साड़ी पहनना हर किसी महिला को पसंद होता है। हर कोई अपने अलग-अलग स्टाइल से साड़ी बांधना या उसे पहनना पसंद करती हैं। जिसके लिए वो अलग-अलग फ्रेब्रिक की साड़ियां खरीदती हैं। अगर आपको कॉटन सिल्क साड़ी पहनना पसंद है और आप चाहती हैं इसे अलग तरीके से स्टाइल करना तो इन एक्सेसरीज को इसके साथ कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक हर दिन से अलग दिखाई देगा और ये चेंज आपको भी पसंद आएगा।
स्टेटमेंट नेकलेस
कॉटन सिल्क साड़ी गर्मी के सीजन में पार्टी या फंक्शन में अकसर महिलाएं पहनी हुई नजर आती हैं। अगर आप इसे पहन रही हैं तो इसके साथ आप स्टेटमेंट नेकलेस पहन सकती हैं। यह सिल्क साड़ी के साथ काफी से जाता है साथ ही पहनकर क्लासी लुक देता है। अगर आप भी इस लुक को ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह के नेकलेस ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकती हैं।
इसमें आपको डिजाइन और कलर के अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे। इन्हें अपनी साड़ी के हिसाब से खरीदें और एक बार जरूर स्टाइल करें।
ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स
ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स आजकल महिलाएं सूट, जींस-कुर्ती और साड़ी के साथ पहनना पसंद करती हैं। आप चाहे तो इसे कॉटन सिल्क साड़ी के साथ पहन सकती हैं। ये साड़ी के साथ पहनने पर एलीगेंट लुक देते हैं। आप चाहे तो इसमें अपनी साड़ी के कलर के हिसाब से स्टोन सर्च करके कैरी कर सकती हैं। ऐसे इयरिंग सबसे ज्यादा ऑफिस मीटिंग और आउटिंग लुक के लिए महिलाएं पहनना पसंद करती हैं।
इसे भी पढ़ें: Cotton Sarees For Women: इन डिजाइनर कॉटन साड़ी में इतनी खूबसूरत दिखेंगी आप कि हर कोई हो जाएगा आप पर फिदा
बैंगल्स
साड़ी के साथ चूडियां पहनने में काफी अच्छी लगती है। लेकिन अगर आप इन्हें नहीं पहनना चाहती हो इसकी जगह पर आप कड़े पहन सकती हैं। ये भी साड़ी के साथ काफी अच्छे लगते हैं साथ ही क्लासी लुक भी देते हैं। इसमें आपको कई तरह के कड़े मिल जाएंगे। जैसे- गोल्ड, सिल्वर, ऑक्सिडाइज्ड,डायमंड कट,मल्टीकलर।
हर तरह के कंगन आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन डिजाइन ऑप्शन के साथ मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपनी साड़ी के डिजाइन और कलर के हिसाब से पहने तभी आपका लुक उभरकर आएगा।
हाथ फूल
कई सारी महिलाएं होती हैं जिन्हें हाथ फूल पहनना पसंद होता है। इसको सबसे ज्यादा शादी में लहंगे के साथ पहना जाता है। लेकिन इसे आप कॉटन सिल्क साड़ी के साथ पहनकर ट्राई कर सकती हैं। खासकर फेस्टिवल या फिर घर के शादी फंक्शन में इसके अलग-अलग डिजाइन के लिए आप मार्केट या ऑनलाइन दोनों जगहों पर आसानी से मिल जाएंगे साथ ही इसको खरीदने में आपको ज्यादा खर्च भी नहीं करना पडेगा।
इसे भी पढ़ें: Saree Draping Tips: इन स्टेप्स को फॉलो करें और कॉटन साड़ी को आसानी से ड्रेप करना सीखें
तो अब आप कॉटन सिल्क साड़ी के साथ किस एक्सेसरीज को अपने लुक का हिस्सा बनाना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों