Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:05 AM IST

Hair Accessories For Braid: सिंपल चोटी को बनाना है स्टाइलिश और फैंसी तो काम आएंगी ये ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज

बालों को आकर्षक लुक देने के लिए आउटफिट और लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के हिसाब से हेयर एक्सेसरीज को चुनना बेहद जरूरी होता है।
Updated:- 2024-07-16, 12:35 IST
fancy hair accessory

किसी भी लुक को खास बनाने के लिए सही डिजाइन के कपड़ों के साथ-साथ इनकी स्टाइलिंग भी सही तरीके से की जानी बेहद जरूरी होती है। स्टाइलिंग की बात करें तो इसमें केवल ज्वेलरी लुक ही नहीं आता है, बल्कि इसमें हेयर लुक और इन्हें स्टाइल करने के लिए हेयर एक्सेसरीज का रोल अहम होता है।

braid hair styles

आजकल हेयर स्टाइल्स में ब्रेड हेयर स्टाइल को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं चोटी को खास लुक देने के लिए कुछ ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज। साथ ही, बताएंगे इन हेयर एक्सेसरीज को स्टाइल करने के आसान टिप्स- 

गजरे के साथ करें बालों को स्टाइल 

hair accessories with flowers

ताजे फूलों से बेहतर और क्या हो सकता है। वहीं इसके लिए आप इस तरह के गजरे या फूलों की लेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह खासकर जुड़ा स्टाइल चोटी के साथ में बेस्ट लुक देने में मदद करेगा। बता दें कि इस तरह हेयर स्टाइल्स ज्यादातर साउथ इंडियन लुक में किए जाते हैं। वहीं आप चाहे तो ज्वेलरी स्टाइल हेयर एक्सेसरीज को चोटी की लेंथ में लगाने की जगह पर गजरे को चोटी पर लपेट भी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Braid Hair Style: 5 मिनट में बनने वाले ये ब्रेड हेयर स्टाइल आपके फेस्टिव लुक में डालेंगे जान

इयररिंग्स के साथ करें चोटी को पिन-अप 

hair accessories with earrings

ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाना चाहते हैं तो आप झालर वाले इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स और हैवी लुक वाली ज्वेलरी स्टाइल हेयर एक्सेसरीज आपके सिंपल से लुक को बिना कुछ करें हैवी और स्टाइलिश लुक देने का काम करेगी। आप चाहे तो पुराने इयररिंग्स की मदद से खुद भी इस तरह की ब्रेड हेयर एक्सेसरी को घर में बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पतले बालों के लिए परफेक्ट हैं ये 4 हेयर स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत

पर्ल डिजाइन वाली हेयर एक्सेसरीज 

pearl hair accessory

अगर आप हैवी डिजाइन की हेयर एक्सेसरीज को स्टाइल करना चाहती हैं तो इस तरह से पर्ल चैन वाली हेयर एक्सेसरी को बालों में पिन-अप कर सकती हैं। इसमें आपको चैन के बीच में चौड़े और बड़े साइज के स्टोन वाले ब्रोच भी लगे हुए मिल जाएंगे। इन ब्रोच को पेंडेंट भी कहा जा सकता है। खासकर बालों की लेंथ को लम्बा दिखाने के लिए इस तरह की हेयर एक्सेसरी बेस्ट रहेगी।

 

अगर आपको ये हेयर एक्सेसरीज पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।