवा सकती हैं।   

3 - 2026-04-29T193417.745

यह भी पढ़ें- Off Shoulder Dress Designs: वेकेशन वाइब्स के लिए बेस्ट चॉइस हैं ऑफ शोल्डर ड्रेसेस

वी नेक ए-लाइन ड्रेस

अगर आप सस्ते में एक से एक खूबसूरत शार्ट फ्रॉक खरीदने का सोच रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप मम्मी या किसी की भी पुरानी साड़ी का इस्तेमाल कर इस तरह की वी नेक ए-लाइन ड्रेस को भी डिजाइन करवा सकती हैं। ऐसे शार्ट फ्रॉक आपको गर्मी के मौसम में कंफर्ट और स्टाइलिश लुक देने में बेहद मदद करेंगे। इसे आप बाजार से कपड़ा लाकर भी टेलर से बनवा सकती हैं।

2 - 2026-04-29T193407.711

अनारकली कुर्ता सेट

अगर आपको शॉर्ट फ्रॉक पहनने का बहुत शौक है और आपके पास कई तरह के कलेक्शन भी है, तो अब आप पुरानी साड़ी से इस अनारकली कुर्ता सेट को बनवा सकती हैं। ऐसे फ्रॉक न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देंगे, बल्कि गर्मी के मौसम में से पहनकर आप भीड़ से हटकर भी दिख सकती हैं। आप इस तरह के फ्रॉक का फोटो किसी भी नजदीकी बाजार में टेलर को दिखाकर बनवा सकती हैं।   

5 - 2026-04-29T193415.766

यह भी पढ़ें- संगीत फंक्शन में चाहती हैं क्लासी लुक तो स्टाइल करें ये शॉर्ट फ्रॉक कुर्ती, देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  pinterest/Sreevani/Sahana Kumar/Rakhi Gandhi/Rachana Binoy/amazon

FAQ
पुरानी साड़ी का पुन: उपयोग कैसे करें?
कुशन कवर, साड़ी कवर, ड्रेससे या पर्दे बना सकती हैं.
क्या आप साड़ी से लहंगा बना सकती हैं?
जी हां, साड़ी को एक खास तरीके से लपेटकर आप उसे लहंगे में बदल सकती हैं ।
मैं अपनी पुरानी साड़ियों का क्या कर सकता हूं?
आप पुरानी साड़ी से कुर्ते, स्कर्ट, ब्लाउज़ या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस बना सकती हैं।
साड़ी से हम कौन सी ड्रेस बना सकते हैं?
साड़ी मैक्सी, सनड्रेस या कफ्तान जैसी लहराती और हवादार पोशाकें बनाने के लिए एकदम सही हैं।
साड़ियों के अन्य उपयोग क्या हैं?
रंग-बिरंगे और आकर्षक बैग, साड़ी कवर, कुशन कवर, ब्लाउज कवर, ट्रैवल बैग, पाउच, पोटली, स्लिंग बैग, कॉइन पाउच, ज्वेलरी बॉक्स आदि बनाएं जा सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।