Nita Ambani Popcorn Bag: नीता अंबानी के इस पॉपकॉर्न बैग को बाजार से खरीदने की बजाए घर पर ऐसे करें तैयार, श्वेता महादिक से जानें तरीका

अगर आप भी नीता अंबानी की तरह सुंदर दिखना चाहती हैं तो इसके लिए आप उनके फैशन ट्रेंड को फॉलो करें। खासकर उनके स्टाइल किए हुए बैग्स जो आप स्टाइल करके अच्छी नजर आएंगी।
image

सुंदर दिखना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब लुक क्रिएट करने की बात आती है, तो हम हमेशा सेलिब्रिटी पर ध्यान देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इंस्टाग्राम पर हमेशा उनके लुक्स शेयर होते रहते हैं। इससे हमें भी ट्रेंड का आइडिया हो जाता है कि कौन से लुक्स अच्छे लगेंगे। हाल ही में नीता अंबानी ने पॉपकॉन बैग को कैरी किया। इसे उन्होंने वेस्टर्न आउटफिट के साथ कैरी किया हुआ था। आप भी इस तरह बैग को आप घर पर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका टीवी एक्ट्रेस श्वेता महादिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो को देखकर आप भी इसे रीक्रिएट कर सकती हैं।

बैग को बनाने के लिए सामग्री

Popcorn bag

  • खाली कंटेनर
  • चाकू
  • क्ले
  • कलर स्प्रे
  • पर्ल
  • ग्लू
  • ग्लास कलर
  • पेंटिंग कलर
  • चेन

इस तरह बनाएं बैग

  • इसे बनाने के लिए पहले आपको एक लंबाई में कंटेनर लेना है।
  • अब इसे अच्छे से इसे साफ करना है।
  • इसके बाद इसमें ब्लैक कलर पेंट से इसे कंप्लीट करना है।
  • इसके बाद इसे सूखने देना है।
  • अब इसके ऊपर वाले हिस्से को बीच में से काटना है। इसमें क्ले को ब्लैक कलर करके लगाना है।
  • इसके बाद इसमे ऊपर थर्माकॉल को इस्तेमाल करके इसे ग्लू से चिपकाएं।
  • अब इसमें पर्ल लगाएं। इसे भी आप ग्लू से लगाएं।
  • इसके बाद आगे के हिस्से पर व्हाइट कलर से लाइन खीचें।
  • आप आगे की तरफ क्ले की मदद से नाम का लोगो बनाएं।
  • इसके बाद पर्ल पर ग्लास कलर को लगाएं और इसे सूखाएं।
  • इसके बाद चेन लगाएं। इसे परफेक्ट करें।

बैग को इन आउटफिट्स के साथ करें स्टाइल

Nita ambani bag

  • आप इस तरह के बैग को अलग-अलग तरह के आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं।
  • इसमें आप चाहें तो एथनिक आउटफिट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
  • पार्टी लुक के लिए भी इस तरह के बैग अच्छे लगते हैं।

इस बार घर पर बनाने का ट्राई करें श्वेता महादिक के बनाएं गए नीता अंबानी के बैग को ट्राई करें। इससे आपको बाजार से जाकर कुछ खरीदे की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, इसमें अलग-अलग तरह की चीजों को कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी स्टाइलिश लगेगा। आप भी नीता अंबानी जैसी खूबसूरत लगेंगी।

इसे भी पढ़ें: Style DIY: एथनिक को-ऑर्ड सेट के साथ स्टाइल करें ये ज्वेलरी, देखें डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP