Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:02 AM IST

स्लीवलेस कपड़े पहनने में हो रही है झिझक? स्कार्फ से मिनटों में बनाएं स्टाइलिश लुक

मानसून की चिपचिपी गर्मी में अगर आप भी स्लीवलेस कपड़ें पहनने का सोच रही हैं, लेकिन अंडरआर्म्स की वजह से पहन नहीं पा रही हैं, तो स्कार्फ को ट्राई कर इस झंझट से बच सकती हैं। आइए जानते हैं इन स्कार्फ को कैरी करने के तरीके।
Updated:- 2026-07-14, 16:46 IST
image

बरसात के मौसम में चिपचिपी गर्मी की वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। वे इस परेशानी से राहत पाने के लिए आरामदायक कपड़े कैरी करती हैं। बरसात में अगर आप भी स्लीवलेस आउटफिट पहनने की सोच रही हैं, लेकिन स्लीवलेस होने की वजह से झिझक महसूस कर रही हैं, तो परेशान ना हो। आप स्कार्फ को अलग तरीके से स्टाइल कर इस झिझक को दूर कर सकती हैं।

स्कार्फ को टॉप की तरह करें स्टाइल

अगर आप भी स्लीवलेस आउटफिट पहन रही हैं, लेकिन इसे पहनने में हल्की हिचक महसूस हो रही है, तो स्कार्फ का इस्तेमाल कर सकती हैं। स्कार्फ को आप टॉप की तरह स्टाइल कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। निचे दिए गए फोटो की मदद से स्कार्फ को ड्रेप करें। दोनों शोल्डर से कवर करने हुए बिच में क्नॉट बांध लें। इससे आप नया लुक क्रिएट कर सकती हैं साथ ही झिझक भी खत्म हो जाएगी। 

b4

ऑफ शोल्डर शॉल व्रैप स्कार्फ स्टाइल 

यही नहीं, स्लीवलेस आउटफिट की झिझक से बचने के लिए इनर के ऊपर से स्कर्ट को दोनों बाजुओं के पीछे से आगे लाते हुए ऑफ शोल्डर टॉप की तरह स्टाइल करें। इसके बाद थोड़ा निचे की तरफ मैचिंग ब्रोच पिन की मदद से स्कार्फ को पिन कर दें ताकि वह बार-बार फिसले नहीं। आप निचे दी गई तस्वीर को देखकर अंदाजा लगा सकती हैं। 

bl

बेल्ट के साथ करें सेट

आप चाहें तो स्लीवलेस आउटफिट के साथ किसी भी प्रिंटेड या प्लेन स्कार्फ को कंधे पर डालकर कमर पर पतली बेल्ट के साथ इसे सेट कर सकती हैं। निचे दिए गए फोटो की मदद भी आप आसानी से इसे स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहें, तो इसे वन शोल्डर टच दे सकती हैं या दोनों शोल्डर पर दुपट्टे को पीछे से आगे की तरफ लाकर बेल्ट के साथ सेट कर सकती हैं। इससे भी आपको स्लीवलेस की झिझक नहीं रहेगी और लुक बेहतर बनेगा।  

belt

यह भी पढ़ें- Printed Scarf Designs for Summer Look: बोरिंग टी-शर्ट और कुर्ती में भी दिखेंगी खूबसूरत, जब शामिल करेंगी फ्लोरल प्रिंटेड स्कार्फ

इन बातों का रखें ध्यान

जब भी आप स्लीवलेस आउटफिट के लिए स्कार्फ चुनें, तो प्लेन या प्रिंटेड स्कार्फ का इस्तेमाल करें। आप आउटफिट से कंट्रास्ट स्कार्फ भी चुन सकती हैं। इसके अलावा गर्मी और बरसात के मौसम में कॉटन स्कार्फ सही रहेंगे। इससे आप हल्का महसूस करेंगी। जब भी आप स्कार्फ को सेफ्टी पिन से अटैच करें, तो छोटे और पतले सेफ्टी पिन का इस्तेमाल करें।

आप भी ऊपर दिए गई इन टिप्स को आजमाकर अपने लुक को बेहतर बना सकती हैं। इन टिप्स को अपनाकर स्लीवलेस की भी झिझक खत्म हो सकती है। 

यह भी पढ़ें- Hair Scarf Designs: मॉनसून के लिए बेस्ट हैं ये हेयर स्कार्फ एक्सेसरीज, देखें लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  magnific/Myntra/Artvolay Design/Miano livia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।