Happy Birthday Neha Kakkar : छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए खास हैं ये स्टाइलिश टिप्स, दिखेंगी आकर्षक

अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए आप बॉडी शेप के अनुसार ही स्टाइलिंग करें और इसके लिए आप लेटेस्ट फैशन में चल रही चीजों का भी खास ख्याल रखें।
Updated:- 2023-06-06, 11:00 IST
easy styling tips for short height girl in hindi

स्टाइलिंग करने के लिए जरूरी होता है कि आप लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को समझें, लेकिन उससे भी जरूरी होता है कि आप अपने लुक को स्टाइल करते समय बॉडी टाइप का खास ख्याल रखें ताकि पहनें हुए कपड़े आप पर खूबसूरत नजर आए। वहीं बात अगर छोटी हाइट वाली लड़कियों की करें तो अक्सर वे जानकारी कम होने के कारण अपने लुक को स्टाइल करते समय काफी कंफ्यूज हो जाती हैं और इसी जल्दबाजी के चलते वे कुछ भी उठाकर पहन लेती हैं।

बता दें कि अगर आपकी हाइट कम है तो आपको कपड़े खरीदते समय से लेकर उसे पहनने तक सभी चीजों का बारीकी से ख्याल रखना चाहिए। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे स्टाइलिंग टिप्स जिसे फॉलो कर आपका लुक दिखे अप-टू-डेट और स्टाइलिश।

शॉर्ट ड्रेस पहनें

short dress neha kakkar
 

अगर आपकी हाइट कम है तो आप शोर्ट ड्रेस को कैरी करें। इसके लिए आप फ्लोरल पैटर्न को चुन सकती हैं। बता दें कि शॉर्ट ड्रेस एक इल्लुजन बनाने में मदद करेगी जिसके कारण आपकी हाइट लंबी नजर आएगी। वहीं इस तरह की ड्रेस के साथ वैसे तो आप हील्स पहनना पसंद करेंगी, लेकिन आप चाहे तो शॉर्ट ड्रेस को स्नीकर शूज के साथ भी पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : इन हैवी ब्लाउज डिजाइन्स पर टिक जाएंगी सबकी नजरें, देखें तस्वीरें

क्रॉप टॉप पहनें 

क्रॉप टॉप का चलन आजकल काफी बढ़ गया है और इसे युवा पीढ़ी पहनना काफी पसंद भी कर रही हैं। वहीं कम हाइट वालों को क्रॉप टॉप ही पहनना चाहिए और इसे आप लॉन्ग स्कर्ट, शॉर्ट स्कर्ट या जीन्स तक के साथ स्टाइल भी कर पाएंगी। बता दें कि क्रॉप टॉप आपकी उपरी बॉडी को शेप देने में मदद करेगा और आपको लम्बा दिखाने वाले मदद करेगा।

flair jeans

फ्लेयर जीन्स पहनें

फ्लेयर जीन्स का चलन एक बार फिर नजर आ रहा है। वहीं बता दें कि इस तरह की जीन्स में आपको स्लिट कट, बेल बॉटम और भी कई तरह के डिजाइन व पैटर्न आसानी से मिल जाएंगे। ध्यान रहे कि जीन्स को आप हाई वेस्ट ही पहनें। ऐसा करने से आपकी हाइट लंबी नजर आयेगी और आपका लुक भी काफी आकर्षक नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें : ब्लाउज के ये फैशनेबल डिजाइन आपको देंगे यूनिक लुक

neha kakkar

इन चीजों को करें अवॉयड 

  • ओवरसाइज कपड़ों को आप अवॉयड ही करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये आपकी बॉडी को और भी ज्यादा फैला हुआ दिखाएगा, जिसके कारण आप छोटी नजर आएंगी 
  • बैगी जीन्स को पहनने से बचें। बैगी जीन्स काफी लूज होती है और ये आपकी बॉडी को शेप देने के बदले और ज्यादा बल्की दिखाएगी।

 

 

अगर आपको छोटी हाइट वालों के लिए ये स्टाइलिंग टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।