herzindagi
image

Forehead Pimples Remedies: माथे पर होने वाले पिंपल्स से आप भी हैं परेशान, तो एक्सपर्ट से जानें उपाय और बचने के तरीके

Forehead Pimples Remedies: अगर आप भी माथे पर होने वाले पिंपल्स की वजह से परेशान हैं, तो अब आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ घरेलू उपाय आजमा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-27, 20:08 IST

अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती है. इनमें से कुछ महिलाएं तो ऐसी है, जो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती कायम रखने के लिए कई उपाय करती है और माथे पर होने वाले पिंपल्स की वजह से परेशान है, तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिन्हें कर आप अपने चेहरे पर होने वाले पिम्पल्स को कम कर सकती हैं।  आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 - 2025-05-21T124308.608

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने आगे बताया कि माथे पर पिंपल्स होना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी इन पिंपल्स को कम करना चाहती हैं, तो घर पर रहकर एक खास उपाय आजमा सकती हैं। इस उपाय को करने का तरीका बहुत आसान है।

यह भी पढ़ें: Homemade Fruit Scrub: कम खर्चे में घर पर बना लें स्पेशल फ्रूट स्क्रब, स्किन को हो सकते हैं अनेक फायदे

घर पर तैयार करें फेस पैक

माथे से पिंपल्स कम करने के लिए आप एक कंटेनर में खीरे का जूस और आलू का जूस निकाल लें, अब उसमें एलोवेरा जेल और आंवले का रस भी मिक्स कर दें। इस मिश्रण को थोड़ी देर रखें उसके बाद इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करें। इस मिश्रण को आप अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा कर रख सकती हैं। इससे आपको करके देखने को मिल सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

1 - 2025-05-21T124312.058

जब भी आप इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं, तब पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें, उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें। इस मिश्रण का आप एक हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको इन सब मिश्रण से स्किन पर जलन, खुजली और इरीटेशन जैसी प्रॉब्लम होती है, तो आप डर्मेटोलॉजिस्ट या एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

यह विडियो भी देखें

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:  शहद और मलाई का ऐसे करें इस्तेमाल, स्किन पर दिखेगा फायदा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।