Durga Puja 2026: रॉयल और ग्रेसफुल ट्रेडिशनल लुक के साथ मैच करें खूबसूरत चूड़ियां, देखें बैंगल्स के आकर्षक डिजाइन

Durga Puja 2026 पर डांडिया और गरबा नाइट के साथ कंजक पूजा पर पारंपरिक लुक के साथ मैच करने के लिए यहां देखें स्टाइलिश शाखा-पोला, ट्रेडिशनल लाल कड़े और क्लासी चूड़ियों के आकर्षक डिजाइन।
Updated:- 2026-10-15, 19:19 IST
durga puja 2026 bangle designs

Durga Puja उत्सव खासकर महिलाओं के लिए बहुत खास होता है, क्योंकि नवरात्रि के नौ दिनों में कई अलग-अलग उत्सव जैसे डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन होता है। साथ ही देवी मां की पूजा और कंजक पूजन जैसे आयोजन होते हैं। इन सभी अवसरों पर महिलाएं पारंपरिक तरीके से तैयार होती हैं। लाल, पीले रंग की खूबसूरत साड़ी, लहंगा चोली के साथ ही मैचिंग गहने और चूड़ियां पहनकर खूब सजती संवरती हैं। इस साल दुर्गा पूजा 2026 के मौके पर हर जश्न के लुक को आकर्षक और यादगार बनाने में डिजाइनर Bangle Sets आपकी मदद करेंगे। इन मौकों पर साड़ी और लहंगा चोली लुक को परफेक्ट टच देने के लिए शेल लटकन बैंगल्स, स्टाइलिश गाली शाखा-पोला, ट्रेडिशनल लाल कड़े और क्लासी चूड़ियों के सेट बेहद खास रहेंगे। नवरात्रि के बाद भी दिवाली और छठ पूजा जैसे खास त्योहार के मौकों पर आप अपने पारंपरिक लुक के साथ ये बैंगल्स स्टाइल कर सकती हैं।

पारंपरिक भारतीय लुक को पूरा करने में बैंगल्स के खास महत्व

पारंपरिक भारतीय लुक को पूरा करने के लिए चूड़ियां बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। यह पारंपरिक पहनावे को एक खास आधार देती हैं। चूड़ियां केवल एक साधारण एक्सेसरी नहीं हैं, बल्कि इन्हें भारत में सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि के अवसर पर डांडिया और गरबा नाइट के आयोजन में चूड़ियों की हलचल से एक मधुर, खनकती हुई आवाज आती है, जो नृत्य में एक खास आकर्षण और सौंदर्य जोड़ने में मदद करती हैं। वहीं साड़ी और लहंगा चोली जैसे हर तरह के पारंपरिक वस्त्र चूड़ियों के साथ संतुलित और अधिक आकर्षक लगते हैं।

दुर्गा पूजा पर बंगाली लुक को पूरा करेंगे ट्रेडिशनल शाखा-पोला और बाला

दुर्गा पूजा पर बंगाली लुक को पूरा करेंगे ट्रेडिशनल शाखा-पोला और बाला

बंगाल में खूब धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाया जाता है। वहीं अब हर राज्य में बंगाली पंडाल जरूर लगता है, जहां पारंपरिक धुनुची नृत्य होता है। महिलाएं बंगाली स्टाइल साड़ी में देवी पूजन के लिए जाती हैं। वहीं कई महिलाएं कंजक पूजन में भी बंगाली लुक में तैयार होती हैं। बंगाली स्टाइल साड़ी के साथ ट्रेडिशनल शाखा-पोला और गोल्ड की कढ़ाई वाले सफेद बाला बेहद आकर्षक लगते हैं। विशेष रूप से बंगाली ट्रेडिशनल लुक के लिए शाखा-पोला जरूरी है, आप चाहें तो सफेद और लाल रंग के शाखा-पोला के बीच कांच की चूड़ियां पहन सकती हैं।

लाल साड़ी और चनिया चोली के साथ स्टाइल करें मोतियों वाले बैंगल्स

Style Pearl Bangles with a Red Saree and Chaniya Choli

मोतियों वाले मोटे कड़े और कांच की चूड़ियां दोनों आजकल काफी ट्रेंड में हैं। ऑफ-व्हाइट और सफेद रंग की इन चूड़ियों को दुर्गा पूजा पर लाल रंग की साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही चनिया-चोली के साथ भी यह आकर्षक लगेगा। चाहें तो मोतियों वाले मोटे कड़े के बीच में अपनी आउटफिट से मैचिंग चूड़ियां लगा सकती हैं।

कंजक पूजा और डांडिया लुक के लिए खास मीनाकारी वर्क बैंगल सेट

Meenakari Work Bangle Sets for Kanjak Puja and Dandiya Looks


कंजक पूजा पर साड़ी लुक हो या डांडिया नाइट का लहंगा लुक, इनके साथ रंग-बिरंगे कुंदन वर्क वाले कड़े और बारीक मीनाकारी चूड़ियां बेहद आकर्षक लगेंगी। मीनाकारी चूड़ियों और कुंदन वर्क वाले मोटे कड़े दोनों को मिक्स एंड मैच करके पहन सकती हैं। वहीं बाद में भी दिवाली और शादी सीजन के मौके पर इसे हैवी बनारसी, कांजीवरम या सिल्क साड़ियों के साथ पेयर कर सकती हैं। इस तरह के चमकदार मीनाकारी वाले बैंगल्स दीयों की रोशनी और पंडाल की लाइटिंग में हाथों पर बेहद खूबसूरत लुक देते हैं।

