Mahalakshmi Vrat पर ट्राई करें ये 5 बैंगल सेट डिजाइंस, ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ दिखेंगी बेहद खूबसूरत
-1789719660341.webp)
महालक्ष्मी व्रत के शुभ अवसर पर अधिकतर सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा आराधना करती हैं। वे एक से एक सुंदर एथनिक ड्रेसेस पहनने के साथ मकूप और ज्वेलरी भी शमिल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस पूजा के दिन अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो अपनी साड़ी या सूट के साथ कुछ ट्रेंडी और खूबसूरत बैंगल सेट्स डिजाइंस स्टाइल कर सकती हैं।
5 बेहतरीन बैंगल सेट डिजाइंस
त्योहार पर हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए बैंगल्स खास भूमिका निभाते हैं। अगर आप भी महालक्ष्मी व्रत के दौरान अपने हाथों में सुंदर बैंगल्स पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए ये 5 बेहतरीन बैंगल सेट डिजाइंस परफेक्ट हो सकते हैं।
1. लाल और सफेद राजपूती बैंगल सेट
सुहागिन महिलाओं के लिए महालक्ष्मी व्रत के दौरान पहनने के लिए लाल और सफेद रंग का राजपूती बैंगल सेट सबसे बेस्ट हो सकता है। यह आपके हाथों की खूबसूरती तो बढ़ाएगा ही, साथ ही आपके पूरे फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देगा।
किसके साथ पहनें: इस तरह के बैंगल सेट को आप सिल्क या पारंपरिक बांधनी साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
-1789719782944.webp)
(image credit: pinterest/Eternz)
2. मीनाकारी और कुंदन वर्क बैंगल सेट
अगर आप पूजा वाले दिन अपने हाथों में हैवी और रॉयल बैंगल सेट पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए रंग-बिरंगे कुंदन और मीनाकारी वर्क वाला बैंगल सेट सबसे सही रहेगा।
किसके साथ पहनें: इसे आप हैवी बनारसी या कांजीवरम साड़ियों के साथ पेयर कर सकती हैं।
-1789719765340.webp)
(image credit: pinterest/Vedanti)
3. वेलवेट कड़ा और गोटा-पट्टी बैंगल सेट
वेलवेट चूड़ा डिजाइन्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं, जो खासतौर पर नई-नवेली दुल्हनों के लिए बेस्ट माने जाते हैं। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और ससुराल में आपका यह पहला महालक्ष्मी व्रत है, तो अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप वेलवेट कड़ा और गोटा-पट्टी बैंगल सेट चुन सकती हैं।
किसके साथ पहनें: इसे आप वेलवेट साड़ी या किसी भी हैवी अनारकली सूट के साथ पहन सकती हैं।
-1789719729670.webp)
(image credit: pinterest/Crafty GemS)
4. पर्ल वर्क बैंगल सेट
पर्ल वर्क वाले बैंगल सेट भी इन दिनों बहुत ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। महालक्ष्मी व्रत के दिन पहनने के लिए यह एक बहुत ही एलिगेंट ऑप्शन है। ऐसे बैंगल सेट आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगे या फिर आप किसी भी लोकल चूड़ी की दुकान से इन्हें खरीद सकती हैं।
किसके साथ पहनें: इस तरह के बैंगल सेट को आप किसी भी पेस्टल शेड या लाइट कलर की साड़ी के साथ पहनकर अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।
-1789719715138.webp)
(image credit: pinterest/preet)
5. मिरर वर्क बैंगल सेट
महालक्ष्मी व्रत के दौरान पहनने के लिए मिरर वर्क बैंगल सेट भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें बारीक मिरर वर्क होने की वजह से रोशनी में आपके हाथों की चमक और खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी।
किसके साथ पहनें: इसे आप डार्क कलर की किसी भी सिल्क साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।
-1789719693994.webp)
(image credit: pinterest/Libasaa_ic)
निष्कर्ष: अगर आप भी महालक्ष्मी व्रत के दौरान सोलह श्रृंगार कर रही हैं, तो अपनी खूबसूरत साड़ी के साथ ऊपर बताए गए लेटेस्ट और ट्रेंडी बैंगल सेट को शामिल कर सकती हैं। ये बैंगल सेट आपके हाथों की सुंदरता को बढ़ाएंगे और आपको एक परफेक्ट फेस्टिव लुक देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- महालक्ष्मी व्रत की पूजा में महिलाओं के लिए लाल और हरी कांच की चूड़ियां पहनना क्यों इतना शुभ माना जाता है?
- सनातन धर्म और विशेषकर देवी लक्ष्मी की पूजा में लाल रंग सौभाग्य व सुहाग का और हरा रंग समृद्धि व प्रकृति का प्रतीक होता है। मान्यता है कि पूजा के दौरान कांच की चूड़ियों की खनक से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
- क्या हैवी कंगन और कांच की चूड़ियों का कॉम्बिनेशन पूरे दिन के व्रत और काम के दौरान आरामदायक रहता है?
- जी हां, अगर आप चूड़ियों के दोनों किनारों पर बहुत भारी या तीखे किनारों वाले कड़ों के बजाय स्मूथ फिनिशिंग वाले 'पाटल्या' या लटकन वाले हल्के कड़े लगाएं, तो यह पहनने में बेहद कम्फर्टेबल और देखने में एलिगेंट लगता है।
- क्या वेस्टर्न या इंडो-वेस्टर्न एथनिक आउटफिट्स पर भी पारंपरिक बैंगल सेट्स सूट करते हैं?
- इंडो-वेस्टर्न या सिल्क कुर्ती-पैंट्स के साथ पूरे हाथ भरकर चूड़ियां पहनने के बजाय आप दोनों हाथों में सिर्फ एक-एक चौड़ा 'कुंदन कड़ा' या 4-4 कांच की चूड़ियों के साथ 'तोडे कंगन' पेयर कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।