शादी हो या त्योहार हमें शॉपिंग करना सबसे ज्यादा पसंद होता है। इसी वजह से हम अक्सर हर बार अलग डिजाइन के कपड़ों को खरीदकर स्टाइल करते हैं। फैशन ट्रेंड को फॉलो करते हैं, ताकि इसे स्टाइल करें तो लुक अच्छा लगे। आजकल एम्ब्राइडरी कुर्ती का ट्रेंड काफी चल रहा है। इसमें आपको सभी अलग-अलग डिजाइन की कुर्ती मिल जाती हैं। जिसे वियर करके आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की कुर्ती को आप वियर कर सकती हैं।
आजकल स्टोन वर्क दोबारा से वापस आ गया है। ज्वेलरी को या कपड़ों की एम्ब्राइडरी लोगों को काफी पसंद आने लगा है। आप भी इस तरह के एम्ब्राइडरी वाली कुर्ती को वियर कर सकती हैं। पहनने के बाद ये अच्छी लगती हैं। साथ ही, इसमें लुक भी खूबसूरत दिखाई देता है। इसमें आपको नेकलाइन, स्लीव्स और दुपट्टे पर स्टोन वर्क मिलेगा और पूरी कुर्ती प्लेन डिजाइन में मिलेगी। इससे आपका कुर्ती लुक और भी खूबसूरत दिखाई देगा। आपको इसे ट्राई करना चाहिए। इस तरह की कुर्ती को आप मार्केट से 200 से 300 रुपये में खरीद सकती हैं। पूरा सेट खरीदेंगी तो ये आपको 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएगी।
अगर आपको कुछ हैवी ट्राई करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप थ्रेड एंब्रॉयडरी वर्क वाली कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको पूरी कुर्ती पर एंब्रॉयडरी वर्क मिलेगा। लेकिन नीचे की पैंट प्लेन डिजाइन में मिलेगी। इससे आपका लुक और भी सुंदर दिखाई देगा। मार्केट में इस तरह के कुर्ती सेट आपको 800 से 1,000 रुपये में मिल जाएंगे। इसे आप मैचिंग ज्वेलरी के साथ वियर करें।
इसे भी पढ़ें: Kurti Neck Designs: कुर्ती की नेकलाइन को पंजाबी फुलकारी एम्ब्रॉयडरी से दिया जा सकता है अलग लुक, देखें तस्वीरें
यह विडियो भी देखें
अगर आपको मिरर वर्क पसंद है, तो इस तरह के एम्ब्रॉयडरी वर्क वाली कुर्ती को भी आप स्टाइल कर सकती हैं। पहनने के बाद ये भी अच्छी लगती है। साथ ही, इसमें भी आपका लुक परफेक्ट दिखाई देता है। मार्केट में आपको इस तरह की एम्ब्रॉयडरी में कुर्ती नेकलाइन डिजाइन के साथ भी मिल जाएगी। साथ ही, हैवी डिजाइन में भी मिल जाएगी। जिसे वियर करके आप अच्छी लगेंगी।
इसे भी पढ़ें: A-Line Kurti Fashion: डेली वियर के लिए बेस्ट हैं ये ए-लाइन कुर्ती डिजाइंस, मिलेगा परफेक्ट लुक
इस बार एम्ब्राइडरी वर्क वाली कुर्ती को खरीदें और इसे स्टाइल करें। इसमें आपका लुक डिफरेंट लगेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।