गरबा लुक को पूरा करेंगी ऑक्सीडाइज्‍ड चूड़ियां और कड़े

Oxidized Bangles and Kada to Complete Your Garba Look

दुर्गा पूजा पर गरबा का आयोजन होता है, जिसमें महिलाएं रंग बिरंगे, मिरर वर्क वाली चनिया-चोली पहनती हैं। साथ ही इस दौरान महिलाएं लॉन्ग स्कर्ट और क्रॉप टॉप भी काफी पसंद कर रही हैं। इस लुक के साथ ऑक्सीडाइज्‍ड चूड़ियां और कड़े स्टाइल कर सकती हैं। ये इस लुक के साथ बेहद खास लगेंगे और इनकी छनक आपके गरबा डांस में खास आकर्षण और सौंदर्य जोड़ देगी। इन चूड़ियों को बाद में भी दिवाली और अन्य त्योहारों पर सूट और साड़ी के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- सिंपल हरी चूड़ियों को दें रॉयल लुक, बीच में पहनें मोर पैटर्न वाले ट्रेंडी कड़े

झुमका लटकन के साथ रेन ड्रॉप बैंगल्स भी लगेंगे आकर्षक

Rain Drop Bangles with Jhumka Pendants for an Attractive Festive Look

पंडाल घूमने जाना हो या देवी पूजन के लिए मंदिर जा रही हैं झुमका लटकन के साथ रेन ड्रॉप चूड़ियां पहन सकती हैं। झुमका लटकन चूड़ियां आजकल बहुत ट्रेंड में हैं। इन चूड़ियों और कंगन के साथ छोटी-छोटी लटकती हुई झुमकियां आती हैं, जिनमें घंटियां लगी होती हैं और मोतियों की चेन भी जुड़ी होती हैं। यह देखने में बेहद आकर्षक लगती है। इनके साथ कांच की रेन ड्रॉप वाली चूड़ियां मिक्स करके पहनें, ये आपके पारंपरिक लुक में चार चांद लगा देंगी। त्योहार के मौके पर पूजा के दौरान हाथ हिलने पर झुमकियों की हल्की छनक और लटकन का मूवमेंट बेहद खूबसूरत लगता है।

यह भी पढ़ें-  ट्राई करें ये 5 बैंगल सेट डिजाइंस, ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ दिखेंगी बेहद खूबसूरत

चूड़ियों का डिजाइन

किन मौकों पर पहनें?  

किस आउटफिट के साथ पहनें? 

कौन से पहनें?

ट्रेडिशनल शाखा-पोला और बाला

बंगाली पंडाल पूजा और धुनुची नृत्य

बंगाली स्टाइल साड़ी 

शंख, प्लास्टिक और ऐक्रेलिक 

मोतियों के बैंगल्स 

कंजक और देवी पूजन 

लाल साड़ी और चनिया चोली 

प्लास्टिक और कांच 

मीनाकारी वर्क बैंगल सेट

पूजा और डांडिया नाइट 

साड़ी और लहंगे के साथ 

प्लास्टिक और कांच 

ऑक्सीडाइज़्ड चूड़ियां और कड़े

गरबा और डांडिया नाइट 

रंग बिरंगे, मिरर वर्क वाली चनिया-चोली और लहंगा 

पीतल, कॉपर या सफेद धातु 

झुमका लटकन और रेन ड्रॉप बैंगल्स

पंडाल घूमने और देवी पूजन के साथ ही डांडिया नाइट 

बनारसी एवं सिल्क साड़ी, लहंगा, चनिया-चोली

मेटल और कांच 

आप दुर्गा पूजा में रॉयल और ग्रेसफुल ट्रेडिशनल लुक के लिए इन चूड़‍ियों में से अपनी पसंद की चूड़ि‍यां ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
डिजाइनर चूड़ी सेट चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
अपने आउटफिट के रंग, अवसर और अपनी व्यक्तिगत शैली पर विचार करें। सुनिश्चित करें कि चूड़ियां आपकी कलाई पर आराम से फिट हों।
किस प्रकार की चूड़ियां पारंपरिक भारतीय पोशाक के साथ अच्छी लगती हैं?
कुंदन, मीनाकारी, लाख, और सोने की पॉलिश वाली चूड़ियां पारंपरिक पोशाक जैसे साड़ी, लहंगा, और सूट के साथ बहुत अच्छी लगती हैं।
अपनी डिजाइनर चूड़ियों को कैसे साफ और स्टोर करें?
उन्हें नमी और धूल से दूर, एक मुलायम कपड़े में लपेटकर या एक अलग बॉक्स में रखें। रासायनिक क्लीनर का उपयोग करने से बचें।
नवीनतम चूड़ी डिजाइन ट्रेंड्स क्या हैं?
आजकल मल्टी-लेयर्ड सेट, मिनिमलिस्टिक कड़ा, और विभिन्न धातुओं एवं पत्थरों के मिश्रण वाले डिजाइन काफी लोकप्रिय हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।