Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:08 AM IST

Dupatta Design : दुपट्टे के ये डिजाइन आपके लुक में जान डाल देंगे, देखें तस्वीरें

Designer Dupatta : केवल भारत ही एक ऐसा देश है जहां पर आपको एक से बढ़कर एक दुपट्टे की वैरायटी देखने को मिलेगी। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-09-09, 09:00 IST
latest dupatta designs

(Trendy Dupatta Design) महिलाओं में सजने-संवरने का शौक तो अक्सर देखा गया है। जिसके लिए वे लेटेस्ट डिजाइन से लेकर अलग-अलग मार्केट्स तक को एक्सप्लोर करती दिखाई देती हैं।

वहीं कई महिलाओं को केवल सिंपल सूट के साथ हैवी से हैवी वर्क वाला दुपट्टा कैरी करना पसंद करती हैं। 

लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो लेटेस्ट फैशन की ज्यादा जानकारी नहीं रखती हैं।

इसलिए आज हम आपको दिखाएंगे दुपट्टे के कुछ लेटेस्ट डिजाइन जिन्हें आप किसी भी तरह के फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं।

 

गोटा-पट्टी वाला बनारसी दुपट्टा (Banarasi Dupatta)

 Banarasi Dupatta

  • अगर आप हैवी वर्क में कुछ ट्राई करना चाहती हैं तो आप कुछ इस तरह के दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं।
  • साथ ही आप इस तरह के दुपट्टे को सिंपल सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
  • कोशिश करें कि आप ज्वेलरी को मिनिमम रखें।
  • आप चाहे तो इस तरह के दुपट्टे के साथ पोटली बैग भी स्टाइल कर सकती हैं।
  • इस तरीके का दुपट्टा आपको मार्केट में लगभग 300 से 500 रूपए तक का मिल जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें : Simple Red Saree Designs: इस करवा चौथ पहनें लाल रंग की ये सिंपल साड़ी, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

चंदेरी वर्क वाला दुपट्टा (Chanderi Dupatta)

 Chanderi Dupatta

  • अगर आप हल्के वजन में हैवी दुपट्टा स्टाइल करना चाहती हैं तो आपके लिए चंदेरी वर्क वाला दुपट्टा बेस्ट ऑप्शन रहेगा।
  • इस तरह के दुपट्टे को आप किसी भी फंक्शन के लिए कैरी कर सकती हैं।
  •  यह दुपट्टा देखने में बेहद क्लासी दिखाई देता है।
  • आप चाहे तो इस तरह के दुपट्टे के साथ हैवी इयररिंग्स या केवल गले का चोकर भी स्टाइल कर सकती हैं।
  • कोशिश करें कि मेकअप को आप न्यूड में रखें।
  • आपको मार्केट में इस तरीके का दुपट्टा लगभग 500 से 800 रूपए तक का मिल जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें : Sharara Designs : सिंपल सलवार-सूट से बोर हो गई हैं तो ट्राई करें इन शरारा डिजाइंस को, देखें तस्वीरें

 

सिल्क फैब्रिक वाला दुपट्टा (Silk Dupatta)

 Silk Dupatta

  • अगर आप सिंपल और सोबर चीजें स्टाइल करना पसंद करती हैं तो आपके लिए सिल्क दुपट्टा बेस्ट रहेगा।
  • इस तरह के दुपट्टे को आप किसी भी तरह के सूट के साथ कैरी कर सकती हैं।
  • कोशिश करें कि ज्वेलरी में आप हैवी इयररिंग्स को ट्राई करें।
  • साथ ही आप मेकअप को पीच कलर में रखें।
  • सिल्क फैब्रिक वाला दुपट्टा मार्केट में लगभग 500 से 800 रूपए तक का मिल जाएगा।

 

अगर आपको हमारे बताएं गए ये दुपट्टे के डिजाइन पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।