Style DIY: नाइट डेट के लिए जंपसूट स्टाइल करना चाहती हैं तो ये हैक्स करेंगे आपकी मदद

जंपसूट आजकल काफी ट्रेंड में है इसलिए पार्टी हो या कोई वेकेशन लड़कियों को इसे स्टाइल करना काफी पसंद होता है।

easy hacks to wear jumpsuit party

जब भी हम पार्टी या फिर किसी वेकेशन पर जाते हैं तो अपने लिए कम्फर्टेबल कपड़ों को सर्च करते हैं, ताकि हमें वियर करने में कोई दिक्कत न हो। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमें लुक को स्टाइलिश तरीके से क्रिएट भी करना होता है। खासकर नाइट पार्टी के लिए ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी में हर कोई स्टाइलिश दिखना चाहता है। इसलिए अलग-अलग डिजाइंस के कपड़ों को पहनना पसंद करता है। लेकिन आप जंपसूट को वियर करके अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। नाइट पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन है बस आपको कुछ हैक्स की मदद से इसे स्टाइल करना है। चलिए जानते हैं इसे स्टाइल करने का तरीका।

ऑफ शोल्डर जंपसूट के साथ वियर करें जैकेट

Jumpsuit style with jacket

अगर आपका जंपसूट ऑफ शोल्डर है इसी वजह से आप इसे पार्टी में पहन नहीं पाती हैं तो इसके लिए बेस्ट है कि आप इसके साथ मैचिंग जैकेट ले सकती हैं। वरना आप चाहे तो मल्टीकलर जैकेट को भी स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको लॉन्ग और शॉट दोनों के ऑप्शन मिल जाएंगे। इसके अलावा आजकल फेदर वाली जैकेट भी मिलती है उसे भी आप वियर कर सकती हैं। इससे भी आपका पार्टी लुक स्टाइलिश लगेगा।

मेकअप का रखें ध्यान

Makeup looks

जंपसूट को वैसे तो सिंपल तरीके से वियर किया जाता है। लेकिन अगर नाइट पार्टी के लिए स्टाइल कर रही (दुपट्टे से स्कर्ट बनाने का तरीका) हैं तो इसके लिए आपको मेकअप भी नाइट के हिसाब से करना चाहिए। इसके लिए आप स्मोकी आई लुक क्रिएट कर सकती हैं, जिसके लिए आपको पहले आंखों पर विंग लाइनर की तरह टेप को लगाना है। इसके बाद अपनी आंखों पर कलर अप्लाई करना है। इस तरीके से आपको आई मेकअप लुक कंप्लीट हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Style DIY: सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, लुक दिखेगा आकर्षक

एक्सेसरीज का रखें ध्यान

जंपसूट के लिए आपको एक्सेसरीज का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर आपके आउटफिट का नेकलाइन डीप है तो इसके लिए आप चेन पेंडेंट सेट वियर कर सकती हैं। इसके अलावा आप बेल्ट और स्टड इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें भी आपका लुक काफी अच्छा लगेगा।

हेयर स्टाइल का रखें ध्यान

Hairstyle ideas

जब आप जंपसूट नाइट पार्टी के लिए वियर करें तो इसके लिए जरूरी है कि आप अच्छा सा हेयर स्टाइल बनाएं। इससे ये (पुराने ब्लाउज को नया टच देने का तरीका) आउटफिट और भी सुंदर नजर आएगा, साथ ही सबसे अलग लगेगा। इसके लिए आप वेवी कर्ल हेयर स्टाइल या फिर हाफ बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Style DIY : प्लेन आउटफिट को स्टाइलिश लुक देने के लिए इस तरीके से करें पर्ल्स का इस्तेमाल, लुक दिखेगा आकर्षक

नाइट पार्टी के लिए इन हैक्स की मदद से जंपसूट लुक को परफेक्ट बना सकती हैं और पार्टी को अच्छे से एन्जॉय कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP