Wrap Tops For Girls: स्लिम और स्टाइलिश दिखाएंगे ये रैप टॉप्स डिजाइंस, जानें स्टाइलिंग टिप्स

ज्यादा वजन वाली महिलाओं को हमेशा से ही अपने लिए कपड़ों का चुनाव करने में दिक्कत आती रही है। खासतौर पर वेस्टर्न आउटफिट्स को चुनते वक्त चबी युवतियों को सबसे ज्यादा कनफ्यूजन होता है। ऐसे में फैशन और स्टाइल की सही जानकारी हो तो आप किसी भी वेस्टर्न आउटफिट में पतली नजर आ सकती हैं। आजकल रैप टॉप का फैशन दोबारा से ट्रेंड में है। ज्यादा वजनदार महिलाएं भी इस तरह का टॉप पहनकर पतली नजर आ सकती हैं। इसके लिए आपको अपने बॉडी शेप के हिसाब से रैप टॉप का चुनाव करना होगा। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले रैप टॉप दिखाएंगे, साथ ही इन टॉप्स को स्टाइल करने के टिप्स भी बताएंगे। तो अगली बार जब भी आपको मन रैप टॉप पहनने का करें, तो अपनी इच्छा को मारें नहीं बल्कि सही स्टाइलिंग टिप के आधार पर रैप टॉप खरीदें और सही बॉटम के साथ पेयर अप करें।
वेस्टकोट स्टाइल रैप टॉप
वेस्टकोट स्टाइल के रैप टॉप आजकल बहुत ज्यादा फैशन में है और युवतियों को यह बहुत पसंद भी आ रहे हैं। इस तरह के टॉप में आपको फॉर्मल और इन फॉर्मल दोनों तरह के पैटर्न मिल जाएंगे। आप इन्हें कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं। क्योंकि यह लेंथ में कम होते हैं, इसलिए इन्हें आप हाई राइज जींस, पैंट, स्कर्ट या फिर क्यूलॉट्स के साथ कैरी कर सकती हैं। इससे आपकी अपर बॉडी पतली नजर आती है और हाईराइज बॉटम पहनने से आपकी कमर का मोटापा कम लगने लगता है।
वी-नेक स्टाइल रैप टॉप
वी-नेक लाइन वाले रैप टॉप भी आपको पतला दिखा सकते हैं। जिन महिलाओं के ब्रेस्ट हैवी होते हैं, उनके लिए इस तरह के टॉप एक अच्छा ऑप्शन होते हैं। इससे आपके ब्रेस्ट का साइज कम नजर आता है और वह शेप में भी दिखते हैं। वी-नेक लाइन वाले रैप टॉप्स को आप स्किनी पैंट, जींस और शॉर्ट्स के साथ पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- DIY Lace Top Designs: बोरिंग और पुराने टॉप को इन लेटेस्ट लेस से बनाएं नए जैसा, देखें ट्रेंडी डिजाइंस
शर्ट कॉलर स्टाइल रैप टॉप
शर्ट कॉलर वाले रैप टॉप भी आपके लुक की शान बढ़ा सकते हैं। इसमें अगर आप डार्क कलर वाले टॉप चुनती हैं, तो यह आपके बॉडी फैट को छुपाते हैं। वहीं रैप होने की वजह से यह अपर बॉडी को पतला दिखाते हैं। अगर यह टॉप वेस्ट लेंथ तक के हैं, तो इनसे आपकी कमर का फैट और हिप्स की चर्बी भी छुप जाती है। आप इस तरह के टॉप को पजामे, ढीली पैंट, लूज जींस के साथ कैरी कर सकती हैं। यह बहुत ही फॉर्मल लगते हैं, इसलिए आप इन्हें ऑफिस भी पहनकर जा सकती हैं।
पोलका डॉट जॉर्जेट रैप टॉप
पोलका डॉट्स भी आपका ध्यान अपने बोल्ड प्रिंट्स की तरफ आकर्षित करते हैं। ऐसे में पोलका डॉट्स वाले रैप टॉप्स को पहनकर आप पतली नजर आ सकती हैं। आप इसे लॉन्ग स्कर्ट, जींस, पैंट्स आदि के साथ कैरी कर सकती हैं। यह फॉर्मल और इनफॉर्मल दोनों ही तरह का लुक देते हैं। इसमें आपको जॉर्जेट और नायलॉजन दोनों में ही पोलका प्रिंट्स मिल जाएंगे। आप अगर चबी हैं, तो आपको जॉर्जेट फैब्रिक वाले टॉप का चुनाव करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Jaipuri Top for Summer: गर्मियों में स्टाइलिश और कुल लुक देंगे ये जयपुरी शॉर्ट टॉप्स, जींस या स्कर्ट के साथ करें पेयर
तो इस लेख को पढ़कर आपको यह जानकारी तो मिल ही चुकी है कि रैप टॉप्स आपके मोटेपन को कैसे छुपा सकते हैं। इसलिए अगर आप अभी तक अपने मोटेपन के कारण रैप टॉप नहीं पहन पाती थीं, तो अब ऊपर बताई गई टिप्स को फॉलो करें और रैप टॉप पहनकर कूल लुक पाएं। यह जानकारी पसंद आई हो, तो इस लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।