Velvet Suit Designs For Diwali 2024: दिवाली के मौके पर पहनें वेलवेट सलवार-सूट की ये शानदार डिजाइंस, देखें तस्वीरें

स्टाइलिश दिखना हम सभी को पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन अपने लुक को लेटेस्ट फैशन के हिसाब से स्टाइल करते हैं। वहीं किसी भी फंक्शन में हम कम्फ़र्टेबल और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं और ऐसे में सलवार-सूट से बेस्ट ऑप्शन नहीं मिल सकता है।
बात अगर स्टाइलिश दिखने की करें तो आजकल वेलवेट सलवार-सूट डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। तो आइये देखते हैं दिवाली पार्टी में पहनने के लिए वेलवेट सूट की खूबसूरत डिजाइंस। इसके साथ में हम बताने वाले हैं कुछ बेहतरीन स्टाइलिंग हैक्स-
अनारकली स्टाइल वेलवेट सूट डिजाइन
कलीदार में अनारकली वाले डिजाइनर फैंसी सूट आजकल काफी चलन में हैं। इस तरह के सूट के साथ में आप चूड़ीदार पजामी को पहन सकते हैं। इस तरह के सूट में आपको गोल्डन कलर का जरी वर्क देखने को मिल जाएगा। किसी भी दिवाली पार्टी के लिए इस तरह का लुक काफी स्टाइलिश और मॉडर्न लुक में मदद करेगा। हैवी गोल्डन झुमकी पहनकर लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Embroidery Kurti For Women: दिखेंगी खूबसूरत जब स्टाइल करेंगी ये एम्ब्रॉयडरी कुर्ती, देखें डिजाइंस
पाकिस्तानी स्टाइल वेलवेट सूट डिजाइन
पाकिस्तानी स्टाइल सूट आजकल काफी चलन में हैं। इसमें आपको चौड़े घेर और स्टाइलिश मोहरी डिजाइन वर्क वाले कई तरीके से सूट देखने को मिल जाएंगे। बात अगर स्टाइलिश दिखने की करें तो नेकलाइन, स्लीव्स, घेरे और सलवार की मोहरी के साथ-साथ हैवी गोटा-पत्ती डिजाइन की लेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह के लुक आप किसी भी पार्टी में स्टाइल कर सकते हैं।
लूज कुर्ती स्टाइल वेलवेट सूट डिजाइन
लूज स्टाइल की कुर्तियां आजकल काफी चलन में है। इस तरह के सूट के साथ में आप स्ट्रैट सलवार या प्लाजो को पहन सकती हैं। इस तरह के सूट के साथ में आपको दुपट्टा लेने की जरूरत नहीं है। इसमें सलवार की लेंथ आप एंकल तक ही रखें। पोटली बैग को साथ में स्टाइल करके लुक में जान डाल सकती हैं।
अगर आपको वेलवेट सूट डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: mirraw, pinksaree, street9, inchingindia, ethenika
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।