Fashion Tips For Plus Size Women: प्लस साइज की महिलाएं फॉलो करें ये फैशन टिप्स, हर आउटफिट में दिखेंगी ग्लैमरस

फैशन करना तो लड़कियाें को खूब पसंद होता है। इसके लिए वे क्या कुछ नहीं करती हैं। इसमें आउटफिट्स, मेकअप से लेकर फुटवियर तक सब कुछ शामिल होता है। हालांकि, कई लड़कियाें को लगता है कि स्लिम लड़कियां ही फैशन कर सकती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। आज के समय में हर बाॅडी टाइप के लिए स्टाइलिश और खूबसूरत आउटफिट्स के कई ऑप्शन हैं। इसके बावजूद जिनका वजन ज्यादा होता है वो बहुत कंफ्यूज रहती हैं कि अगर वो स्टाइलिश कपड़े पहनेंगी तो उनका लुक और हैवी दिखेगा।
ऐसे में अगर आप भी प्लस साइज में हैं और हर आउटफिट में ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए ऐसे फैशन टिप्स लेकर आए हैं जिसे फॉलो करके आप स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। आइए जानते हैं-
-1780731241618.jpg)
साइज देखकर कपड़े सेलेक्ट करें
ज्यादातर लड़कियों को लगता है कि अगर वजन ज्यादा है तो ढीले-ढाले कपड़े पहनना ही सही है, लेकिन ऐसा नहीं है। इससे आपकी बॉडी और ज्यादा बड़ी लगने लगती है। वहीं टाइट कपड़े कंफर्टेबल नहीं होते हैं। इसलिए ऐसे कपड़े पहनें जाे आपकी बॉडी पर आसानी से फिट हो जाएं और कंफर्टेबल भी हों।
यह भी पढ़ें- Rajwadi Bangle Designs: ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा देंगे ये रजवाड़ी बैंगल्स, देखें सबसे खूबसूरत डिजाइंस
मोनाेक्रोम लुक ट्राई करें
अगर आपको मोनोक्राेम लुक के बारे में नहीं मालूम, तो आपको बता दें कि सिर से लेकर पैर तक, एक ही कलर के या एक जैसे शेड्स के कपड़े पहनना। जैसे पूरी तरह ब्लैक, नेवी ब्लू, ऑलिव ग्रीन या मरून आउटफिट। इस तरह का लुक बॉडी को लंबा और बैलेंस्ड दिखाता है। आपका वजन भी हैवी नजर नहीं आता है।
यह भी पढ़ें- Chinese Collar Blouse Ke Designs: साड़ी में मिलेगा क्लासी लुक, ट्राई करें ये चाइनीज कॉलर ब्लाउज डिजाइंस
वी-नेक डिजाइन के ड्रेस खरीदें
अगर आप कुर्ती, टॉप या कोई ड्रेस खरीद रही हैं, तो वी-नेक डिजाइन खरीद सकती हैं। इस नेक डिजाइन से गर्दन थोड़ी लंबी नजर आती है और आपका पूरा लुक बैलेंस्ड रहता है।
-1780731254828.jpg)
स्ट्रेट कट और ए-लाइन आउटफिट खरीदें
ए-लाइन कुर्ती, स्ट्रेट कट सूट और फ्लोई ड्रेसेस प्लस साइज लड़कियों के लिए सही होते हैं। दरअसल, ये आपकी बॉडी पर ज्यादा चिपके हुए नजर नहीं आते हैं, जिससे माेटापा नजर नहीं आता है।
बेल्ट का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करें
अगर आप ड्रेस, लॉन्ग शर्ट या कुर्ती पहन रही हैं, तो पतली या मीडियम साइज की बेल्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपका लुक और जबरदस्त लगेगा।
यह भी पढ़ें- Wrap Tops For Girls: स्लिम और स्टाइलिश दिखाएंगे ये रैप टॉप्स डिजाइंस, जानें स्टाइलिंग टिप्स
इनरवियर पर भी ध्यान दें
कई बार अच्छा आउटफिट भी सही नहीं दिखता क्योंकि उसकी फिटिंग ठीक नहीं होती है। इसलिए अपने साइज को देखकर सही इनरवियर भी खरीदना उतना ही जरूरी है।
एक्सेसरीज से बढ़ाएं स्टाइल
लंबे ईयररिंग्स, स्टाइलिश वॉच, स्लिंग बैग या सिंपल नेकपीस भी आप ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका पूरा लुक स्टाइलिश लग सकता है। हालांकि, एक साथ बहुत ज्यादा एसेसरीज न पहनें।
यह भी पढ़ें- DIY Lehenga: पुराने लहंंगे से ऐसे बनाएं नया शरारा और गरारा, बकरीद पर मिलेगा रॉयल लुक
तो अगर आपका वजन भी ज्यादा है और आप स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं तो हमने आपको कुछ फैशन टिप्स दिए हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- amydus.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।