बाल हैं छोटे तो इस तरह पार्टी के लिए बनाएं जूड़ा

किसी पार्टी में जाना हो तो आउटफिट के चुनाव के बाद महिलाओं को सबसे ज्यादा वक्त हेयर स्टाइल का सेलेक्शन करने में लगता है। खासतौर पर जिन महिलाओं के बाल छोटे होते हैं, उन्हें हेयर स्टाइल का चुनाव करते वक्त बहुत ज्यादा परेशानी होती है, क्योंकि छोटे बालों में कोई भी हेयर स्टाइल बहुत ही मुश्किल से बनती है।
आजकल बन बनाने का फैशन काफी चलन में है, मगर शॉर्ट हेयर वाली महिलाओं को जब बन बनाना होता है तो वह काफी सोच में पड़ जाती हैं। मगर छोटे बालों में भी बन बना कर स्टाइलिश लुक पाया जा सकता है। आज हम आपको शॉर्ट हेयर में बन बनाने की कुछ हेयर स्टाइल बताएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: झड़ते बालों से लेकर ड्राईनेस तक की समस्या को कम करेंगे ये होममेड हेयर ऑयल

पोनी बन
अगर आपके बाल कंधे तक हैं, तो आप इस हेयर स्टाइल को अपना सकती हैं। इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना है-
- सबसे पहले सेंटर पार्टिंग करें।
- फिर आप लो पोनीटेल बना लें।
- इसके बाद आप हाफ पोनी को रबर बैंड से बांध लीजिए।
- इस तरह आपका हाफ पोनी बन सेट हो जाएगा।
- आप किसी भी कैजुअल लुक के लिए इस तरह का बन बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: नहीं बढ़ रहे आपके बाल तो ये होममेड हेयर पैक होंगे असरदार
लो ट्विस्ट बन
आजकल ट्विस्ट बन ट्रेंड में है, मगर लंबे बालों में ये बन जितनी खूबसूरती और आसानी से बन जाते हैं, उतना छोटे बालों में नहीं बन पाते हैं। मगर कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो किया जाए तो आप छोटे बालों में भी लो ट्विस्ट बन बना सकती हैं-
- सबसे पहले बालों में सॉफ्ट कर्ल बना लें।
- इसके बाद बैक में बालों को 3 सेक्शन में बांट लें।
- अब आप मिडिल के बालों में पोनीटेल बनाएं और हेयर डोनेट को बालों में फंसा लें।
- इसके बाद आप हेयर पिन की मदद से डोनेट में बालों को गोलाई से पिनअप करें।
- साइड के बालों को अब ट्विस्ट करें और डोनेट में बालों में फंसा लें।
- इस तरह से आपका लो ट्विस्ट बन सेट हो जाएगा
लो मेसी बन
लो मेसी बन आप एथनिक लुक और फॉर्मल लुक दोनों के लिए बना सकती हैं। चलिए हम आपको इसके आसान स्टेप्स बताते हैं।
- सबसे पहले बालों में छोटे-छोटे सेक्शन लेकर सॉफ्ट कर्ल बना लें।
- अब आप क्राउन एरिया के बालों में बैक कॉम्बिंग करें।
- इसके बाद आप सारे बालों को रबर बैंड से बांधें और उसका जूड़ा बना लें।
- इस तरह से आपका लो मेसी बन सेट हो जाएगा।
यदि आपको ये जानकारी पसंद आई है, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।