Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:14 AM IST

Printed Scarf Designs for Summer Look: बोरिंग टी-शर्ट और कुर्ती में भी दिखेंगी खूबसूरत, जब शामिल करेंगी फ्लोरल प्रिंटेड स्कार्फ

Printed Scarf Designs for Summer Look:  गर्मी के मौसम में अगर आप भी अपने चेहरे को कवर करने के लिए स्कार्फ का इस्तेमाल करती हैं, तो एक जैसे स्कार्फ पहनने के बजाय आप कुछ नए प्रिंटेड स्कार्फ शामिल कर अपने लुक को अट्रैक्टिव और खास बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन स्कार्फ डिजाइंस के बारे में। 
Updated:- 2026-05-31, 14:54 IST
image

गर्मी के मौसम में अधिकतर महिलाएं तेज धूप और भीषण गर्मी से बचने के लिए अपने चेहरे को स्कार्फ की मदद से कवर करती हैं। अगर आप भी समर सीजन में एक से एख स्कार्फ शामिल करती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है।आज हम आपको कुछ लेटेस्ट स्कार्फ के डिजाइंस बताएंगे, जो आपको धूप से बचाने में मदद करने के साथ स्टाइलिश लुक भी देंगे।

ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड स्कार्फ डिजाइन

अगर आप इस साल गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलने से पहले स्कार्फ से अपने चेहरे को कवर करती हैं, तो आपके लिए इस तरह का नया डिजाइन वाला ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड स्कार्फ डिजाइन परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। ऐसे स्कार्फ को आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ शामिल कर अपने पूरे लुक को स्टाइलिश और बेहतरीन बना सकती हैं।

1 - 2026-05-31T144806.592

ब्लू जिग जेग प्रिंट स्कार्फ

गर्मी के मौसम में अधिकतर महिलाएं आउटफिट के साथ अलग-अलग तरह के स्कार्फ शामिल करती है। ऐसे में अगर आप भी गर्मी से बचने के लिए स्कार्फ का इस्तेमाल करती हैं, तो अब आपके लिए इस तरह का ब्लू जिग जेग प्रिंट स्कार्फ भी परफेक्ट हो सकता है, जो न सिर्फ आपके पूरे लुक को स्टाइलिश बनाएगा, बल्कि इसे आप अपने साथ शामिल कर तेज धूप से भी बच सकती हैं।

5 - 2026-05-31T144810.248

ब्लैक कलर बॉर्डर प्रिंट स्कार्फ

गर्मी के मौसम में धूप से बचने के लिए आप इस तरह के ब्लैक कलर बॉर्डर प्रिंट स्कार्फ को शामिल कर सकती हैं। ऐसे स्कार्फ खूबसूरत दिखने के साथ-साथ बेहद लाइटवेट भी है, जिसे आप आसानी से कैरी कर सकती हैं और धूप से भी बच सकती हैं। इस तरह के स्कार्फ को आप अपनी ड्रेस के कलर के हिसाब से मैच कर शामिल कर सकती हैं।

4 - 2026-05-31T102158.811

यह भी पढ़ें- Scarf Designs: ऑफिस और कॉलेज गोइंग गर्ल्स स्टाइल करें ये स्कार्फ, लुक दिखेगा स्मार्ट

बोहो बॉर्डर प्रिंट स्कार्फ

यही नहीं आपके लिए इस तरह के बोहो बॉर्डर प्रिंट स्कार्फ के डिजाइन भी परफेक्ट ऑप्शन रहेंगे, जिसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की या साड़ी की दुकान से खरीद सकती हैं। आपको इस तरह के स्कार्फ ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आसानी से मिल सकते हैं। इसे आप गर्मी के मौसम में शामिल कर तेज धूप से बच सकती हैं।

2 - 2026-05-31T144811.982

ड्यूल-टोन स्टाइल स्कार्फ

आपके लिए इस तरह के ड्यूल-टोन स्टाइल स्कार्फ डिजाइन भी परफेक्ट हो सकते हैं, जिसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीदकर शामिल कर सकती हैं। यह खासकर गर्मी के मौसम में आउटफिट के साथ पेयर करने के लिए बेस्ट रहेंगे। इसे आप सूट या जींस टॉप के साथ भी शामिल कर सकती हैं।

3 - 2026-05-31T144807.747

यह भी पढ़ें- Cotton Scarf Designs: गर्मियों में धूप से भी बचाएंगे ये कॉटन स्कार्फ, जानें कैसे पसंद करें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   amazon/KE KANHA EXPORT/GOHUB

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।